मेघनाद का सुमन, तो श्री राम का मानसी निभा रही किरदार; इस रामलीला में सभी पात्र हैं महिलाएं
दीक्षा/ हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी में महिला रामलीला का मंचन हो रहा है. खास बात यह है कि यहां सभी पात्र महिलाएं निभा रही हैं. पुनर्नवा महिला समिति की ओर से हीरानगर के उत्थान मंच में आयोजित रामलीला 12 अप्रैल तक चलेगी. इस मंचन में स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं, गृहणी व कामकाजी महिलाएं शामिल हैं. इतना ही नहीं 10 साल से लेकर 70 साल तक की महिलाएं अभिनय में हैं.
महीने भर किया निरंतर अभ्यास
कार्यक्रम के लिए करीब 60 महिलाओं ने पिछले एक महीने तक निरंतर अभ्यास किया. आयोजनकर्ताओं का कहना है कि इस रामलीला का उद्देश्य महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक नया मंच देना है. वहीं अभिनय कर रही महिलाओं ने कहा कि वह सुबह घर का व ऑफिस का काम निपटाने के बाद दोपहर दो बजे मैदान पहुंच जाती है और लीला के लिए तैयार होने लगती हैं.
आयोजकों ने बताया कि यह महिलाओं को मंचन में आगे लाने का एक प्रयास है. भगवान श्रीराम का किरदार निभा रही मानसी रावत ने बहुत से स्टेज परफॉरमेंस दी हैं. श्री राम का किरदार लगातार दूसरी बार अदा कर रही हैं. वह बताती हैं कि स्टेज पर काफी अच्छा महसूस हो रहा है. रामलीला के मंचन के लिए काफी रिहर्सल की है. वह सौभाग्यशाली हैं कि उन्हें रामलीला में भगवान राम का अभिनय करने को मिला.
अब अभिनय का मिला मौका
मेघनाद का किरदार निभा रही सुमन साह ग्रीन वैली स्कूल की मालकिन हैं. अभिनय का शौक था, लेकिन शादी के बाद घर और स्कूल की जिम्मेदारी ज्यादा जरूरी थी. बीते दिनों उन्हें जैसे ही पता चला कि शहर में महिला रामलीला का आयोजन हो रहा है तो उन्होंने पसंदीदा किरदार मेघनाद का ऑडिशन देने का मन बनाया. सुमन कहती हैं कि जहां चाह है, वहां राह है. इसलिए ऑडिशन टीम को भी उनका अभिनय पसंद आया और अब वह मेघनाद का रोल कर रही हैं.
NOTE- ख़बरों की ओवरडोज के बीच, कभी आपसे किसी ने पूछा है कि आपको क्या पसंद है? खबर पढ़ना या वीडियो देखना. इसलिए Local-18 पूछ रहा है, आपको कैसी खबरें चाहिए? फॉर्म भरने में 1 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा. क्योंकि हमारे जुड़ाव की कहीं से तो शुरुआत होगी…आइये सालों पुरानी कुछ आदतें बदलें! यहां क्लिक करें और सर्वे में हिस्सा लें…
.
Tags: Haldwani news, Local18
FIRST PUBLISHED : April 10, 2024, 14:51 IST