Tag: sharda public school almora

अल्मोड़ा पहुंचे JNU रिसर्च स्कॉलर, शारदा स्कूल के बच्चों को दी करियर टिप्स

अल्मोड़ा. 12वीं के बाद छात्र किस क्षेत्र में करियर बनाएं, इसको लेकर वे अक्सर असमंजस में रहते हैं. बच्चों के करियर संबंधी डाउट को क्लियर करने के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में पहली बार दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के रिसर्च स्कॉलर पहुंचे हैं. उन्होंने छात्रों की करियर काउंसलिंग की. जेएनयू के शोधार्थियों ने बच्चों को करियर से जुड़ी हर टिप्स दीं. साथ ही कई बच्चों ने उनसे JNU में दाखिले को लेकर भी सवाल किए, जिसके उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए. शारदा पब्लिक स्कूल में बुधवार को JNU के करीब 30 शोधार्थी पहुंचे. बिहार निवासी ... Read more

अल्मोड़ा के इस स्कूल में बच्चे सीख रहे जर्मन भाषा, जर्मनी से आईं हैं कारमेन

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा स्कूल भी है, जहां पर बच्चों को हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ अब जर्मन लैंग्वेज (जर्मन: Deutsch, दॉइच) भी सिखाई जा रही है. इस स्कूल का नाम है शारदा पब्लिक स्कूल. यहां पर बच्चों को जर्मनी से आईं कारमेन जर्मन लैंग्वेज सिखा रही हैं. स्कूल के बच्चे अब धीरे-धीरे जर्मन लैंग्वेज बोलने के साथ इसे लिख भी रहे हैं. स्कूल का उद्देश्य है कि बच्चे आगे जाकर विभिन्न भाषाओं में परफेक्ट बन सकें और जो बच्चे जर्मनी या फिर अन्य देशों में पढ़ाई या फिर नौकरी के लिए जाना चाहते हैं. वह अभी से ... Read more

दिव्यांग बच्चों का हुनर, दिवाली के लिए बनाई मोमबत्ती-चॉकलेट और खास दीये

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में एक स्कूल ऐसा भी है, जहां दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ उनके बौद्धिक विकास और कौशल कार्यों से जोड़ने का काम किया जाता है. इस स्कूल का नाम है मंगलदीप विद्या मंदिर. वर्तमान में यहां 33 छात्र पढ़ रहे हैं. स्कूल में बच्चों को क्रिएटिव बनाने पर काम किया जाता है. त्योहारों पर दिव्यांग छात्रों द्वारा अलग-अलग सामान तैयार किया जाता है. दिवाली (Diwali 2024) के लिए बच्चों ने कैंडल, चॉकलेट और ऐपण वाले दीये तैयार किए हैं. इन प्रोडक्ट्स को बनाने में छात्रों के साथ शिक्षक भी हाथ बंटाते हैं. बच्चों द्वारा ... Read more

स्कूल की अच्छी पहल, पैरेंट्स टीचर मीटिंग में दे रहे माता-पिता को पौधा

अल्मोड़ा. स्कूल में बच्चों की पैरेंट्स टीचर मीटिंग हर महीने या फिर एग्जाम के रिजल्ट के समय कराई जाती है. इस मीटिंग में टीचर माता-पिता को उनके बच्चों के बारे में पढ़ाई-खेलकूद व अन्य जानकारी देते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शारदा पब्लिक स्कूल ने पैरेंट्स टीचर मीटिंग को लेकर पर्यावरण संबंधी एक पहल शुरू की है. स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग में बच्चों के साथ आने वाले सभी अभिभावकों को एक पौधा दिया जा रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण और लोगों को पेड़ लगाने की दिशा में जागरूक कर रहा है. इसकी थीम ‘स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता’ रखी ... Read more

हिपहॉप के जमाने में अल्मोड़ा के बच्चों में कथक का क्रेज, पढ़ाई के साथ मिल रहा डांस सीखने का मौका

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के दौर में बच्चे हिपहॉप या फिर अन्य स्टाइल के डांस में ज्यादा रुचि रखते हैं. धीरे-धीरे क्लासिकल डांस को लोग भूलते जा रहे हैं. इसी को देखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के शारदा पब्लिक स्कूल में वर्कशॉप के माध्यम से बच्चों को कथक नृत्य सिखाया जा रहा है. करीब 15 दिन की इस वर्कशॉप में बच्चे यहां पर कथक की अलग-अलग विधाएं सिखा रहे हैं. जिसे वृंदावन से आए कथक गुरु आशीष सिंह सिखा रहे है. आशीष वैसे तो रहने वाले काशी के हैं, पर वृंदावन में रहकर कथक नृत्य को बढ़ावा दे रहे ... Read more

13 साल के चिरायु का कमाल, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में ज्यादातर बच्चे फोन और अन्य चीजों में उलझे रहते हैं, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रहने वाले चिरायु वर्मा (Chirayu Verma Almora) अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराया है. 13 साल के चिरायु ने योग के पूर्ण मत्स्येन्द्रासन को होल्ड करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. शारदा पब्लिक स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाले चिरायु ने इस आसन को करके अल्मोड़ा का ही नाम नहीं बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया ... Read more

अल्मोड़ा में खुले स्विमिंग पूल, छोटे बच्चों से लेकर बड़े ले रहे ट्रेनिंग, जानें लोकेशन

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. बड़े महानगरों की तरह सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा भी अब धीरे-धीरे विकसित होता नजर आ रहा है. अल्मोड़ा जैसे शहर में भी स्विमिंग जैसी सुविधा मिल पा रही है. स्विमिंग पूल खुलने से छोटे बच्चों से लेकर बड़ों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. स्विमिंग पूल की सुविधा अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में शुरू हुई है. यहां पर स्कूल के बच्चों के साथ बाहर के लोग भी आकर स्विमिंग सीख रहे हैं और अपने आप को फिट रखने के लिए भी लोग स्विमिंग कर रहे हैं. अक्सर, देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में लोग ... Read more

अल्मोड़ा में पहली बार खुला ऑल वेदर स्विमिंग पूल, जानिए कितनी है फीस?

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.गर्मियों के मौसम में ठंडे पानी में स्विमिंग का अपना अलग मजा है. लोगों की इसी रुचि को ध्यान में रखते हुए अब शहरों में स्विमिंग पूल का चलन बढ़ा है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पहली बार ऑल वेदर स्विमिंग पूल खुला है. शहर के शारदा पब्लिक स्कूल में स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू हो चुकी है. यहां स्कूल के बच्चों के साथ-साथ बाहर के लोग भी स्विमिंग सीख सकते हैं. इस स्विमिंग पूल में बच्चों और बाहर के लोगों के लिए समय निर्धारित किया गया है. अगर आप स्विमिंग सीखने के इच्छुक हैं, तो सुबह 7 से लेकर ... Read more