Tag: उत्तराखंड मौसम

आखिरी गांव बोरबलड़ा में लोग बीमार पड़ रहे, दवाई छोड़‍िए खाने-पीने का सामान भी नहीं, क्‍यों हुई ये बुरी हालत?

बागेश्‍वर (सुष्मिता थापा): बागेश्‍वर के आखिरी गांव बोरबलड़ा में इस वक्‍त हालात काफी बुरे हो चले हैं. यहां एक के बाद एक कई गांववाले बीमार पड़ रहे हैं, लेकिन वह अस्‍पताल तक पहुंच नहीं पा रहे. अस्पताल छोड़ि‍ए, उनके पास ही गांव तक दवा और डॉक्‍टर नहीं आ पा रहे हैं. वजह है यहां सड़क का बंद हो जाना. बागेश्वर के पिंडर घाटी के लोग सड़क बंद होने से परेशान हो गए हैं. कई ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के पास दवाएं और जरूरी सामान तक खत्म हो गया है. ऐसे में उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल भरी हो गई है. दरअसल, ... Read more

कुमाऊं में बारिश का रेड अलर्ट, उत्तराखंड में इस तारीख से साफ रहेगा मौसम

हल्द्वानी. उत्तराखंड में 8 जुलाई से मौसम साफ होने की संभावना है. उससे पहले कुमाऊं मण्डल में दो दिनों के लिए बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में सभी जिलाधिकारियों ने संबंधित विभाग के अफसरों व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. प्रदेशभर में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6 और 7 जुलाई को पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश होने की संभावना है. बारिश के साथ आकाशीय बिजली की भी ... Read more

उत्तराखंड में आफत की बारिश, इन 6 जिलों में 6 जुलाई तक रेड अलर्ट

हल्द्वानी. उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 6 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने घर में रहने की सलाह दी है. राज्य सरकार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा है. इसके साथ ही चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट रहने और डॉक्टरों व एम्बुलेंस को तैनात करने के लिए कहा गया है. प्रदेशभर में अगले तीन दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 6 जुलाई तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर जिले ... Read more

उत्तराखंड के इस जिले में 13 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने दिया आदेश

उधम सिंह नगर. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पाला वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा रहा है, वहीं उधम सिंह नगर, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले (Udham Singh Nagar School Closed) में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है. जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार देर शाम आदेश जारी किए. आदेश न मानना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन ... Read more

Accidents: तीन डरावने हादसों में दो मौतें, Tehri में यात्री बस पलटी; Champawat में नाले में बह गई स्कूल बस

उत्तराखंड में बारिश के मौसम में पहाड़ों के खतरनाक और फिसलन भरे रास्ते जानलेवा साबित होने लगे हैं. चंपावत ज़िले में एक स्कूल बस नाले में बह गई. बड़ा हादसा संयोग से टल गया. वहीं, टिहरी के चंबा-आराकोट रूट पर एक ट्रक के खाई में गिर जाने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. टिहरी ज़िले में ही बद्रीनाथ हाईवे पर कोडियाला के पास एक यात्री बस दुर्घटना में डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए.