Tag: pauri news
Post Master Appointment: 10 वीं में 95% अंक…मिल गई सरकारी नौकरी! नहीं लिख पाए हिंदी में 1 भी सही शब्द
श्रीनगर गढ़वाल. इन दिनों उत्तराखंड में डाक सेवकों की भर्ती को लेकर माहौल गर्म है. उत्तराखंड में इन दिनों नए डाक सेवकों से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिससे पता चलता है कि इन डाक सेवकों का हिंदी और गणित का सामान्य ज्ञान भी नहीं है. इन डाक सेवकों का चयन 10 वीं की मेरिट के आधार पर हुआ है और अधिकतर डाक सेवकों के 10 वीं में 90 प्रतिशत अंक हैं. पौड़ी जनपद से ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक डाक सेवक के पद पर चयनित एक उम्मीदवार सही से हिंदी भी नहीं लिख ... Read more
यहां छात्रों को सिखाई जाएगी ग्लोबल इकोनॉमी की दूसरी सबसे बड़ी भाषा, मिलेंगे रोजगार के अवसर!
श्रीनगर गढ़वाल: युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके कौशल विकास को प्राथमिकता देने के लिए पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान ने एक पहल शुरू की है, जिसके तहत जिले के विभिन्न स्कूलों के 300 छात्र मंदारिन भाषा सीखेंगे. इस पहल से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खुलेंगे. छात्रों को दून विश्वविद्यालय और डाइट के माध्यम से मंदारिन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. पिछले वर्ष भी जिले में 100 छात्रों को मंदारिन का प्रशिक्षण दिया गया था. जिलाधिकारी पौड़ी, डॉक्टर आशीष चौहान ने लोकल 18 को बताया कि इस पहल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया ... Read more
पहाड़ के छात्रों को डिजिटल सौगात…20 सरकारी स्कूलों में लगाए गए ‘डिजिटल बोर्ड’
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पहाड़ों के सरकारी स्कूल भी डिजिटलाइज हो रहे हैं. जहां उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें सामने आती थीं, वहीं इस बीच देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक किया जा रहा है. इसके लिए देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर विधानसभा के स्कूलों को डिजिटल बोर्ड की सौगात दी गई है. इसमें कीर्तिनगर ब्लॉक और हिंडोलाखाल ब्लॉक के 20 स्कूल शामिल हैं. अब इन स्कूलों के छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. पहले इस तरह की सुविधा प्राइवेट स्कूलों में ही देखने को मिलती ... Read more
दिल की धड़कन रुके तो CPR से बच सकती है जान, यहां 5 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे चुके डॉक्टर
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण बढ़ते मौत के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया है. कार्डियक अरेस्ट को लेकर आम लोगों को जागरूक करने व सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) की जानकारी देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में भी स्कूली छात्रों को सीपीआर संबधित जानकारी दी जा रही है. उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है. यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. इलाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार यहां ... Read more
श्रीनगर में एसएसबी जवानों और NCC कैडेट्स ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एसएसबी के जवान समेत एनसीसी कैडेट सड़कों पर उतरे. यहां उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश भी दिया. साथ ही किस तरह नशे से दूर रहें इसके टिप्स भी दिये गए. इस दौरान एसएसबी श्रीनगर के डीआईजी समेत सीओ श्रीनगर, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसरों ने भी युवाओं को जागरूक किया मार्डन कल्चर के साथ युवाओं में नशे के प्रति भी आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है. आलम यह है कि पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड भी नशे की गिरफ्त में आ रहा है. यहां की ... Read more
अब स्कूली छात्राएं सिखाएंगी मनचलों को सबक! Unarmed Combat ट्रेनिंग से बढ़ेगा मनोबल
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. इन दिनों नवरात्रि चल रही है. इस दौरान देवी दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा अर्चना की जा रही. वहीं नवरात्रि के पावन अवसर पर पौड़ी पुलिस माता रानी के प्रतिरूप बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखा रही है. नवरात्रि के दौरान एसएसपी पौड़ी श्वैता चौबे ने छात्राओं को सेल्फ डिफेंस का प्रशिक्षण तेज करने के निर्देश दिये हैं. जिसके तहत पौड़ी पुलिस की महिला कांस्टेबल व एसआई विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्राओं को प्रशिक्षित कर रही हैं. अक्सर स्कूली छात्राओं के साथ छेड़खानी करने की घटनाएं सामने आती हैं, जिससे कई छात्राएं अवसाद में भी ... Read more
आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पौड़ी में एक साथ फहराये गये 76 ध्वज
पौड़ी गढ़वाल. स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर, पौड़ी में एक ऐतिहासिक घटना का आयोजन किया गया, जिसमें 76 ध्वजों को एक साथ फहराया गया, जिससे एक अद्वितीय मील का पत्थर रखा गया. यह अनूठा समागम पहले कभी पौड़ी में आयोजित नहीं किया गया था. पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांडोलिया मैदान में इस अद्वितीय पहल की संवाददात्री की, जिसमें गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद थे. कंडोलिया मैदान में फहराये गये एक साथ 76 ध्वज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देश मना रहा है. इस ... Read more
फेल हुए छात्रों को मिलेगा मौका, उत्तराखंड बोर्ड भी दे रहा बैक पेपर की सुविधा
उत्तराखंड बोर्ड पहली बार छात्रों को अंक सुधार परीक्षाएं/बैक पेपर देने की सुविधा दे रहा है. छात्र अगर एक या दो विषय में फेल हुए हैं तो वे बैक परिक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं. इससे छात्रों का एक साल खराब होने से भी बचेगा. आज से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा 12 अगस्त तक आयोजित होंगी. इसमें विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्र परीक्षा दे रहे हैं. दरअसल उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाएं अप्रैल महीने तक समाप्त हो जाती है और मई माह के अंतिम दिनों या जून में परीक्षाफल घोषित कर दिया जाता ... Read more
भ्रष्टाचार की पोल खोलता है श्रीनगर का ये टेलर, आरटीआई को बनाया अपना हथियार
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. केवल सोच का ही फर्क होता है, वरना समस्याएं आपको कमजोर नही बल्कि मज़बूत बनाती हैं ये पंक्तियां सटीक बैठती है श्रीनगर गढ़वाल के कुशलानाथ पर. पेशे से दर्जी कुशलानाथ ने परिस्थितियों के आगे घुटने टेकने से बेहतर संघर्ष करने का रास्ता चुना. इसी संघर्ष का नतीजा है कि आज श्रीनगर व आस-पास के क्षेत्र में कुशलानाथ किसी पहचान के मोहताज नहीं है. पारिवारिक परिस्थतियों के चलते 12वीं तक पढ़ने के बाद पढ़ाई छोड़ कुशलानाथ ने दर्जी का काम चुना ओर श्रीनगर में दुकान खोल कपड़े सिलने लगे. लेकिन कहते हैं न कि अगर आपके अंदर कुछ ... Read more
Garhwal में गुलदार का आतंक: पौड़ी व टिहरी में फैली दहशत, सड़कों व खेतों में झपट्टा मार रहा गुलदार
पौड़ी. उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर गुलदार का आतंक बना हुआ है. ताज़ा मामला कोटद्वार-पौड़ी रूट का है, जहां दुगड्डा के पास ऐता बैंड पर गुलदार ने दो बाइक सवार लोगों पर ऐसा झपट्टा मारा कि दोनों की जान बाल-बाल बची. दोनों युवक सतपुली की तरफ से कोटद्वार के लिए आ रहे थे, तभी गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल हो गए. पौड़ी ज़िले में पिछले दो महीनों में गुलदार के हमले के 6 से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिनमें से दो मामलों में तो लोग गुलदार के निवाले तक बन गए. इसके साथ ही टिहरी ... Read more