Tag: पौड़ी गढ़वाल
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की बेटी ने हासिल किए 92 % अंक, कठिन रास्तों के बीच तय किया सफलता का सफर
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानि सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज घोषित कर दिया है. इस साल सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में कुल 93.6 प्रतिशत छात्र पास हुए जबकि सीबीएसई 12वीं में कुल 87.98% छात्र पास हुए. इस साल सीबीएसई बोर्ड 10वीं और 12वीं दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा है. जिन छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड 10वीं या सीबीएसई बोर्ड 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 दी है, वे अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. बात अगर पौड़ी गढ़वाल की ... Read more
ICSE बोर्ड में इस स्कूल का रहा जलवा; हाईस्कूल में 26, तो इंटर में 7 छात्र के 90% से अधिक अंक
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल: आईसीएसई बोर्ड द्वारा हाईस्कूल , इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं. इस बार ICSE बोर्ड में 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं. उत्तराखंड में भी आईसीएसई बोर्ड से पढ़ने वाले छात्रों ने अपना परचम लहराया है. यहां के श्रीनगर गढ़वाल स्थित सेंट थेरेसा कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हाई स्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां विद्यालय का रिजल्ट 100 फीसदी रहा है. छात्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है. वहीं, परिजन बधाई दे रहे हैं तो शिक्षक छात्रों की उपलब्धि से गदगद हैं. श्रीनगर के छात्रों का ... Read more
Uttarakhand Sanskrit board Result : संस्कृत बोर्ड के रिजल्ट में श्रीनगर का दबदबा, सक्षम ने हासिल किया दूसरा स्थान
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट के साथ ही बोर्ड ने टॉपर्स की सूची भी जारी कर किया है. छात्र उत्तराखंड संस्कृत बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ukssp.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार 10 वीं में 754 और 12वीं में 722 छात्रों ने परीक्षा दी थी. कक्षा 10 की बोर्ड की परीक्षा में उत्तरकाशी के राहुल व्यास और 12वीं में पौड़ी गढ़वाल के आयुष ममगाई ने प्रदेश में टॉप किया. उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में श्रीनगर गढ़वाल के दो होनहार ... Read more
गेट परीक्षा में गढ़वाल विवि के छात्रों का जलवा, मनोज कुमार ने हासिल की 16वीं रैंक; 6 और हुए पास
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थान में प्रवेश के लिए गेट परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. ऐसे में 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. इस साल गेट परीक्षा में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है. गढ़वाल केन्द्रीय विवि का नाम रोशन किया है. गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुल सात छात्रों ने गेट परीक्षा क्वालीफाई की है. इनमें भौतिक विज्ञान विभाग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. एमपी थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवि के ... Read more
भारत का सबसे अनूठा 'लाइब्रेरी विलेज', 250 परिवार और 17 हजार से ज्यादा किताबें
कमल पिमोली/ रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ की वादियों के बीच किताबों की एक रहस्यमयी दुनिया बसी हुई है. यहां 17,500 से ज्यादा किताबों का कलेक्शन देखने को मिलता है. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित अगस्त्यमुनि ब्लॉक का मणिगुह गांव पुस्तकालय गांव (Library Village Uttarakhand) के नाम से अपनी पहचान बना रहा है. इस गांव को लाइब्रेरी विलेज के रूप में पहचान दिलाने के लिए ‘हमारा गांव घर’ फाउंडेशन का बड़ा योगदान है. लाइब्रेरी विलेज विजिट करने वाले लोग यहां गांव का जीवन एक्सप्लोर करने के साथ इस गांव से मनदाणी, सतोपंत, केदारनाथ, भारतखुंड, खरचकुण्ड, थलय सागर आदि पर्वत ... Read more
