Tag: उत्तराखंड समाचार
दिल्ली के मुख्य सचिव के खिलाफ FIR, NGO की शिकायत पर कोर्ट ने दिया था आदेश
नई दिल्ली. उत्तराखंड के अल्मोड़ा की एक अदालत ने दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार और उनके अधीनस्थ काम करने वाले अधिकारी वाईवीवीजे राजशेखर के खिलाफ एक NGO द्वारा संचालित स्कूल में लोगों को भेजने और घोटालों में अधिकारियों की संलिप्तता के सबूत छीनने के आरोप में FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. अदालत ने 2 मार्च को अधिकारियों के खिलाफ एक गैर सरकारी संगठन प्लेज़ेंट वैली फाउंडेशन की शिकायत को स्वीकार किया था. कोर्ट ने राजस्व पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने और आरोपों की जांच करने का आदेश दिया था. प्लेज़ेंट वैली फाउंडेशन ने आरोप लगाया ... Read more
3336 उपभोक्ताओं का कटेगा बिजली कनेक्शन, ऊर्जा निगम ने नोटिस जारी कर दी चेतावनी
अल्मोड़ा. अल्मोडा जिले में कई विभागों का मीटर चालू, लेकिन बत्ती गुल होने वाली है. यहां एक दो नहीं बल्कि ऊर्जा निगम ने 3336 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर बकाया बिजली बिल का भुगतान करने को कहा है. इस नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर बिल जमा नहीं किया गया, तो बिजली कनेक्शन काट दिए जाएंगे. सभी विभागों पर साढ़े पांच करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया है. ऐसे में अब बिजली विभाग वसूली करने के लिए एक्शन मोड में आ गया है. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में ऊर्जा निगम ने 3336 उपभोक्ताओं को बकाया बिजली ... Read more
दिल की धड़कन रुके तो CPR से बच सकती है जान, यहां 5 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे चुके डॉक्टर
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण बढ़ते मौत के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया है. कार्डियक अरेस्ट को लेकर आम लोगों को जागरूक करने व सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) की जानकारी देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में भी स्कूली छात्रों को सीपीआर संबधित जानकारी दी जा रही है. उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है. यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. इलाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार यहां ... Read more
CM धामी से भेंट कर हाईस्कूल के 80 टॉपर दिल्ली रवाना, पीएम नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें वजह
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. देवप्रयाग विधानसभा के हाईस्कूल टॉपरों का भारत दर्शन शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आज से शुरू हो गया है. 80 से अधिक विधानसभा हाई स्कूल टॉपर कीर्तिनगर से देहरादून के लिए रवाना हुए. इनमें देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के छात्र शामिल हैं. इन सभी छात्रों ने हाईस्कूल परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. आज कीर्तिनगर ब्लॉक से छात्रों का जत्था देहरादून के लिए रवाना किया गया. इस दौरान विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया. आपको बता दें कि देवप्रयाग विधायक विनोद ... Read more
यहां दिव्यांग छात्र बना रहे हैं स्पेशल राखी, टीचर्स से मिला आइडिया
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. राखी का त्योहार आते ही आप में से हर किसी ने बाजार में आई रंग बिरंगी राखियों को तो जरूर खरीद होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी राखियां कोई दिव्यांग बच्चे भी बना सकते हैं. जी हां, अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चों की ओर से राखी के त्योहार पर कई राखियां बनाई जा रही हैं.अल्मोड़ा के खत्याड़ी में स्थित मंगलदीप विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे इन दिनों स्पेशल राखी बना रहे हैं. बच्चों की ऐसी कलाकारी को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. स्कूल में बच्चों को कई क्रिएटिव वर्क कराए जाते हैं, जिससे इनका बौद्धिक ... Read more
Dehradun news: रंग बिरंगे चित्रों से सज गईं देहरादून की दीवारें,कलाकारों ने दिया ये संदेश
हिना आज़मी/देहरादून. देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद लगातार जारी है. देहरादून नगर निगम भी स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में अच्छी रैंक लाने की कोशिश कर रहा है. इसी कड़ी में देहरादून की दीवारों पर भी खूबसूरत पेंटिंग बनाई जा रही. इस अभियान में स्कूली छात्र भी शामिल होंगे. आपने अक्सर देखा होगा कि कई जगह सड़कों की दीवारों पर गुटके के थूक के निशानों और काई जमने आदि से दीवारें बहुत गंदी लगती है. देहरादून शहर के मुख्य मार्गो की गंदगी नहीं बल्कि कलाकारों के टेलेंट को दर्शाने का काम कर रही हैं आप देहरादून शहर के मुख्य मार्गों से ... Read more
Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज
रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more
Holi 2023: नैनीताल में फागोत्सव की धूम, महिलाओं ने स्वांग से बयां किया जोशीमठ का दर्द
रिपोर्ट: सीमा नाथनैनीताल: इन दिनों रंगों के त्योहार होली की पूरे देशभर में धूम है. पूरा देश होली के जश्न में डूबा है. वहीं नैनीताल में भी फागोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया है. नैनीताल में इस महोत्सव के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें महिला बैठकी होली, पुरुष बैठकी होली के साथ ही कवि सम्मेलन भी शामिल है. नैनीताल की धार्मिक संस्था श्रीराम सेवक सभा लंबे समय से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन करवाती आ रही है. इसी संस्था की ओर से नगर में फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है. फागोत्सव अगले 9 दिनों ... Read more
Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more
गढ़वाली फिल्ममेकर सुशीला रावत ने बताए वे गुर जिससे स्थानीय फिल्में करेंगी बेहतर व्यवसाय
देहरादून. उत्तराखंड के हरे-भरे पेड़-पौधे और हसीन वादियां बॉलीवुड और हॉलीवुड निर्माताओं को भी खींच लाती है, लेकिन यहां की स्थानीय फिल्में आज भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बेहतरीन कहानी, पहाड़ का दर्द बयां करती गढ़वाली फिल्मों के प्लाट, लोकेशन और कलाकारों की मेहनत अन्य फिल्मकारों की तरह ही होती हैं. जटिल भोगौलिक स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म निर्माता और निर्देशक गढ़वाली फिल्में बनाते हैं और कुछ ही जगह पर पर्दे पर फिल्में रिलीज हो पाती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जितनी मेहनत गढ़वाली फिल्मों को बनाने के लिए लगती है, ... Read more