Tag: पौड़ी गढ़वाल न्यूज

ये हुई न बात… जिस यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई अब वहीं बने वाइस चांसलर, IIT से शुरू हुआ सफर

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के एक मात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति के रूप में प्रोफेसर मनमोहन सिंह रौथाण ने पद भार सभाल लिया है. कुलपति का कार्यभार संभालने पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रो. रौथाण ने कहा कि परीक्षाएं समय पर कराना उनकी प्राथमिकता है. साथ ही अल्प समय पर परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की भी वे कोशिश करेंगे. गढ़वाल विवि के सभी विभाग को कम्प्यूटराइज्ड कर उनकी प्राथमिकता में रहेगा. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मनमोहन ... Read more

कौन थे बी गोपाला रेड्डी, गढ़वाल विवि के BGR कैंपस में लगाई प्रतिमा

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में डॉ बी गोपाला रेड्डी की मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी पौड़ी ने विधिवत रूप से किया. यह मूर्ति लंबे समय से पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की गई थी. छात्र काफी समय से बीजीआर परिसर में इस मूर्ति को स्थापित करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बी गोपाला रेड्डी के कार्यों और योगदान को याद किया. जिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड्डी का शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय ... Read more

श्रीनगर में बुक लवर्स के लिए लगेगा 'किताब कौथिग', मेले में होंगी 75000 किताबें

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की शैक्षणिक नगरी श्रीनगर में साहित्य और किताबों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक किताब कौथिग (किताब कौथिक) लगने जा रहा है. किताब कौथिग का अर्थ किताबों के मेले से है. मेले का आयोजन श्रीनगर के बालिका इंटर कॉलेज में होगा. किताब कौथिग में 60 प्रकाशकों की करीब 75 हजार किताबें होंगी, जिन्हें लोग खरीद सकते हैं. इस दौरान कवि सम्मेलन, नेचर वॉक और सांस्कृतिक संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे. वहीं स्कूली छात्रों के लिए रचनात्मक लेखन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी. किताब कौथिग के कॉर्डिनेटर जय ... Read more

टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more

उत्तराखंड के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा मानव-वन्य जीव संघर्ष का पाठ, बच्चे जानेंगे जंगली जानवरों से बचाव का तरीका

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ समय से लगातार वन्य जीवों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब ऐसे में वन्य जीवों के हमलों को कम करने के लिये स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में भी वन्य जीवों और मानव संघर्ष की घटनाओं को शामिल किया जायेगा. इस पाठ्क्रम की मदद से छात्रों को वन्य जीवों के हमले और उससे बचाव की जानकारी दी जायेगी. जिला प्रशासन पौड़ी की पहल पर एक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम का जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण भी करवा लिया गया है. जनपद पौड़ी गुलदार के हमलों ... Read more

Public Opinion: गढ़वाल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में समस्याएं, क्या बोले छात्र?

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवंती नंदन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में महत्वपूर्ण अधिकारियों के पद पिछले एक साल से खाली पड़े हैं. इन पदों पर अस्थायी रूप से विश्वविद्यालय के सीनियर प्रोफेसर कार्य देख रहे हैं, जिनकी नियुक्ति अस्थायी रूप से की गई है. इस कारण कहीं न कहीं विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है. वर्तमान में कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी और खेल निदेशक जैसे महत्वपूर्ण पद खाली चल रहे हैं. विश्वविद्यालय ने इन पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति भी जारी की है लेकिन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विश्वविद्यालय के कुलपति ... Read more

हाई प्रोफाइल स्कूल में दानपात्र का क्या काम? बाल संरक्षण आयोग ने भेजा नोटिस

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने पौड़ी गढ़वाल जिले के श्रीनगर में निजी स्कूलों का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक निजी स्कूल में खामियां पाईं. इस स्कूल में निरीक्षण के दौरान उन्हें बच्चे प्ले ग्राउंड में खुले में खाना खाते हुए दिखाई दिए. इस पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को जमकर फटकार लगाई. स्कूल प्रबंधन से चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में पूछा गया, तो प्रबंधन को ही इसके बारे में पता नहीं था. हाई प्रोफाइल स्कूल होने के बावजूद एक धर्म विशेष को अधिक महत्व दिए जाने पर भी उन्होंने स्कूल प्रबंधन को ... Read more

मलिन बस्ती का चमकता सितारा, कूड़ा बीनने वाले आकाश से मेडल की उम्मीद

श्रीनगर गढ़वाल. वैसे तो मलिन बस्तियों में पैदा होने वाले बच्चे बचपन से ही या तो कूड़ा बीनने का काम करते हैं या फिर भीख मांगने लग जाते हैं क्योंकि उनका जीवन अभावों में गुजरता है. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं तो दूर की बात हैं, उन्हें दो वक्त की रोटी तक नसीब नहीं होती. वे वही काम करते हैं, जो उनके माता-पिता करते आए हैं, लेकिन उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित श्रीनगर की मलिन बस्ती में रहने वाला आकाश (13) सुविधाओं के अभाव में भी मलिन बस्ती के बच्चों के लिए प्रेरणा बन रहा है. आकाश 400 मीटर राज्य ... Read more

मनचलों की अब खैर नहीं, लड़कियों-महिलाओं का सुरक्षा कवच बनी पिंक यूनिट

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अब मनचलों की खैर नहीं. स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट अब सुरक्षा कवच का काम करेगी. इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के गेट पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. पिंक यूनिट द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया जा रहा है. अब पूरे जिले में महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं क्योंकि महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस जवान उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. पौड़ी के ... Read more

गुस्से में प्रिंसिपल बोले- मैं श्राप देता हूं, तुम्हारे शरीर में कीड़े पड़ेंगे

पौड़ी गढ़वाल. कहते हैं कि शिक्षकों के हाथों में ही बच्चों का भविष्य होता है और उन्हीं बच्चों से देश का भविष्य होता है, इसलिए गुरु को समाज में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है. देवभूमि उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की दशा किसी से छिपी नहीं है, ऐसे में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की बजाय शिक्षक आपसी विवादों में उलझे हुए हैं. ऐसा ही एक वीडियो पौड़ी जनपद के विकासखंड कल्जीखाल स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज से सामने आया है, जहां कुछ महीनों से शिक्षकों के आपसी विवाद के चलते छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह से प्रभावित हो रही है. अभिभावक ... Read more