PM मोदी से संवाद के लिए टूटे सारे रिकार्ड, 3 करोड़ छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन



Last Updated:

Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के लिए इस बार रिकॉर्ड तोड़ पंजीकरण किए जा रहे हैं. उत्तराखंड में आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक अब तक 1,75,000 छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है. देश भर से अब तक 3 करोड़ विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन…और पढ़ें

देहरादून: सीबीएसई और उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है. छात्रों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण और तनावपूर्ण होता है. परीक्षा के दौरान मानसिक तनाव और डर को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन करते हैं. इस कार्यक्रम में पीएम मोदी छात्रों से बातचीत करते हुए उन्हें तनाव मुक्त रहने और आत्मविश्वास बढ़ाने के गुर सिखाते हैं.

लाखों छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के शिक्षा विभाग ने इस कार्यक्रम को लेकर विशेष तैयारियां शुरू की हैं. शिक्षा निदेशक झरना कमठान ने बताया कि प्रदेश भर से 1,75,000 छात्रों ने अब तक रजिस्ट्रेशन कराया है. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 14 जनवरी (आज) है. विभाग का उद्देश्य है कि छात्रों को सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा की तैयारी में मदद मिल सके. शिक्षा विभाग ने छात्रों को प्रेरित करने और इस कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास किए हैं. छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट [innovateindia1.mygov.in] (https://innovateindia1.mygov.in/?lang=hi) के माध्यम से आवेदन करने का अवसर दिया गया है.

देश भर से करोड़ों छात्रों का होगा रजिस्ट्रेशन
राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है. अब तक 3 करोड़ से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इसमें उत्तराखंड के छात्रों का उत्साह भी काबिले तारीफ है. इस पहल के माध्यम से छात्रों को न केवल परीक्षा के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा रहा है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाया जा रहा है.

जानें क्या है ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम

‘परीक्षा पे चर्चा’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित एक वार्षिक कार्यक्रम है, जो बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों को तनाव मुक्त करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था. इस कार्यक्रम में छात्र न केवल पीएम मोदी से संवाद करते हैं. बल्कि परीक्षा की तैयारी और तनाव प्रबंधन से जुड़ी उनकी सलाह भी प्राप्त करते हैं. छात्र और अभिभावक इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्साहित हैं. उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के सुझाव परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद करेंगे. छात्रों के सवालों के जवाब देते हुए पीएम मोदी उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं.

आज ही करें आवेदन!

रजिस्ट्रेशन का आज आखिरी दिन है. उत्तराखंड के छात्र जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द [innovateindia1.mygov.in] (https://innovateindia1.mygov.in/?lang=hi) पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं. ‘परीक्षा पे चर्चा’ छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है, जो उन्हें परीक्षा के तनाव को दूर कर बेहतर परिणाम देने में मदद करता है. इस कार्यक्रम से न केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलती है.

homeuttarakhand

PM मोदी से संवाद के लिए टूटे सारे रिकार्ड, 3 करोड़ छात्रों ने किया रजिस्ट्रेशन