Tag: श्रीनगर गढ़वाल की खबरें

स्कूलों में बच्चों को बाघ बकरी-मुर्गा झपट-पिट्ठू खेल की ट्रेनिंग, जानें वजह

श्रीनगर गढ़वाल. बदलते परिवेश में बच्चों का ध्यान पारंपरिक खेलों से हटकर आधुनिक खेलों की ओर जा रहा है. उत्तराखंड के पारंपरिक खेल भी धीरे-धीरे विलुप्त हो रहे हैं. पारंपरिक खेलों को बचाने के लिए अब ट्रेडिशनल गेम्स एसोसिएशन पौड़ी जिले के स्कूलों और गांव में जाकर पारंपरिक खेलों जैसे- बाघ बकरी, पिट्ठू, राजबट्टी, मुर्गा झपट का प्रशिक्षण दे रही है ताकि उत्तराखंड के पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहन मिले और ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इनके बारे में जानकारी पहुंच सके. ट्रेडिशनल गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष कोठियाल ने लोकल 18 को बताया कि आधुनिक समय में बच्चों का ध्यान ... Read more

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी ने हासिल किए 92 % अंक, कठिन रास्तों के बीच तय किया सफलता का सफर

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है. इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.6 प्रतिशत छात्र पास हुए जबकि सीबीएसई 12वीं में कुल 87.98% छात्र पास हुए. इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं या सीबीएसई बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बात अगर पौड़ी गढ़वाल की ... Read more

ICSE बोर्ड में इस स्कूल का रहा जलवा; हाईस्कूल में 26, तो इंटर में 7 छात्र के 90% से अधिक अंक 

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल: आईसीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल , इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. इस बार ICSE बोर्ड में 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तराखंड में भी आईसीएसई बोर्ड से पढ़ने वाले छात्रों ने अपना परचम लहराया है. यहां के श्रीनगर गढ़वाल स्थित सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. छात्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. वहीं, परिजन बधाई दे रहे हैं तो शिक्षक छात्रों की उपलब्धि से गदगद हैं. श्रीनगर के छात्रों का ... Read more

पहाड़ की महिलाओं में क्रिकेट का क्रेज, 40 की उम्र में थामा बल्ला! रंग लाया इस पत्रकार का प्रयास

कमल पिमोली/ टिहरी गढ़वाल. पहाड़ों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, कमी है तो प्रतिभा को अवसर उपलब्ध कराने की. जब भी पहाड़ों की प्रतिभाओं को मौका मिलता है, तो ये प्रतिभाएं निखर कर सामने आती हैं. ये कहना है उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के रानीहाट क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र गौड़ का. वह पेशे से पत्रकार व सामाजिक कार्यकर्ता है. देवेंद्र बीते डेढ़ दशक से पहाड़ की महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए काम कर रहे हैं. देवेंद्र गौड़ ने पहाड़ी क्षेत्रों में महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराते है . इन दिनों रानीहाट खेल मैदान में ... Read more

केमिस्ट्री का टीचर रसायन से परहेज! मिट्टी से बनाते हैं खूबसूरत पेंटिंग, रंगों का नहीं करते इस्तेमाल

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. मिट्टी हमारे पास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों में से एक है. पेशे से रसायन विज्ञान का एक शिक्षक इसी मिट्टी से कोरे कागज पर खूबसूरत आकृतियां उकेरता हैं. उत्तराखंड के कीर्तिनगर निवासी जयकृष्ण पैन्यूली इसी मिट्टी का प्रयोग चित्रकारी के लिए करते हैं. वें पेंटिंग बनाने में किसी भी तरह के कृत्रिम रंग का प्रयोग नहीं करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली 10 सालों से मिट्टी से पेंटिंग बनाने का कार्य कर रहे हैं. जयकृष्ण पैन्यूली बताते हैं कि राजकीय सेवा में उन्हें जितना खाली समय मिलता है उसमें वें पेंटिंग बनाने का काम करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली कहते ... Read more

गढ़वाल यूनिवर्सिटी के 50 साल पूरे, आंदोलनों के दम पर बना था विश्वविद्यालय

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित गढ़वाल विश्वविद्यालय (Garhwal University Uttarakhand) 50 साल का हो गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन 50 साल के स्वर्णिम इतिहास के साथ गोल्डन जुबली मना रहा है.इसकी स्थापना 1 दिसंबर 1973 को हुई थी, लेकिन गढ़वाल विश्वविद्यालय का बनना कोई आसान नहीं था. इसके लिए कई आंदोलन हुए, आंदोलनकारी जेल गए, तब जाकर गढ़वाल विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया. इन 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए चौरास परिसर के स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हुए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने ... Read more

अब नहीं जाना होगा गोवा…श्रीनगर गढ़वाल में लें जेट स्कीइंग और स्पीड बोट का मजा

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल.जेट स्की और स्पीड बोटिंग (मोटर बोट) का मजा लेने के लिए अब आपको गोवा या फिर उत्तराखंड के टिहरी जाने की जरूरत नहीं है. पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में ही आप अलकनंदा नदी की लहरों के साथ रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए स्थानीय प्रशासन की पहल पर बोटिंग और जेट स्कीइंग यहां शुरू की गई है. श्रीनगर से महज 6 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर अलकनंदा नदी पर बने जीवीके जल विद्युत परियोजना की झील में स्थानीय युवाओं द्वारा स्वरोजगार अपनाते हुए वॉटर स्पोर्ट्स शुरू किए गए हैं. इसमें बोटिंग व जेट स्कीइंग ... Read more

खुद नहीं करेंगे नौकरी, अब दूसरों को देंगे, 11-12वीं के स्टूडेंट पढ़ रहे एंटरप्रेन्योरशिप का पाठ

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.युवा पीढ़ी को उद्यमिता की ओर ले जाने और रोजगार सृजनकर्ता बनाने के लिए अब बेसिक स्तर से ही प्रयास शुरू हो गए हैं. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के रेनबो पब्लिक स्कूल ने एंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई का संचालन शुरू किया है. इसके तहत 11वीं और 12वीं के छात्रों को बिजनेस की बारीकियों से लेकर स्टार्टअप करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कि छात्र केवल नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बन सकें. अभी तक उच्च शिक्षा में पहुंचने के बाद ही छात्र एंटरप्रेन्योरशिप ... Read more

सिविल सेवा में जाने का है सपना.. तो यहां दे रहे फ्री कोचिंग, हर महीने 4 हजार रुपए का स्टायफंड भी

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल.उत्तराखंड के पर्वतीए क्षेत्रों में कई ऐसे युवा है जो सिविल सेवा (Civil services) में जाना चाहते हैं. इसके लिए वे प्रयास भी करते हैं, लेकिन पर्याप्त मार्गदर्शन न मिलने व आर्थिक तंगी के कारण कई युवाओं का यह सपना बस सपना बनकर ही रह जाता है. ऐसे में अब पहाड़ के अनुसुचित जाति SC व अन्य पिछडा वर्ग OBC के लिए सिविल सेवा परिक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है. जिससे कि ये युवा भी सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों को करने में सक्षम हो सके. अगर आप भी आईएएस, आईपीएस या अन्य किसी पद ... Read more

दिल की धड़कन रुके तो CPR से बच सकती है जान, यहां 5 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे चुके डॉक्टर

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण बढ़ते मौत के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया है. कार्डियक अरेस्ट को लेकर आम लोगों को जागरूक करने व सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) की जानकारी देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में भी स्कूली छात्रों को सीपीआर संबधित जानकारी दी जा रही है. उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है. यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. इलाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार यहां ... Read more