Tag: nainital news
नैनीताल पर छाया मनीष की आवाज का जादू, लाइव म्यूजिक मतलब फुल एंटरटेनमेंट
Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:February 03, 2025, 15:35 IST Nainital News: मनीष ने लोकल 18 से कहा कि उन्हें बचपन से ही गाने का काफी शौक था, जिसके चलते उन्होंने रामगढ़ से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली में शास्त्रीय संगीत सीखा. इसके बाद उन्होंने देशभर में कई …और पढ़ें X नैनीताल के मनीष की आवाज हर किसी को लुभाती है. नैनीताल. उत्तराखंड प्रतिभाओं से समृद्ध प्रदेश है. यहां के लोग खेल, कला, विज्ञान समेत तमाम क्षेत्रों में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. कई ऐसी प्रतिभाएं भी हैं, जो अपने हुनर को तराश रही हैं. अक्सर आपने शाम ... Read more
बुक बैंक खोलकर गरीब बच्चों के लिए मसीहा बने ये रिटायर्ड टीचर, राष्ट्रपति पुरस्कार से भी हो चुके हैं सम्मानित
Last Updated:January 13, 2025, 15:53 IST Nainital: नैनीताल के रिटायर्ड शिक्षक विपिन चंद्र पांडे ने बुक बैंक खोलकर न जाने कितने गरीब बच्चों की मदद की है. इसकी मदद से बच्चों को किताबों के अभाव में पढ़ाई अधूरी नहीं छोड़नी पड़ती. नैनीताल. अक्सर हमें समाज में ऐसे मामले देखने को मिल जाते हैं, जहां निर्धनता की बेड़ियां कुछ होनहार बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ने देती. ऐसे ही बच्चों की मदद कर रहे हैं उत्तराखंड के नैनीताल जिले के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित रिटायर्ड शिक्षक विपिन चंद्र पांडे. इन्होंने निर्धन बच्चों की पढ़ाई सुचारू रखने के लिए ... Read more
कुमाऊं यूनिवर्सिटी ने की 'विद्यासेतु' की शुरुआत, एक ऐप पर किताबों की दुनिया
नैनीताल. उत्तराखंड की कुमाऊं यूनिवर्सिटी से संबद्ध परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों के छात्र-छात्राओं के साथ ही शिक्षकों को ई-बुक्स की सुविधा मिलने जा रही है. इसके लिए यूनिवर्सिटी ने 450 ई-बुक्स खरीद ली हैं. इसी के साथ यह उत्तराखंड की पहली ऐसी यूनिवर्सिटी है, जो शिक्षकों और छात्रों के लिए ई-बुक्स उपलब्ध करवा रही है. कुमाऊं यूनिवर्सिटी से कुल 75 महाविद्यालय और प्राइवेट संस्थानों की संबद्धता है. इन परिसरों, महाविद्यालयों और संस्थानों में 62 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं. यूनिवर्सिटी और संबद्ध कॉलेजों के बीच सहयोगात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना ... Read more
Public Opinion: नैनीताल का नगरपालिका चुनाव; जनता का 5 साल का रोडमैप
नैनीताल. उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव की तिथियों की घोषणा भी हो चुकी है. उत्तराखंड में 23 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और 25 जनवरी को मतगणना होगी. नैनीताल नगरपालिका में चेयरमैन के लिए बीते दिनों आरक्षित सीट की घोषणा हुई थी लेकिन बीते सोमवार अंतिम सूची में सीट बदलकर महिला के लिए रिजर्व कर दी गई. जिसके बाद राजनीति के समीकरण पूरी तरीके से बदल गए. इस बदलाव के कारण जहां चेयरमैन की सीट को लेकर पुरुष आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशी उम्मीद लगाए बैठे थे, वो अब मायूस हैं लेकिन नगरपालिका ... Read more
नैनीताल में बंद हुआ टैक्सी बाइक का संचालन, चालकों पर रोजगार का संकट, कैसे पालेंगे परिवार?
