छोड़कर 25 हजार की नौकरी, करने लगी स्ट्रीट डॉग्स की सेवा, जानें ये कौन हैं


वेद प्रकाश/ऊधम सिंह नगर. बेजुबान जानवरों से प्रेम करना सीखना है तो ऊधम सिंह नगर जिले की रहने वाली पशु प्रेमी चीना शर्मा से आप सीख सकते हैं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं कि पशु प्रेमी चीना शर्मा ने पिछले दस साल से स्ट्रीट डॉग्स के साथ-साथ दूसरे बेजुबानों की भी सेवा कर रही हैं. उनके पशु प्रेम का आलम ये है कि जब उन्हें वक्त की कमी महसूस हुई तो उन्होंने स्कूल की नौकरी छोड़ दी और पूरा दिन बेजुबानों की सेवा में लगा दिया.

आज पशु प्रेमी अंजना सिंह और ममता जीना के साथ मिलकर चीना शर्मा शेल्टर होम चला रही हैं, जिसमें रुद्रपुर क्षेत्र के घायल कुत्तों का इलाज किया जाता है और उनको समय समय पर भोजन भी उपलब्ध कराया जाता है.

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र की रहनेवाली चीना शर्मा ने 10 साल पहले पशुओं के दर्द को समझकर पशु सेवा का संकल्प लिया था. तब से लेकर अब तक लगातार सेवा कर रही हैं. कोविड 19 के दौरान पशु प्रेमी चीना शर्मा की मुलाकात पशु प्रेमी ममता जीना और अंजना सिंह से हुई और फिर तीनों ने एक साथ सेवा शुरू कर दी, और घायलों निराश्रित कुत्तों को रेस्क्यू कर शेल्टर होम में लाकर इलाज करवाती हैं और उनकी देखरेख भी करती हैं. रुद्रपुर की तीनों पशु प्रेमी आज तक हजारों निराश्रित कुत्तों की जान बचा चुकी हैं.

लोकल 18 से खास बातचीत में चीना शर्मा ने बताया कि मैं 10 साल पहले जब अपने काम से घर से बाहर निकलती थी, तो सड़क किनारे बेजुबान जानवरों की स्थिति देखती थी. मुझे बहुत दुःख होता था, इसके बाद मैंने पशु सेवा का संकल्प लिया और सेवा शुरू कर दी. पहले मैं अकेले ही अपने स्तर से बेसहारा बेजुबानों की सेवा करती थी, लेकिन 2020 में कोविड 19 के दौरान मेरी मुलाकात ममता जीना और अंजना सिंह से हुई तब से हम तीनों मिलकर निराश्रित कुत्तों की सेवा करते हैं, आज हमारे पास 30 से अधिक ऐसे कुत्ते हैं जो घायल थें या किसी बीमारी से पीड़ित थे. हमने इन कुत्तों को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लाकर यहां लाकर इलाज किया और जब तक ये ठीक नहीं हो जाते तब तक उनके खाने की व्यवस्था यहीं करते हैं. इसके साथ ही अपने-अपने घर के आस-पास निराश्रित कुत्तों को भोजन उपलब्ध करवाते हैं. उन्होंने कहा कि हमें इसके लिए सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती है लेकिन कभी कभी कुछ लोग दवाएं और भोजन उपलब्ध करवा देते हैं. हमारी सरकार से अपील है कि बेजुबान जानवरों की सेवा शेल्टर होम बनाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए.

अगर आप किसी भी प्रकार कोई जानकारी चाहते हैं या फिर बेजुबान जानवरों की मदद करना चाहते हैं. तो आप पशु प्रेमी चीना शर्मा 9917414550, ममता जीना 9411392985, अंजना सिंह 8077686305 पर सम्पर्क कर सकते हैं.और पशु प्रेमी ममता जीना के यूट्यूब चैनल https://youtube.com/shorts/rtYeO6Cwwd4?feature=share पर जाकर रेस्क्यू की वीडियो भी देख सकते हैं.

Tags: Dehradun news, Dog Lover, Local18, Stray animals