Tag: pithoragarh news
उफ्फ! चांद पर पहुंच गई दुनिया और यहां आज भी गरारी से पुल पार करते हैं बच्चे, रोज डालते हैं जान जोखिम में
Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:January 29, 2025, 15:31 IST Pithoragarh: आज के आधुनिक समय में जब दुनिया कहां से कहां पहुंच रही है, ऐसे में पिथौरागढ़ में गौरी नदी पर पुल तक नहीं है. यहां के लोगों, यहां तक कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने के लिए गरारी से आना-…और पढ़ें तहसीलदार को ज्ञापन देते ग्रामीण हाइलाइट्स पिथौरागढ़ में पुल न होने से लोग गरारी से नदी पार करते हैं. ग्रामीणों ने पक्का पुल बनाने की मांग की है. पुल न बनने पर ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. पिथौरागढ़: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के घुरुड़ी और ... Read more
क्या पिथौरागढ़ सेना भर्ती में हुई 6-7 युवकों की मौत? पुलिस ने बताया सच
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में चल रही प्रादेशिक सेना भर्ती के दौरान 20,000 से भी ज्यादा युवा भर्ती स्थल पर पहुंच गए. इसके बाद हर जगह अफरातफरी का माहौल देखने को मिला. इस दौरान भर्ती स्थल का गेट तोड़कर युवा अंदर घुस आए. सेना और पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. भगदड़ के दौरान कई युवा घायल हुए. देर शाम होते-होते सोशल मीडिया पर 6 से 7 युवकों की मौत होने की अफवाह फैलने लगी, जिसके बाद पिथौरागढ़ पुलिस ने इसका खंडन करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट से जानकारी साझा की. पिथौरागढ़ पुलिस ने कहा कि पिथौरागढ़ ... Read more
कहर बनकर टूट रही बारिश! 6 परिवारों का उजड़ा आशियाना, सामने आया Video
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के कई जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है. जगह-जगह सड़कें टूट रही हैं, पहाड़ मलबे में तब्दील हो रहे हैं. मैदानी इलाकों को पहाड़ों से जोड़ने वाले मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं. प्रशासन बारिश में सड़कें खुलवाने का प्रयास कर रहा है. इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. भारी बारिश से 6 परिवारों का आशियाना उजड़ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि भूस्खलन होने से 6 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ... Read more
शिक्षकों के ट्रांसफर के बाद स्कूलों में हुई भारी कमी, बच्चों के परिजन परेशान
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है. पिथौरागढ़ जिला पहले से ही शिक्षकों की कमी झेल रहा है. वहीं, यहां से बाहर कई अध्यापकों का ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे में यहां अब और शिक्षकों की कमी हो गई है. जिसका सीधा असर छात्रों के भविष्य पर पड़ रहा है. शिक्षा विभाग पर उठ रहा सवाल पिथौरागढ़ में बगैर शिक्षकों की नियुक्ति किए ही उनका अन्य जनपदों में ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसे में यहां विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं. पिथौरागढ़ के मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया से जब ... Read more
पिथौरागढ़ में खुली भूगोल की पहली लैब, पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल से सीखेंगे छात्र
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अब छात्र भूगोल की पढ़ाई करने के साथ प्रैक्टिकल के जरिए भी विषय की बारीकियां सीख सकेंगे. जिले में भूगोल की पहली प्रैक्टिकल लैब डाइट डीडीहाट में स्थापित की गई है, जो यहां छात्रों को भूगोल के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करेगी, साथ ही विषय के सभी टॉपिक को छात्र प्रैक्टिकल के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में भूगोल की पहली लैब स्थापित हुई है, जो जिले के सभी स्कूलों के छात्रों के लिए खुली है. यहां पहले टीचरों को भूगोल के प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग दी जा ... Read more