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में इन दिनों टैक्सी चालकों पर रोजगार का संकट मंडराने लगा है. जिला प्रशासन द्वारा उत्तराखंड हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए साल 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी बाइक्स का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. जिस वजह से नैनीताल में टैक्सी संचालकों के सामने रोजगार का संकट मंडरा रहा है. नैनीताल में इस समय लगभग 500 से ज्यादा टैक्सी बाइक का संचालन किया जा रहा है. जिनमें से कई गाड़ियां मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को दी गई हैं. ऐसे मैं अगर टैक्सी गाड़ियों का संचालन शहर में बंद होता है ... Read more
9वीं की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, पिता फरार, मां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. नवजात के पैदा होने के बाद से किशोरी का पिता फरार चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि परिवार की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है. अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ... Read more
बचपन की याद दिला देगा 'आग वाला चूरन', नैनीताल आएं तो बिल्कुल मिस न करें
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल में आज भी वो आग वाला चूरन मिलता है, जिसका स्वाद आपने बचपन में जरूर चखा होगा. नैनीताल के पंत पार्क और चाट पार्क में कई वैरायटी के चूरन की चलती-फिरती दुकान आपको दिख जाएगी. चूरन बेचने वाले विनोद कुमार शर्मा लोकल 18 को बताते हैं कि वह अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं, जो नैनीताल के चूरन का स्वाद लोगों तक पहुंचा रही है. उनके दादाजी और पिताजी भी नैनीताल में चूरन बेचने का काम करते थे. उनके पास मिलने वाला चूरन घर पर ही तैयार किया जाता है. अनारदाना और आग वाला चूरन उनकी ... Read more
नैनीताल में यहां मिलेगा 200 रुपए में आरामदायक स्टे, नए साल का लें असली मजा
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं, नैनीताल में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है. ऐसे में अगर आप भी थर्टी फर्स्ट के मौके पर नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं और और चाहते हैं कि कोई सस्ता और आरामदायक स्टे मिल जाए, तो आपके लिए यूथ हॉस्टल एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. यूथ हॉस्टल पर्यटकों के लिए है बेहतरीन आप्शन जहां खूबसूरत वादियों के बीच नैनीताल के सुखातल स्थित यूथ हॉस्टल मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा संचालित किया जाता ... Read more
नैनीताल की सिंगर बेटी नूपुर पंत पहुंचीं अपने घर, कुमाऊंनी मैशअप से जीते दिल
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वालीं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर नूपुर पंत अपने शहर आई हैं. नूपुर बॉलीवुड फिल्मों समेत कई सीरियल्स में टाइटल सॉन्ग गा चुकी हैं. वह बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान समेत कई कलाकारों के साथ परफॉर्म कर चुकी हैं. इन दिनों नूपुर उत्तराखंड के लोकगीतों को बॉलीवुड गानों के साथ मिलाकर मैशअप तैयार कर यूट्यूब पर धमाल मचा रही हैं. वह आज के दौर में युवा पीढ़ी का उत्तराखंड के लोकगीतों से परिचय करा रही हैं और युवाओं को उत्तराखंड के लोकगीतों के प्रति आकर्षित करने का प्रयास कर रही हैं. नूपुर पंत ने लोकल 18 से ... Read more
400 से ज्यादा शहरों की उल्टी पदयात्रा, आखिर क्या चाहता है ये परिवार?
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे तलवार दंपति और उनके बच्चों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने को लेकर अनोखी मुहिम छेड़ी हुई है. भारत में जनसंख्या कानून लागू करने और प्रधानमंत्री से मुलाकात की मांग को लेकर बीते 32 सालों से मेरठ का तलवार दंपति देशभर में उल्टा पैदल चल अपनी मांगों को उठा रहा है. साथ ही लोगों को भी जागरूक कर रहा है. नैनीताल पहुंचे दंपति ने शहर की माल रोड, पंत पार्क समेत अन्य स्थानों पर लोगों के बीच जाकर जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूक किया. परिवार को उल्टा चलते देख लोग भी हैरत में पड़ गए. ... Read more