अगर आपके लाडले ने भी नहीं पी है पोलियो ड्रॉप, तो 3 मार्च को इन सेंटर पर चलेगा महाअभियान
सोनिया मिश्रा/ चमोली.अगर आपके बच्चे की पोलियो की खुराक किसी कारणवश छूट गई है, तो चिंता की कोई बात नहीं है.भावी पीढ़ी को पोलियो मुक्त रखने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान (Pulse Polio Campaign) के तहत 3 मार्च को उत्तराखंड के चमोली जिले के पाणा स्थित प्राइमरी स्कूल, उपकेन्द्र ईराणी, झींझी के प्राइमरी स्कूल, उपकेन्द्र मठबेमरु, वजनी के प्राइमरी स्कूल, वाडेपानी पीपलकोटी (नवोदय विद्यालय), देवखाल के प्राइमरी स्कूल, दादड़ के आंगनवाड़ी केन्द्र समेत जिले के 603 बूथों पर शून्य से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी. जिले में पोलियो ड्रॉप के लिए नौनिहालों की कुल संख्या38,335 दर्ज की गई है. अगर तीन मार्च को भी आप अपने नजदीकी केंद्र पर नहीं पहुंच पाते हैं, तो 4 और 5 मार्च कोछूटे हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो खुराक दी जाएगी.
चमोली के सीएमओ राजीव शर्मा ने कहा कि नवजात से लेकर 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो ड्रॉप की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी की सहभागिता जरूरी है. उन्होंने शिक्षा, समाज कल्याण, बाल विकास, ऊर्जा, परिवहन, पुलिस आदि विभागों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं को भी राष्ट्रीय महत्व के इस अभियान में अपना सहयोग करने को कहा. अधिकारियों को ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीयजनप्रतिनिधियों के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर तक पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम का घर-घर तक व्यापक प्रचार प्रसार कराने को कहा है. जिन स्कूलों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं पंचायत भवनों को पोलियो बूथ बनाया गया है, उनको तीन मार्च को खुला रखते हुए वहां पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. एनएच, बीआरओ, टीएचडीसी, एनटीपीसी एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के बच्चों तक भी पोलियो खुराक पिलाना सुनिश्चित किया जाएगा.
38,335 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य
मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि पोलियो खुराक पिलाने के लिए पांच बूथों सहित कुल 608 पोलियो प्रतिरक्षण बूथ बनाए गए हैं. इन बूथों में 3 मार्च को 38,335 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. इस अभियान की सफल संचालन के लिए 238 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है. वहीं बूथों पर 2432 स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है. प्रमुख स्टेशन कर्णप्रयाग, थराली, जोशीमठ, चमोली तथा गोपेश्वर में ट्रांजिट टीम रखी जाएगी. उन्होंने सभी विभागों से इस अभियान के संचालन में सहयोग की अपील की है.
.
Tags: Hindi news, Local18, Polio
FIRST PUBLISHED : March 2, 2024, 15:16 IST