पहाड़ नहीं चढ़ना चाहते डॉक्टर? 110 पदों पर इंटरव्यू, 10 पहुंचे, 2 जॉइन करेंगे
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में बेस अस्पताल को शुरू हुए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी भी इसके हालात सुधर नहीं पाए हैं. एक तरफ जहां जिला अस्पताल में हर रोज रोगियों की भीड़ उमड़ रही है, तो करोड़ों की लागत से बना बेस अस्पताल सुनसान पड़ा है. ओपीडी की बात करें तो जिला अस्पताल में हर रोज 800 से अधिक रोगी पहुंच रहे हैं, तो बेस अस्पताल में औसतन 10 से 15 रोगी ही बामुश्किल पहुंच रहे हैं. हाल में ही अस्पताल के लिए 110 पदों पर इंटरव्यू हुए थे लेकिन मात्र ... Read more
आजादी के बाद से सड़क के इंतजार में गांव, डोली ही गांववालों का सहारा
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में आज भी कई ग्रामीण इलाकों में सड़क नहीं पहुंच पाई है. बरसात के इस मौसम में पैदल रास्तों की भी स्थिति खराब हो चुकी है. यहां आजादी के बाद से ही अभी तक कई गांव सड़क से नहीं जुड़ पाए हैं. सड़क न जुड़ पाने से ग्रामीण विकास की मुख्यधारा से कोसों दूर हैं. आज हम बात कर रहे हैं धारचूला विधानसभा की बंगापानी तहसील के मैथली गांव की, जो आज तक सड़क से नहीं जुड़ पाया है. इस कारण इस क्षेत्र की 2000 से ज्यादा की आबादी को खासी दिक्कतों का सामना करना ... Read more
गजब! 21वीं सदी में बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई नसीब नहीं, गांव छोड़ने को मजबूर
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पहाड़ों में सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. साल दर साल पहाड़ों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बजाय गर्त में ही जाते रही है. बात पिथौरागढ़ जिले की करें, तो यहां कई स्कूलों में टीचरों की भारी कमी है, जिसके चलते कई गांव पलायन करने को भी मजबूर हो गए हैं. आज हम राजकीय इंटर कॉलेज सल्ला चिंगरी की बात कर रहे हैं, जहां इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय का संचालन ही नहीं होता है, जिस कारण परिजन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. ... Read more
चॉकलेट बैठक से मिल रही सरकारी स्कूलों में बच्चों के विकास में मदद, इस दुर्गम क्षेत्र से शुरू हुई ये अनोखी पहल
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. जनपद के सीमावर्ती क्षेत्र मुनस्यारी के सरकारी स्कूलों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए यहां चॉकलेट बैठक का आयोजन एक साल पहले से शुरू हुआ था. यहां के पंचायत प्रतिनिधि जगत सिंह मर्तोलिया ने शिक्षा विभाग और अभिवावकों की मदद से इस बैठक का आयोजन शुरू किया. इसमें बच्चों को अच्छी गाइडेंस और उनके पर्सनालिटी डेवलपमेंट में काम करने की शुरुआत हुई. इसका असर ये हुआ कि आज दुर्गम क्षेत्रों के सरकारी स्कूल के बच्चे काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उनके अंदर शिक्षा के साथ ही सामाजिक जिम्मेदारियों को वहन करने का बोध आ रहा है. सरकारी ... Read more
खुद का भविष्य बचाने आगे आए पहाड़ के बच्चे, सरकार की यह मांग
पिथौरागढ़: कहते हैं कि शिक्षा और शिक्षक समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ों में बिना शिक्षक के हीं छात्रों की पढ़ाई चल रही है. परेशान छात्र अब खुद अपने भविष्य को बचाने आगे आएं हैं. अब ऐसे में छात्रों का भविष्य कैसे बनेगा? ये सोचने वाली बात है. दरअसल, उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी इलाकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकारी स्कूल खोले गए. समय के साथ इन स्कूलों के माहौल भी बेहतर होते जाना था, लेकिन हुआ इसका उल्टा. धीरे-धीरे पहाड़ के सरकारी स्कूलों के हालत खस्ताहाल होते जा रहे हैं. ... Read more