Tag: bageshwar news
उफ्फ! चांद पर पहुंच गई दुनिया और यहां आज भी गरारी से पुल पार करते हैं बच्चे, रोज डालते हैं जान जोखिम में
Agency:News18 Uttarakhand Last Updated:January 29, 2025, 15:31 IST Pithoragarh: आज के आधुनिक समय में जब दुनिया कहां से कहां पहुंच रही है, ऐसे में पिथौरागढ़ में गौरी नदी पर पुल तक नहीं है. यहां के लोगों, यहां तक कि बच्चों को जान जोखिम में डालकर नदी पार करने के लिए गरारी से आना-…और पढ़ें तहसीलदार को ज्ञापन देते ग्रामीण हाइलाइट्स पिथौरागढ़ में पुल न होने से लोग गरारी से नदी पार करते हैं. ग्रामीणों ने पक्का पुल बनाने की मांग की है. पुल न बनने पर ग्रामीण आंदोलन की चेतावनी दे रहे हैं. पिथौरागढ़: उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के घुरुड़ी और ... Read more
मोबाइल नहीं किताबों में बढ़ेगी बच्चों की दिलचस्पी, शिक्षा विभाग का अनोखा प्लान
Last Updated:January 15, 2025, 15:18 IST Bageshwar News: हर शनिवार स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रों को स्कूल की लाइब्रेरी से किताबें दी जाएंगी. स्टूडेंट्स अपनी रुचि के हिसाब से किताबों का चयन कर सकते हैं. शिक्षा विभाग का प्रयोग सफल रहा तो पूरे जिले में इसे लागू किया जाएगा. बागेश्वर. उत्तराखंड सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. प्राइमरी स्कूलों में छात्रों को नई शिक्षा नीति के तहत कई एक्टिविटी कराई जा रही हैं. ठीक ऐसे ही प्राइमरी स्कूल के स्टूडेंट्स में पढ़ने की आदत को डेवलप करने के लिए शिक्षा विभाग ने ... Read more
बागेश्वर की महिलाओं के लिए खुशखबरी! फ्री सिलाई ट्रेनिंग, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
बागेश्वर. उत्तराखंड सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं चला रही है. ठीक इसी प्रकार उद्यमिता विकास मंत्रालय के तहत संचालित राजकीय ग्रामीण पॉलिटेक्निक केंद्र अल्मोड़ा की ओर से बागेश्वर की 30 महिलाओं को सिलाई का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाना है. सिलाई ट्रेनिंग के लिए आवेदन मांगे गए हैं. ट्रेनिंग कोर्स एक जनवरी 2025 से शुरू होगा. 31 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं. महिलाओं को तीन महीने तक सिलाई ट्रेनिंग दी जाएगी. ट्रेनिंग के लिए सभी वर्गों की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं. प्रशिक्षण कार्यक्रम की मास्टर ट्रेनर प्रेमा परिहार ने लोकल 18 को बताया कि ... Read more
Bageshwar News: स्कूली बच्चों को टेक्नोलॉजी का ककहरा सिखा रहे 'मिस्टर खोजी'
बागेश्वर. उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में युवा पीढ़ी लगातार उन्नति कर रही है. खुद का हुनर निखारने के साथ ही ऐसे युवा दूसरों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं. ऐसे ही बागेश्वर के एक यूट्यूबर ने अनोखी पहल की है. मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले जीवन कोरंगा उर्फ ‘मिस्टर खोजी’ जिले के सरकारी स्कूलों में जाकर स्टूडेंट को नई टेक्नोलॉजी के बारे में जागरूक कर रहे हैं. वह हर शनिवार किसी न किसी स्कूल में प्रोग्राम आयोजित करते हैं. अब तक जीवन जिले के तीन स्कूलों में टेक्नोलॉजी संबंधित प्रोग्राम कर चुके हैं. इसके लिए वह किसी ... Read more
Bageshwar: इस कंपटीशन के जरिये प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने सीखी मैथ्स, खेल-खेल में जानी बारीकियां
Bageshwar: उत्तराखंड के बागेश्वर जैसे कई पहाड़ी इलाकों में अक्सर मैथ सब्जेक्ट स्टूडेंट्स को कठिन लगता है. ऐसे विषयों को आसान भाषा में सिखाने के लिए बागेश्वर डायट में कई कंपटीशन कराए जाते हैं. ठीक इसी प्रकार बागेश्वर डायट में प्राइमरी स्टूडेंट को खेल-खेल में मैथ सिखाने के लिए अबेकस कंपटीशन कराया गया. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए कार्यक्रम के समन्वयक भैरव पांडे ने बताया कि मैथ की गणनाओं और उनकी पहेलियां को सरल तरीके से समझने में अबेकस कंपटीशन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इन प्रतियोगिताओं को लेकर स्टूडेंट में भी काफी उत्साह रहता है. डायट में हुआ ... Read more
