Tag: क्राइम न्यूज़

पैदल स्कूल जा रहे प्रिंसिपल की कनपटी में मारी गोली, सामने आया खौफनाक VIDEO

मृतक शबाबुल साई विद्या मंदिर स्कूल में प्रिंसिपल था. मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिनदहाड़े एक स्कूल प्रिंसिपल की हत्या कर दी गई. जिस समय शबाबुल हसन स्कूल जा रहे थे, उस समय बाइक सवार बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी. ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है. शबाबुल हसन हर रोज की तरह अपने घर से पैदल ही स्कूल के लिए निकले थे. घर से थोड़ी दूर जाते ही उनपर हमला किया गया. पीछे से दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने बिना देरी किए उनपर गोली चला दी. हमलावरों ने उनकी कनपटी पर सीधा गोली मारी. जिसके कारण ... Read more

Uttar Pradesh : दुकानदार की घिनौनी करतूत, पहले बच्चों का करता था यौन शोषण… फिर बनाता था वीडियो

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां अजित (37) नाम के शख्स ने नाबालिग बच्चों को यौन शोषण का शिकार बनाया है. इतना ही नहीं, आरोपी ने यौन शोषण करते हुए बच्चों की वीडियो भी बनाई और उन्हें ब्लैकमेल भी किया. पुलिस के पास जो FIR दर्ज कराई गई है उसमें 6 बच्चों के नाम शामिल है जिसमें से 4 बच्चे नाबालिग हैं. हालांकि, आशंका ज्यादा बच्चों के घटना के शिकार होने की है. क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, अजित नाम का शख्स गांव के बच्चों को किसी ... Read more

Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज

रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more

फरीदाबाद : नाबालिगों को बिना ID प्रूफ की जांच के देते थे होटल का कमरा, पुलिस ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर अनियमितता बरतने के आरोप में ओयो संचालक पर कार्रवाई की है.डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने nit-5 एरिया में स्थित एक ओयो होटल में छापेमारी की. जहां कानून का उल्लंघन करने पर होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि nit-5 में स्थित शाइन स्टार ओयो होटल में आईडी प्रूफ की जांच किए बिना ही लोगों को कमरा दिया जाता है. सूचना पर तुरंत ... Read more