Tag: pithoragarh government school
पिथौरागढ़ में खुली भूगोल की पहली लैब, पढ़ाई के साथ प्रैक्टिकल से सीखेंगे छात्र
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अब छात्र भूगोल की पढ़ाई करने के साथ प्रैक्टिकल के जरिए भी विषय की बारीकियां सीख सकेंगे. जिले में भूगोल की पहली प्रैक्टिकल लैब डाइट डीडीहाट में स्थापित की गई है, जो यहां छात्रों को भूगोल के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद करेगी, साथ ही विषय के सभी टॉपिक को छात्र प्रैक्टिकल के माध्यम से आसानी से समझ सकेंगे. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डीडीहाट में भूगोल की पहली लैब स्थापित हुई है, जो जिले के सभी स्कूलों के छात्रों के लिए खुली है. यहां पहले टीचरों को भूगोल के प्रैक्टिकल की ट्रेनिंग दी जा ... Read more
गजब! 21वीं सदी में बच्चों को विज्ञान की पढ़ाई नसीब नहीं, गांव छोड़ने को मजबूर
पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पहाड़ों में सरकारी स्कूलों की हालत किसी से छिपी नहीं है. साल दर साल पहाड़ों में सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बेहतर होने के बजाय गर्त में ही जाते रही है. बात पिथौरागढ़ जिले की करें, तो यहां कई स्कूलों में टीचरों की भारी कमी है, जिसके चलते कई गांव पलायन करने को भी मजबूर हो गए हैं. आज हम राजकीय इंटर कॉलेज सल्ला चिंगरी की बात कर रहे हैं, जहां इंटरमीडिएट में विज्ञान विषय का संचालन ही नहीं होता है, जिस कारण परिजन अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं. ... Read more
8km पैदल…बीच में जंगली जानवरों से खतरा; छात्रों ने बताया दर्द, कहा- Plzz हमारे गांव में स्कूल खोल दो
हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़: जनपद पिथौरागढ़ के विकासखंड मुनस्यारी के गांव जोशा, गांधीनगर में स्कूली बच्चे इस कदर मजबूर हो चुके हैं कि वह अब आगे की पढ़ाई नहीं करना चाहते. वजह भी जायज है, क्योंकि पांचवी के बाद उन्हें 4 किलोमीटर दूर जंगलों के रास्ते दूसरे स्कूल पहुंचना होगा. आगे की पढ़ाई के लिए इन छात्रों को 8 किलोमीटर दूर जंगलों के रास्ते जाना पड़ेगा. मुनस्यारी के इस गांव में सिर्फ पांचवी तक के लिए स्कूल है, जहां इस सत्र में 7 बच्चे पास हुए हैं. अब आगे की पढ़ाई के लिए इन्हें दूसरे गांव में जाना पड़ेगा, जो 4 किलोमीटर ... Read more
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की होड़…सरकारी विद्यालयों के हाथ खाली
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सरकारी स्कूलों की दशा साल दर साल खराब होती जा रही है. इस समय स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया चली हुई है. एक तरफ जहां प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए संस्थान अभिवावकों को रिझाने में लगे हुए हैं, तो वहीं सरकारी स्कूलों में लगातार एडमिशन की संख्या में गिरावट आ रही है. बात अगर पिथौरागढ़ जिले की करें तो यहां शहर के सरकारी स्कूलों में जहां एक समय कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए भीड़ लगी रहती थी, वहां औसतन 10 बच्चे ही एडमिशन को पहुंच रहे हैं. ... Read more