Tag: UK news

उत्तराखंड में आफत की बारिश, इन 6 जिलों में 6 जुलाई तक रेड अलर्ट

हल्द्वानी. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है. राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट रहने और डॉक्टरों व एम्बुलेंस को तैनात करने के लिए कहा गया है. प्रदेशभर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले ... Read more

13 साल के चिरायु का कमाल, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में ज्यादातर बच्चे फोन और अन्य चीजों में उलझे रहते हैं, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रहने वाले चिरायु वर्मा (Chirayu Verma Almora) अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराया है. 13 साल के चिरायु ने योग के पूर्ण मत्स्येन्द्रासन को होल्ड करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. शारदा पब्लिक स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाले चिरायु ने इस आसन को करके अल्मोड़ा का ही नाम नहीं बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया ... Read more

पहाड़ से लेकर मैदान तक…हमेशा मदद को तैयार हल्द्वानी का ‘वंदे मातरम’ ग्रुप

वंदे मातरम ग्रुप के सदस्य शैलेंद्र दानू के साथ कई लोग पहाड़ पहुंच चुके हैं और वे पहाड़ में ऐसी जगहों जा रहे हैं, जहां अत्यधिक ठंड होती है. समूह स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को गर्म कपड़े उपलब्ध करा रहा है.

नैनीताल में पानी लबालब पर जनता प्यासी, हाईकोर्ट को कहना पड़ा, तब जाकर आया पानी

पिछले 5 दिनों से नैनीताल पानी के संकट झेल रहा है दिन हो रात पानी का चिंता वो भी तब जब बारिश हो रही है और तालाब लबालब है. पूरा सिस्टम लग गया लेकिन पानी की बूंद तक नहीं टपकी अब एडीबी के कामों पर सवाल तो हैं और भविष्य की चिंता भी बन रही है. हालांकि नैनीताल में पानी के संकट से अब तक करोड़ों का नुकसान पर्यटन कारोबार में हो गया है , तो अस्पतालों में भी जल संकट इस पाइपलाइन के टूटने से बन गया. वहीं इस मामले में हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई के दौरान ... Read more

उत्तराखंड: अब PSC के हवाले 7000 भर्तियां, कैबिनेट के फैसले पर भड़के हरीश रावत बोले ‘कैसे करवाएगा?’

देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत भर्तियों में घोटाला सामने आने के बाद अब इस संस्था की पांच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन्हें अब राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जो बड़े फैसले लिये गए, उनमें एक सैनिक स्कूलों के विस्तार से जुड़ा फैसला भी है. लेकिन सबसे बड़ा कदम कैबिनेट ने यही उठाया कि करीब 7000 पदों के लिए भर्तियों का ज़िम्मा अब पीएससी को सौंप दिया गया है और इन भर्तियों के लिए पीएससी जल्द ही कैलेंडर जारी करने की कवायद कर सकती है. कैबिनेट बैठक के बाद कार्मिक ... Read more

उत्तराखंड के स्कूल में टीचर की अमानवीय करतूत से बवाल, सिर पर रेजर फिराकर दर्जन भर बच्चों का बनाया मजाक

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िले से स्कूली बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. अल्मोड़ा के दन्या शिशु मंदिर में बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ने करीब एक दर्जन बच्चों के सिर पर रेजर लगाकर बाल काट दिए. बच्चों की शिकायत के बाद से इस मामले में बवाल मचना शुरू हो गया. अभिभावकों ने सोशल मीडिया में शिक्षक की इस करतूत का खुलासा किया तो बहस छिड़ गई. हालांकि अभी मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन अभिभावकों की शिकायत पर प्राधानाचार्य ने शनिवार को एक बैठक ज़रूर बुलाई ... Read more

राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप

रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more