खंडहर मकान… बंजर हो रहे खेत, अचानक उत्तराखंड में क्या हुआ? महिलाओं ने बचने का निकाला रास्ता
बागेश्वर. उत्तराखंड के पहाड़ पलायन की समस्या से जूझ रहे हैं. खेत-खलिहान बंजर हो रहे हैं, गांव खंडहर में बदल रहे हैं, और जंगली जानवर अब इन वीरान जगहों पर विचरण कर रहे हैं. लेकिन बागेश्वर के गरुड़ की देवनाई घाटी के ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ मिलकर इस समस्या से जूझने के लिए एक नई राह खोजी है. यहां के ग्रामीणों ने ‘किर्साण महोत्सव’ नामक एक कार्यक्रम शुरू किया, जो न केवल पलायन रोकने बल्कि युवा पीढ़ी को उनकी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है. यह महोत्सव महिलाओं के योगदान और ग्रामीण जीवन की महत्ता को उजागर करता है. ... Read more
पहाड़ की लड़कियां सीख रहीं 3D पेंटिंग, आर्ट टीचर ने बदल दी स्कूल की सूरत
बागेश्वर. उत्तराखंड के कई पर्वतीय इलाकों में अक्सर देखा जाता है कि कला विषय महज कॉपी-किताबों तक ही सीमित रह जाता है, लेकिन बागेश्वर के एक स्कूल शिक्षक ने कमाल कर दिखाया है. वह स्कूल की छात्राओं को 3D पेंटिंग बनाना सिखा रहे हैं. जिले के भेंटा स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में तीन साल से सेवाएं दे रहे कला शिक्षक नवीन गढ़िया ने 3D पेंटिंग से पूरे स्कूल की सूरत ही बदल दी है. उन्होंने छात्राओं के साथ मिलकर स्कूल की दीवारों को जीवंत रूप दिया है. इस पहल के माध्यम से स्कूल की सुंदरता बढ़ने के साथ ही छात्राओं ... Read more
बागेश्वर में हुए कल्चरल मीट प्रोग्राम में बिखरे लोक संस्कृति और कला के रंग
बागेश्वर: वैसे तो डायट संस्थान को शिक्षा की नवाचारी के लिए जाना जाता है और शिक्षा को आसान भाषा में समझाने में डायट का विशेष योगदान है. लेकिन इस बार बागेश्वर के डायट में राज्य स्तरीय इंटर डायट कल्चरल मीट उमंग प्रोग्राम हो रहा है. इसमें 13 जिला समेत कुमाऊं और गढ़वाल की संस्कृति के रंग बिखेरे जाएंगे. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए कार्यक्रम के समन्वयक रवि कुमार जोशी बताते हैं कि कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की संस्कृति को संरक्षित करना है ताकि डायट संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे भावी शिक्षकों को उत्तराखंड के लोकगीतों, लोककला और लोक-संस्कृति ... Read more
Bageshwar: एक गलती रोक सकती है स्कॉलरशिप और पेंशन? जानें क्या है आधार सीडिंग
बागेश्वर: उत्तराखंड सरकार बागेश्वर जैसे जिलों में आधुनिक तकनीकी को बढ़ावा देने के लिए कई नई प्रक्रियाओं को अपना रही है, इन्हीं में से एक आधार सीडिंग भी है. यहां एक ऐसी प्रक्रिया है, जिसकी मदद से लाभार्थी डायरेक्ट अपने खाते में योजना की धनराशि प्राप्त कर सकते हैं. यह खासतौर पर पेंशन और स्कॉलरशिप का लाभ उठाने वालों के लिए जरूरी है. इसके लिए आज ही अपने नजदीकी बैंक में जाकर आधार सीडिंग करा लें. आधार सीडिंग को लेकर बागेश्वर जिला प्रशासन भी आपकी हरसंभव मदद करेगा. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई बताते हैं ... Read more
बागेश्वर के जिलाधिकारी का अनोखा अंदाज, स्कूल में बच्चों संग बैठकर खाया खाना
बागेश्वर. IAS अफसर अपने काम के तौर-तरीकों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. इन दिनों उत्तराखंड के बागेश्वर के जिलाधिकारी आशीष भटगांई भी अपनी कार्यशैली को लेकर काफी चर्चा में हैं. उन्हें हाल ही में बागेश्वर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. डीएम औचक निरीक्षण के लिए जिले के एक सरकारी स्कूल में पहुंच गए. यहां पहुंचकर उन्होंने छात्रों से व्यवस्थाओं का हाल जाना. बच्चों से करीब आधे घंटे तक बात की. इसके बाद जब उन्होंने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ मिड डे मील खाया, तो डीएम का यह अंदाज जिलेभर में चर्चा की विषय बन गया. भोजन ... Read more