Tag: पुलिस

पोर्शे हादसा : ब्लड सैंपल में हेरफेर करने के मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर सस्पेंड

पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को सरकारी ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जिन्हें पुणे में पोर्शे कार दुर्घटना में शामिल नाबालिग चालक के रक्त के नमूने में कथित हेरफेर के सिलसिले में दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून सिविल अस्पताल के डीन डॉ विनायक काले को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया है और उनका अतिरिक्त प्रभार डॉ चंद्रकांत म्हस्के को सौंप दिया गया है. महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा विभाग के आयुक्त की सिफारिश पर फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ अजय तावड़े ... Read more

दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियां मिलने के कुछ दिन बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इसके साथ ही कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दी गई धमकी बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) को दी गई है. धमकी भरे ई-मेल के बाद सभी जगहों  पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच अभियान जारी है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ... Read more

VIDEO : पीछे से आए बाइक सवार, एक ने उतरकर महिला के गले से छीनी चेन, फिर हो गए फरार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है.  दिल्ली के शाहदरा (Shahdara of Delhi) थाना इलाके में दिन दहाड़े बाइक पर सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग (Chain snatching) की वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे बेखौफ बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और सड़क पर जा रही महिला को शिकार बना लेते है. पहले हेलमेट पहने एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता है और महिला के पास से गुजर कर आगे से बाइक वापस मोड़ने का नाटक करता ... Read more

फरीदाबाद : नाबालिगों को बिना ID प्रूफ की जांच के देते थे होटल का कमरा, पुलिस ने की कार्रवाई

फरीदाबाद: पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर अनियमितता बरतने के आरोप में ओयो संचालक पर कार्रवाई की है.डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने nit-5 एरिया में स्थित एक ओयो होटल में छापेमारी की. जहां कानून का उल्लंघन करने पर होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि nit-5 में स्थित शाइन स्टार ओयो होटल में आईडी प्रूफ की जांच किए बिना ही लोगों को कमरा दिया जाता है. सूचना पर तुरंत ... Read more