Tag: उत्तराखंड समाचार
बद्रीनाथ में माणा गेट के पास टूटा ग्लेशियर, 41 मजदूर दबे, रेस्क्यू जारी, जानें हर अपडेट
चमोली: पहाड़ों में भारी बारिश और हिमपात ने कहर मचाया हुआ है. हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड से तबाही की कई तस्वीरें सामने आ रही हैं. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बारिश के कारण कई गाड़ियां बह गईं और मलबे में दब गई हैं. वहीं उत्तराखंड के चमोली में भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास अचानक से एक ग्लेशियर टूट गया. जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर ग्लेशियर टूटने से बॉर्डर रोड्स आर्गेनाईजेशन (बीआरओ) के 41 मजदूरों उसमें दब गए. जबिक 16 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है और दबे हुए मजदूरों को निकालने ... Read more
PM मोदी से संवाद के लिए टूटे सारे रिकार्ड, 3 करोड़ छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन
Last Updated:January 14, 2025, 11:34 IST Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण किए जा रहे हैं. उत्तराखंड में आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब तक 1,75,000 छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है. देश भर से अब तक 3 करोड़ विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन…और पढ़ें देहरादून: सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है. छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण और तनावपूर्ण होता है. परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव और डर को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल ‘परीक्षा पे ... Read more
नैनीताल में यहां मिलेगा 200 रुपए में आरामदायक स्टे, नए साल का लें असली मजा
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. वहीं, नैनीताल में सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड भी पड़ने लगी है. ऐसे में अगर आप भी थर्टी फर्स्ट के मौके पर नैनीताल आने का प्लान कर रहे हैं और और चाहते हैं कि कोई सस्ता और आरामदायक स्टे मिल जाए, तो आपके लिए यूथ हॉस्टल एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है. यूथ हॉस्टल पर्यटकों के लिए है बेहतरीन आप्शन जहां खूबसूरत वादियों के बीच नैनीताल के सुखातल स्थित यूथ हॉस्टल मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर्स द्वारा संचालित किया जाता ... Read more
पौड़ी के एक छोटे से गांव से निकलकर साहित्य जगत में कैसे छाए डॉ. अरुण ढौंडियाल? पढ़ें खास बातचीत
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड ने हिंदी साहित्य जगत को कई बड़े साहित्यकार दिए हैं, जिन्होंने हिंदी साहित्य जगत में अपनी रचनाओं के जरिये कीर्तिमान स्थापित किया है. एक ऐसे ही साहित्यकार पौड़ी जनपद के ढौंडियालसौं निवासी डॉ. अरुण ढौंडियाल भी हैं, जो अपने साहित्य के जरिये उत्तराखंड के जनजीवन और मुद्दों को उठाते हैं. वे बतौर साहित्यकार केवल उपन्यास और कहानी संग्रह ही नहीं लिखते बल्कि सामाज और शिक्षा के क्षेत्र में भी लगातार कई वर्षों से काम कर रहे हैं. कैसे शुरू हुआ सफरपौड़ी के ही सरकारी विद्यालय से बतौर सहायक अध्यापक उनका सफर शुरू हुआ था. उसके बाद उन्होंने ... Read more
पहले कभी नहीं देखी होगी ऐसी आर्मी भर्ती? पहाड़ हुआ जाम, जहां देखो भीड़ ही भीड़
पिथौरागढ़ (विजय उप्रेती) : टेरिटोरियल आर्मी भर्ती पिथौरागढ़ पर भारी पड़ गई है. भर्ती में आए युवाओं के हुजूम ने सभी इंतजामों को नाकाफी साबित कर दिया है. हालात ये हैं कि स्कूल, हॉल, बसें, दर्जनों लंगर भी इन युवाओं के लिए कम पड़ रहे हैं. हजारों की तादात में पहाड़ी सिटी में पहुंचे युवाओं के चलते सबकुछ ठप सा हो गया है. युवाओं की भीड़ का आलम इस वाकये से भी आंका जा सकता है कि युवा बसों की डिग्गी तक में बैठकर यहां पहुंचे हैं. आइये पढ़ते हैं यह रिपोर्ट. दरअसल, पिथौरागढ़ में 12 से 27 नवबंर तक ... Read more
पोलैंड और जर्मनी से आए अंग्रेज पति-पत्नी, रात को पहुंचे मंदिर, सूरज उगने तक..
