Tag: उत्तराखंड लेटेस्ट न्यूज़
आज होगा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, PM मोदी करेंगे शिरकत
Last Updated:January 28, 2025, 12:20 IST 38th National Games Uttarakhand: उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है. राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. आइए जानते हैं राष्ट्रीय खेल कितने दिन चलेंगे, कौन-…और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी. हाइलाइट्स प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन. 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे राष्ट्रीय खेल. देहरादून: उत्तराखंड में आज यानी 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है. खेल विभाग और स्थानीय प्रशासन आयोजन को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ ... Read more
पोलैंड और जर्मनी से आए अंग्रेज पति-पत्नी, रात को पहुंचे मंदिर, सूरज उगने तक..
पौड़ी (आलोक रावत) : ये खबर उत्तराखंड के श्रीनगर से है. यहां पोलैंड और जर्मनी से आए एक दंपति ने अपनी जिंदगी में खुशहाली और संतान से अपनी झोली भरने के लिए भगवान शिव के सामने मन्नत मांगी. हिंदू मान्यताओं के अनुसार दंपति ने यहां विशेष अर्चना की. 169 जोड़े उनके साथ यहां मौजूद थे. उन्हें देख मंदिर के महंत भी उनके पास पहुंचे. आइये जानते हैं इस रिपोर्ट में… दरअसल, श्रीनगर के कमलेश्वर महादेव मंदिर में संतान सुख प्राप्ति की कामना लिए देश-विदेश से 170 निसंतान दंपति पहुंचे थे. ये जोड़े पूरी रात हाथों में दीया लेकर आज सुबह ... Read more
आखिरी गांव बोरबलड़ा में लोग बीमार पड़ रहे, दवाई छोड़िए खाने-पीने का सामान भी नहीं, क्यों हुई ये बुरी हालत?
बागेश्वर (सुष्मिता थापा): बागेश्वर के आखिरी गांव बोरबलड़ा में इस वक्त हालात काफी बुरे हो चले हैं. यहां एक के बाद एक कई गांववाले बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन वह अस्पताल तक पहुंच नहीं पा रहे. अस्पताल छोड़िए, उनके पास ही गांव तक दवा और डॉक्टर नहीं आ पा रहे हैं. वजह है यहां सड़क का बंद हो जाना. बागेश्वर के पिंडर घाटी के लोग सड़क बंद होने से परेशान हो गए हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास दवाएं और जरूरी सामान तक खत्म हो गया है. ऐसे में उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल भरी हो गई है. दरअसल, ... Read more
उत्तराखंड घूमने जाने का मन बना रहे हैं तो, ये सामान साथ ले जाना ना भूलें
देहरादून/नैनीताल. उत्तराखंड हाईकोर्ट राज्य को साफ-सुथरा रखने के लिए प्लास्टिक बैन पर सख्त है. इसके चलते कोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि उत्तराखंड आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट गाड़ियों में पोर्टेबल डस्टबिन लाना जरूरी होगा. कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए अधिकारियों को कागजों पर नहीं बल्कि फील्ड पर काम करने की हिदायत दी है. उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिया कि हर राज्य में आने वाले सभी पर्यटकों को टैक्सी और प्राइवेट वाहनों में उत्तराखंड आने के दौरान पोर्टेबल डस्टबिन लाना होगा. इसके लिए सरकार निर्णय लेकर अगली तारीख तक कोर्ट में जवाब दे. हाईकोर्ट ... Read more
नौकरी का मोह छोड़ 3 भाइयों ने शुरू किया चाय का कारोबार, देश ही नहीं विदेशों में बढ़ी मांग
रिपोर्ट- विजय उपरेती पिथौरागढ़. कहते हैं जहां चाह वहां राह, इस कहावत को सही साबित किया है पिथौरागढ़ के तीन भाइयों ने. एमटेक, बीबीए और इंजीनियरिंग कर चुके तीनों भाइयों ने उत्तराखंड के उत्पादों से चाय का कारोबार शुरू किया. आज देखते ही देखते इनकी चाय की डिमांड देशभर ही नहीं बल्कि विदेश में भी हो रही है. सुमित,अमित और देवेश जोशी तीनों सगे भाई हैं. तीनों भाईयों ने एमटेक, बीबीए और इंजीनियरिंग की शिक्षा ली है. मगर प्रोफेशनल एजुकेशन लेने के बाद इन तीनों ने नौकरी के बजाय अपना काम शुरू किया. तीनों भाइयों ने पिथौरागढ़ में हर्बल चाय का ... Read more