Tag: Pithoragarh rain

कहर बनकर टूट रही बारिश! 6 परिवारों का उजड़ा आशियाना, सामने आया Video

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के कई जिलों में बुधवार रात से बारिश हो रही है. जगह-जगह सड़कें टूट रही हैं, पहाड़ मलबे में तब्दील हो रहे हैं. मैदानी इलाकों को पहाड़ों से जोड़ने वाले मार्ग मलबा आने से बंद हो गए हैं. प्रशासन बारिश में सड़कें खुलवाने का प्रयास कर रहा है. इस बीच पिथौरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. भारी बारिश से 6 परिवारों का आशियाना उजड़ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि भूस्खलन होने से 6 घर पूरी तरह से जमींदोज हो गए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ... Read more