पौड़ी (आलोक रावत) : ये खबर उत्तराखंड के श्रीनगर से है. यहां पोलैंड और जर्मनी से आए एक दंपति ने अपनी जिंदगी में खुशहाली और संतान से अपनी झोली भरने के लिए भगवान शिव के सामने मन्नत मांगी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार दंपति ने यहां विशेष अर्चना की. 169 जोड़े उनके साथ यहां मौजूद थे. उन्हें देख मंदिर के महंत भी उनके पास पहुंचे. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में… दरअसल, श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान सुख प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से 170 निसंतान दंपति पहुंचे थे. ये जोड़े पूरी रात हाथों में दीया लेकर आज सुबह ... Read more
तीन साल की उम्र से भरतनाट्यम, पद्मश्री गीता चंद्रन से ली दीक्षा, आज विदेशों में बिखेर रहीं जलवा
श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में इन दिनों पश्चिम बंगाल की रहने वाली मोमिता चटर्जी भरतनाट्यम के गुर सिखा रही हैं. वह उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों के स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों को इस पारंपरिक नृत्य कला के बारे में शिक्षा देती हैं. वर्तमान में मोमिता गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्रों को भरतनाट्यम का प्रशिक्षण दे रही हैं. मोमिता केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस नृत्य शैली का प्रदर्शन कर चुकी हैं और भरतनाट्यम का जलवा बिखेरा है. 3 साल की उम्र से शुरू किया भरतनाट्यममौमिता चटर्जी की नृत्य यात्रा तीन साल की उम्र में शुरू ... Read more
कभी कुमाऊं के बच्चों की पहली पसंद था नैनीताल का डीएसबी कॉलेज, जानें इतिहास
नैनीताल : उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित ठाकुर देव सिंह बिष्ट कॉलेज (DSB College Nainital) कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के अंतर्गत आने वाला काफी पुराना कॉलेज है. इस कॉलेज में पूरे प्रदेश के अलावा देश के कोने कोने के कई छात्र छात्राएं पढ़ाई करते हैं. वहीं हर साल यहां कई बच्चे अलग अलग कोर्स में एडमिशन लेते हैं. डीएसबी कॉलेज में कभी एडमिशन लेने के लिए खूब मारामारी रहा करती थी. मंत्रियों से लेकर उच्च स्तर के अधिकारियों से एडमिशन के लिए सिफारिश आया करती थी. वहीं आज भी नैनीताल का डीएसबी कॉलेज उच्च शिक्षा देने में अपनी अग्रणी भूमिका ... Read more
आखिरी गांव बोरबलड़ा में लोग बीमार पड़ रहे, दवाई छोड़िए खाने-पीने का सामान भी नहीं, क्यों हुई ये बुरी हालत?
बागेश्वर (सुष्मिता थापा): बागेश्वर के आखिरी गांव बोरबलड़ा में इस वक्त हालात काफी बुरे हो चले हैं. यहां एक के बाद एक कई गांववाले बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल तक पहुंच नहीं पा रहे. अस्पताल छोड़िए, उनके पास ही गांव तक दवा और डॉक्टर नहीं आ पा रहे हैं. वजह है यहां सड़क का बंद हो जाना. बागेश्वर के पिंडर घाटी के लोग सड़क बंद होने से परेशान हो गए हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास दवाएं और जरूरी सामान तक खत्म हो गया है. ऐसे में उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल भरी हो गई है. दरअसल, ... Read more
ये कैसी मस्ती है? बीच सड़क पर लड़कों ने कार से लड़कियों को रोका, बदतमीजी भी की
हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में कुछ लड़कों का ग्रुप दो लड़कियों के साथ छेड़खानी कर रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. साथ ही पुलिस ने दो कारों को सीज भी कर दिया है. छेड़छाड़ की यह घटना हलद्वानी के सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास हुई है. दोनों पीड़ित लड़कियां स्कूटी से जा रही थीं. इस दौरान कार सवार लड़कों ने उनके साथ हुड़दंगई शुरू कर ... Read more