गेट परीक्षा में गढ़वाल विवि के छात्रों का जलवा, मनोज कुमार ने हासिल की 16वीं रैंक; 6 और हुए पास


कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थान में प्रवेश के लिए गेट परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. ऐसे में 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. इस साल गेट परीक्षा में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है. गढ़वाल केन्द्रीय विवि का नाम रोशन किया है. गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुल सात छात्रों ने गेट परीक्षा क्वालीफाई की है. इनमें भौतिक विज्ञान विभाग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं.

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. एमपी थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवि के सात विद्यार्थियों ने गेट परीक्षा क्वालीफाई की है. इनमें से एक छात्र ने आला इंडिया 16वीं रैंक हासिल की.

प्रोफेसर ने बताया सफलता का राज
प्रो. थपलियाल जानकारी देते हुए बताते हैं कि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के 6 छात्र-छात्राओं ने गेट परीक्षा में क्वालीफाई की है. इनमें से हरिकेश कुमार ने ऑल इंडिया 1632वीं रैंक प्राप्त की. आगे उन्होंने कहा कि 70 हजार में से सौलह सौ रैंक लाना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा एक छात्रा व अन्य 4 अन्य छात्रों ने भी गेट परीक्षा उत्तीर्ण की. वहीं, भौतिक विज्ञान के छात्र मनोज कुमार ने ऑल ओवर इंडिया 16वीं रैंक हासिल की है.

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अरूण शेखर बहुगुणा जानकारी देते हुए कहते हैं कि गढ़वाल विश्वविद्यालय में देश के प्रत्येक हिस्से से छात्र पढ़ने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में छात्रों को कैसे बेहतर शिक्षा मिले. इसके लिए सभी प्रयासरत हैं. कहा कि गेट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले छात्र बिहार, यूपी, नार्थ ईस्ट से हैं. कहते हैं कि छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करें. इसके लिए कक्षाओं के अनुसार मेंटर बनाए गए हैं, जो छात्रों को समय-समय पर गाइड करते रहते हैं

क्या है गेट परीक्षा?
स्नातक पूरा करने के बाद अगर आप मार्स्टस में देश के प्रतिष्ठित इंस्टीट्यूट में प्रवेश लेना चाहते हैं तो, गेट एग्जाम क्वालीफाई करना आवश्यक है. गेट एग्जाम पास करने के बाद देश के टॉप इंस्टीट्यूट्स से लेकर देश की टॉप कंपनियों में डायरेक्ट जॉब पा सकते हैं. गेट परीक्षा में क्वालीफाई होने के बाद आप सीधे M.tech. M.Sc के लिए आवेदन कर सकते हैं.

NOTE- ख़बरों की ओवरडोज के बीच, कभी आपसे किसी ने पूछा है कि आपको क्या पसंद है? खबर पढ़ना या वीडियो देखना. इसलिए Local-18 पूछ रहा है, आपको कैसी खबरें चाहिए? फॉर्म भरने में 1 मिनट से ज्यादा नहीं लगेगा. क्योंकि हमारे जुड़ाव की कहीं से तो शुरुआत होगी…आइये सालों पुरानी कुछ आदतें बदलें!   यहां क्लिक करें और सर्वे में हिस्सा लें…

Tags: Local18, Uttarakhand news