बिहार का वह प्रोफेसर, जिनकी किताब पढ़े बिना IIT-NIT में एंट्री नामुमकिन
श्रीनगर गढ़वाल/कमल पिमोली.आपने विज्ञान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले अल्बर्ट आइंस्टीन, जेजे थॉमसन, अर्नेस्ट रदरफोर्ड समेत कई वैज्ञानिकों का नाम सुना होगा. इसी तरह आप भारत के डॉ. हरीश चंद्र वर्मा यानी डॉ. एचसी वर्मा को भी जरूर जानते होंगे. IIT के इंजीनियर हों या NIT पासआउट या फिर 12वीं साइंस के स्टूडेंट्स, इन लोगों की जुबां पर डॉ. एचसी वर्मा का नाम निश्चित रूप से सुना होगा. ये वही डॉ. एचसी वर्मा हैं जिनकी लिखी फिजिक्स की मशहूर किताब ‘कॉन्सेप्ट ऑफ फिजिक्स’ आपने पढ़ी होगी. डॉ. वर्मा को साल 2021 में विज्ञान के क्षेत्र में कार्य करने ... Read more
उत्तराखंड के इस दंपति को मिला उस्ताद बिस्मिला खां पुरस्कार, लोकसंगीत के क्षेत्र में 15 साल का योगदान
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.लोकसंगीत के क्षेत्र में दिया जाने वाला उस्ताद बिस्मिला खां राष्ट्रीय पुरस्कार से उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत दंपति सम्मानित होंगे. संगीत नाट्य अकादमी द्वारा 2022-23 के लिए दिये जाने वाले पुरस्कारों के नाम की घोषणा की गई थी, जिसमें लोक संगीत के लिए डॉ संजय पांडेय व लता तिवारी का नाम भी शामिल है. ये दंपति श्रीनगर गढ़वाल में कार्यरत हैं और बीते लंबे समय से गढ़वाल कुमाऊं के लोक संगीत को संजोने का कार्य कर रहे हैं. जल्द दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों यह दंपति सम्मानित होंगे. यह पहला मौका होगा, जब ... Read more
सरकारी नौकरी की गारंटी! फ्री में देते हैं फिजिकल की ट्रेनिंग, दर्जनों को बनाया सेना और पुलिस का हिस्सा
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.सेना या पुलिस का हिस्सा बनने वाले युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती फिजिकल एग्जाम की होती है. युवा अक्सर लिखित परीक्षा में पास तो हो जाते हैं लेकिन सही गाइडेंस न मिलने के कारण शारीरिक परीक्षा में क्वालीफाई नहीं कर पाते हैं. ऐसे में उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के विकास शाह युवाओं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम चलाते हैं, जिससे कि प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद छात्रों को फिजिकल देने में किसी तरह की दिक्कत न हो. वहीं स्कूली बच्चों को भी विकास प्रशिक्षण देते हैं ताकि वे स्पोर्टस में भी बेहतर ... Read more
मेजर दिग्विजय सिंह होंगे कीर्ति चक्र से सम्मानित, मणिपुर में विद्रोहियों को किया था नेस्तनाबूद
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.इस बार जिन वीर जवानों को कीर्ति चक्र (Kirti Chakra 2024) से सम्मानित किया जाएगा, उनमें एक नाम उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के मेजर दिग्विजय सिंह रावत का भी है. अदम्य साहस के लिए 21 पैरा (स्पेशल फोर्सेज) के ट्रूप कमांडर मेजर दिग्विजय सिंह रावत (Major Digvijay Singh Rawat) को ’कीर्ति चक्र’ से सम्मानित किया जाएगा. कीर्ति चक्र के लिए नाम जारी होने की सूचना मिलने के बाद से ही मेजर दिग्विजय के परिजनों को बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया है. दिग्विजय सिंह रावत मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धूमाकोट क्षेत्र के ... Read more
सर्दियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो चले आएं पहाड़ में यहां प्रकृति के बीच, यादगार बन जाएगी ट्रिप
स्कूल, कॉलेज की सर्दियों की छुट्टियां पड़ चुकी हैं. अगर आप भी सर्दियों की छुट्टियां पहाड़ की शांत फिजाओं में बिताना चाहते हैं, तो बैग पैक कर लीजिए और चले आइए पौड़ी गढ़वाल की इन जगहों पर. यहां आप एडवेंचर एक्टिविटी, जंगल कैंपिंग, सुंदर वादियों के दीदार कर सकते हैं इस बीच अगर आपकी किस्मत अच्छी रही तो आपको यहां बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. (कमल किशोर पिमोली /पौड़ी गढ़वाल)