Tag: Garhwal University
ये हुई न बात… जिस यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई अब वहीं बने वाइस चांसलर, IIT से शुरू हुआ सफर
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के एक मात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति के रूप में प्रोफेसर मनमोहन सिंह रौथाण ने पद भार सभाल लिया है. कुलपति का कार्यभार संभालने पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रो. रौथाण ने कहा कि परीक्षाएं समय पर कराना उनकी प्राथमिकता है. साथ ही अल्प समय पर परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की भी वे कोशिश करेंगे. गढ़वाल विवि के सभी विभाग को कम्प्यूटराइज्ड कर उनकी प्राथमिकता में रहेगा. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मनमोहन ... Read more
Public Opinion: गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में समस्याएं, क्या बोले छात्र?
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवंती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण अधिकारियों के पद पिछले एक साल से खाली पड़े हैं. इन पदों पर अस्थायी रूप से विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर कार्य देख रहे हैं, जिनकी नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है. इस कारण कहीं न कहीं विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. वर्तमान में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और खेल निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद खाली चल रहे हैं. विश्वविद्यालय ने इन पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति भी जारी की है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति ... Read more
गेट परीक्षा में गढ़वाल विवि के छात्रों का जलवा, मनोज कुमार ने हासिल की 16वीं रैंक; 6 और हुए पास
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल : आईआईटी, एनआईटी जैसे संस्थान में प्रवेश के लिए गेट परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है. ऐसे में 2024 का परीक्षा परिणाम घोषित हो चुका है. इस साल गेट परीक्षा में गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्रों ने परचम लहराया है. गढ़वाल केन्द्रीय विवि का नाम रोशन किया है. गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुल सात छात्रों ने गेट परीक्षा क्वालीफाई की है. इनमें भौतिक विज्ञान विभाग के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राएं शामिल हैं. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डीन प्रो. एमपी थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विवि के ... Read more
श्रीनगर गढ़वाल की मलिन बस्तियों के लिए मसीहा है यूथ क्लब, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक का रखते ख्याल
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. अपने लिए तो हर कोई जीता है, इंसान वही जो दूसरों के काम आए. इस मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में कुछ उत्साही युवाओं का एक ग्रुप काम करता है. ये उन लोगों तक मदद के हाथ पहुंचाते हैं, जो समाज से अछूते रहते हैं. झुग्गी-झोपड़ियों में रहकर अपने दिन काटने वाले गरीब बेसहारा लोगों का सहारा बनता है यूथ क्लब श्रीनगर गढ़वाल. इस टीम के युवा मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के हुनर को निखारने के साथ समय-समय पर ऐसी गतिविधियां भी आयोजित करते हैं, जिसका लाभ इन बस्तियों में रहने ... Read more
गढ़वाल यूनिवर्सिटी के 50 साल पूरे, आंदोलनों के दम पर बना था विश्वविद्यालय
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित गढ़वाल विश्वविद्यालय (Garhwal University Uttarakhand) 50 साल का हो गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन 50 साल के स्वर्णिम इतिहास के साथ गोल्डन जुबली मना रहा है.इसकी स्थापना 1 दिसंबर 1973 को हुई थी, लेकिन गढ़वाल विश्वविद्यालय का बनना कोई आसान नहीं था. इसके लिए कई आंदोलन हुए, आंदोलनकारी जेल गए, तब जाकर गढ़वाल विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया. इन 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए चौरास परिसर के स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हुए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने ... Read more
गढ़वाल यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रो पीएस राणा को मिला उत्तराखंड गौरव सम्मान
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के गढ़वाल विश्वविद्यालय (Garhwal University) के पूर्व कुलसचिव प्रो. पीएस राणा को उत्तराखंड गौरव सम्मान (Uttarakhand Gaurav Samman) से सम्मानित किया गया है. उन्हें यह सम्मान समाजिक और शैक्षिक क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है. पहले भी इस सम्मान को IAS कमल टावरी, प्रो. जेपी पचौरी, कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत जैसे सामाजिक, राजनीतिक और जन-सरोकारों के क्षेत्र में कार्य कर चुके व्यक्तियों को प्रदान किया गया है. हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय (HNBGU) के वरिष्ठ प्रोफेसर पीएस राणा ने अपनी लंबी सेवा अवधि के बाद 31 जुलाई को सेवानिवृत्ति प्राप्त ... Read more