Tag: Accident
बहन के संग नहाने गया बच्चा 80 फीट गहरे कुएं में गिरा
लालसोट। उपखंड की ग्राम पंचायत खटूम्बर के ग्राम धौण में मंगलवार सुबह स्कूल जाने से पूर्व बहन के साथ कुएं पर नहाने गए 6 वर्षीय बच्चा पैर फिसलने से 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। बहन चिल्लाने लगी तो मौके पर परिवार व गांव के लोग जुट गए। बच्चे के चचेरे भाई भजनलाल ने बताया कि मृतक ऋषभ गांव के सरकारी स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। वह सुबह नहाने के लिए बड़ी बहन शीनू के साथ कुएं पर गया। कुएं के चारों तरफ जमीन समतल है। वहां ऋषभ का पैर फिसल गया और वह कुएं में जा ... Read more
ओवरलोड ट्रोलों से उड़ती राख बन रही मुसीबत
छीपाबडौद। छीपाबडौद कस्बे से गुजर रहे ओवरलोड राख के डंपर, ट्रोलों से राहगीरों और दुपहिया वाहन चालकों को राख के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तो डंपर कस्बे से तेज गति से गुजरने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है दूसरी ओर इस फ्लाई ऐश के उड़ने से छोटे बच्चों ओर बुजुर्गों को विभिन्न बिमारियों ने ग्रसित कर दिया है। जिसमें श्वांस रोग एलजी, अपच और विभिन्न त्वचा के रोग शामिल है। सवेरे बच्चों को कस्बे से गुजर रहे मार्ग से स्कूल जाना होता है। इसी मार्ग पर फ्लाई ऐश के ढेरों पर वाहन गुजरने ... Read more
झीकड़िया स्कूल में खड़ा ‘यमदूत’
मिश्रौली। मिश्रौली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गाँव झीकड़िया में राजकीय प्राथमिक विद्यालय में खेलकूद मैदान में प्राचीन कुआ ंबच्चों के लिए खतरा बना हुआ है। जानकारी अनुसार मिश्रौली के ग्राम पंचायत सिलेहगढ पंचायत के गांव झीकडियां के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के परिसर में एक प्राचीन कुआं बना हुआ है जिसके आस पास सुरक्षा दीवार भी नहीं है । यह कुआ काफी सालों पुराना है, लेकिन विद्यालय में इस कुएं के होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। विद्यालय में कई बच्चें है जो पढ़ने आते है, वहीं अंतराल के दौरान खाना खाने के ... Read more
पोर्शे हादसा : ब्लड सैंपल में हेरफेर करने के मामले में ससून अस्पताल के दो डॉक्टर सस्पेंड
पुणे: महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को सरकारी ससून जनरल अस्पताल के दो डॉक्टरों और एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया, जिन्हें पुणे में पोर्शे कार दुर्घटना में शामिल नाबालिग चालक के रक्त के नमूने में कथित हेरफेर के सिलसिले में दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके अलावा, बीजे मेडिकल कॉलेज और ससून सिविल अस्पताल के डीन डॉ विनायक काले को जबरन अवकाश पर भेज दिया गया है और उनका अतिरिक्त प्रभार डॉ चंद्रकांत म्हस्के को सौंप दिया गया है. महाराष्ट्र मेडिकल शिक्षा विभाग के आयुक्त की सिफारिश पर फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर और प्रमुख डॉ अजय तावड़े ... Read more
23 सालों से पढ़ा रहे सड़क सुरक्षा का पाठ, जर्मनी-जापान तक फेमस हैं ये डॉक्टर
देहरादून /हिना आज़मी: हर साल सड़क दुर्घटनाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में कई लोग सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान चला रहे हैं. ऐसे ही एक देहरादून के डॉ बी के एस संजय हैं, जो पेशे से ऑर्थोपेडिक सर्जन है. वह 2001 से सड़क सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं. स्कूल, कॉलेज, अस्पताल में जाने के साथ-साथ वह ड्राइवरों को जागरूक करते नजर आते हैं. वह जर्मनी-जापान आदि देशों में भी जागरूकता अभियान चलाते हैं. डॉ बी के एस संजय ने लोकेल 18 को जानकारी देते हुए कहा है कि वह साल ... Read more
प्रशासनिक अनदेखी के चलते 5 दिन में मैरिज गार्डन में दूसरा हादसा, एक की हुई मौत
बून्दी। टोंक के टोडारायसिंह के एक परिवार में शादी की खुशियां उस समय काफ ूर हो गई, जब बून्दी शहर के नैंनवां रोड़ के इंडस्ट्रीयल एरिया में संचालित शहनाई मैरिज गार्डन में बुधवार सुबह 6 बजे आग लगने की घटना में दुल्हनों के दादा की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मैरिज गार्डन में लगे एक सफारी टेंट के एसी में शॉर्ट सर्किट और एसी का कंप्रेसर फ ट जाने यह हादसा हुआ, जिसमें दुल्हनों के दादा की मौत ने न केवल परिवार में शादी की खुशियों को मातम में बदल दियाए वहीं दुल्हनों को पूरे जीवन भर न भूलाने ... Read more
ई आॅटो दे सकते हैं बच्चों को सुरक्षा, संरक्षा और सस्ती सुविधा
कोटा। एक ओर देश दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोगिता बढ़ती जा रही है, दूसरी ओर शहर में आज भी लगभग सभी स्कूल अपने विद्यार्थियों के लिए परिवहन के रूप में ