Tag: लोकल 18 उत्तराखंड
खुद का भविष्य बचाने आगे आए पहाड़ के बच्चे, सरकार की यह मांग
पिथौरागढ़: कहते हैं कि शिक्षा और शिक्षक समाज को आगे बढ़ाने का काम करते हैं, लेकिन उत्तराखंड के पहाड़ों में बिना शिक्षक के हीं छात्रों की पढ़ाई चल रही है. परेशान छात्र अब खुद अपने भविष्य को बचाने आगे आएं हैं. अब ऐसे में छात्रों का भविष्य कैसे बनेगा? ये सोचने वाली बात है. दरअसल, उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी इलाकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए सरकारी स्कूल खोले गए. समय के साथ इन स्कूलों के माहौल भी बेहतर होते जाना था, लेकिन हुआ इसका उल्टा. धीरे-धीरे पहाड़ के सरकारी स्कूलों के हालत खस्ताहाल होते जा रहे हैं. ... Read more
OMG! उत्तराखंड के 400 से अधिक स्कूलों में केवल एक टीचर, कई बंद होने की कगार पर
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के बाद सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था भी सामने आई है. पिथौरागढ़ जिले की बात करें तो यहां ऐसे कई सरकारी स्कूल हैं, जहां शिक्षक ही मौजूद नहीं हैं. कुछ चंद स्कूलों को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी स्कूल बिना प्रधानाचार्य के चल रहे हैं. तो वहीं, सिर्फ एक टीचर के सहारे चलने वाले स्कूलों की संख्या भी काफी ज्यादा है. 439 स्कूलों में मात्र एक टीचरशिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, पिथौरागढ़ जिले में 68 इंटरमीडिएट कॉलेज हैं. इनमें से लड़कियों के लिए 7 हैं. इसके अलावा ... Read more
मेघनाद का सुमन, तो श्री राम का मानसी निभा रही किरदार; इस रामलीला में सभी पात्र हैं महिलाएं
दीक्षा/ हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला रामलीला का मंचन हो रहा है. खास बात यह है कि यहां सभी पात्र महिलाएं निभा रही हैं. पुनर्नवा महिला समिति की ओर से हीरानगर के उत्थान मंच में आयोजित रामलीला 12 अप्रैल तक चलेगी. इस मंचन में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं, गृहणी व कामकाजी महिलाएं शामिल हैं. इतना ही नहीं 10 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं अभिनय में हैं. महीने भर किया निरंतर अभ्यासकार्यक्रम के लिए करीब 60 महिलाओं ने पिछले एक महीने तक निरंतर अभ्यास किया. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस रामलीला का उद्देश्य महिलाओं को ... Read more
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन की होड़…सरकारी विद्यालयों के हाथ खाली
हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सरकारी स्कूलों की दशा साल दर साल खराब होती जा रही है. इस समय स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया चली हुई है. एक तरफ जहां प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए संस्थान अभिवावकों को रिझाने में लगे हुए हैं, तो वहीं सरकारी स्कूलों में लगातार एडमिशन की संख्या में गिरावट आ रही है. बात अगर पिथौरागढ़ जिले की करें तो यहां शहर के सरकारी स्कूलों में जहां एक समय कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए भीड़ लगी रहती थी, वहां औसतन 10 बच्चे ही एडमिशन को पहुंच रहे हैं. ... Read more
गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है घने जंगलों के बीच स्थित यह ताल, यहां स्नान के लिए आते थे इंद्र!
सोनिया मिश्रा/ रुद्रप्रयाग.धार्मिक तीर्थाटन हों या पर्यटन स्थल, आज उत्तराखंड ने दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग साख बना ली है. बेहतरीन ट्रेक, प्राचीन मठ-मंदिर और प्रकृति के सुंदर नजारों को अनुभव करने के लिए देश-विदेश से हर साल लाखों सैलानी उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. हिमालय की विहंगम वादियों में स्थित रुद्रप्रयाग जिले का देवरिया ताल भी सैलानियों को खूब आकर्षित कर रहा है. यही कारण है कि गर्मियों के दिनों में यहां ट्रेकिंग करने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है. रुद्रप्रयाग जनपद में देवरिया ताल एक सुंदर पर्यटक स्थल है, जो जिला मुख्यालय से करीब 49 किलोमीटर की दूरी ... Read more
रुद्रप्रयाग की बेटी ने बढ़ाया मान, इजरायल में पोस्ट डॉक्टरल पद पर मिली नियुक्ति
सोनिया मिश्रा/ रुद्रप्रयाग: एक ओर उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों की बेटियां छोटी सी उम्र में शादी की जिम्मेदारी में बंध जाती हैं, तो वहीं कई बेटियां अपनी अलग पहचान बनाकर ही इस बंधन में बंधना पसंद करती हैं. ऐसी ही एक बेटी है लक्ष्मी पुष्वाण, जिन्होंने कई डिग्रियां लेकर अपने ज्ञान को बढ़ाया और फिर शादी की. अब उनका इजरायल में पोस्ट डॉक्टरल पद पर चयन हुआ है. रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ ब्लॉक के किमाणा पैज निवासी लक्ष्मी पुष्वाण का इजरायल की टेक्निक इजरायल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में पोस्ट डॉक्टरल पद पर नियुक्ति मिलने से पूरे केदारघाटी क्षेत्र में खुशी ... Read more
चमोली के पीयूष को सोशल मीडिया से मिली नई पहचान, प्रधानमंत्री ने दिया बेस्ट नैनो क्रिएटर अवॉर्ड
सोनिया मिश्रा/ चमोली : सोशल मीडिया का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी इस वक्त सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती है. ज्यादातर लोग फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और टिकटॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं. सोशल मीडिया पर लोग या तो रील्स देखते रहते हैं या तो फेसबुक पर वीडियो को स्क्रॉल करते रहते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों के दिमाग में काफी समय सोशल मीडिया पर देने के बाद यह खयाल जरूर आता है कि इससे हमें क्या फायदा हुआ? अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और ... Read more
उत्तराखंड पुलिस का अभियान 'ऑपरेशन मुक्ति', भीख मांगने वाले बच्चों का होगा स्कूलों में दाखिला
सोनिया मिश्रा/ चमोली. अक्सर सड़कों पर आपने कई बच्चों को भीख मांगते या लोगों के पीछे दौड़ती हालत में देखा होगा. लगातार बढ़ते जा रहे बाल भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ‘ऑपरेशन मुक्ति’ नाम से अभियान चला रही है. भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों को भिक्षावृत्ति के दलदल से मुक्त कर शिक्षा की ओर अग्रसर करने एवं उनके पुनर्वास हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने हेतु ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें, और ‘सपोर्ट टू एजुकेट अ चाइल्ड’ की थीम पर प्रदेश के सभी जिलों में ऑपरेशन मुक्ति अभियान शुरू किया गया है. चमोली की एसपी रेखा यादव ने कहा कि ऑपरेशन ... Read more
अगर आपके लाडले ने भी नहीं पी है पोलियो ड्रॉप, तो 3 मार्च को इन सेंटर पर चलेगा महाअभियान
सोनिया मिश्रा/ चमोली.अगर आपके बच्चे की पोलियो की खुराक किसी कारणवश छूट गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं है.भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (Pulse Polio Campaign) के तहत 3 मार्च को उत्तराखंड के चमोली जिले के पाणा स्थित प्राइमरी स्कूल, उपकेन्द्र ईराणी, झींझी के प्राइमरी स्कूल, उपकेन्द्र मठबेमरु, वजनी के प्राइमरी स्कूल, वाडेपानी पीपलकोटी (नवोदय विद्यालय), देवखाल के प्राइमरी स्कूल, दादड़ के आंगनवाड़ी केन्द्र समेत जिले के 603 बूथों पर शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी. जिले में पोलियो ड्रॉप के लिए नौनिहालों की ... Read more
ये है चमोली की फ्लाइंग गर्ल, जिसकी काबिलियत के मुरीद हैं सिरमौरी चीता
सोनिया मिश्रा/चमोली: जिन्दगी में कुछ करने का जुनून और मजबूत इरादे हों, तो कोई भी बाधा आपको आपके सपनों को पाने से रोक नहीं सकती. इसकी मिसाल उत्तराखंड के सीमांत जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक के वाण गांव की भागीरथी बिष्ट पेश कर रही हैं. जीवन में तमाम मुश्किलों को पार कर भागीरथी वॉक रेस में अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं. राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर वॉक रेस में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी भागीरथी को ‘फ्लाइंग गर्ल’ के रूप में प्रसिद्धि मिल रही है. और अब वह भारत को वॉक रेस में ओलंपिक मेडल दिलाने का सपना ... Read more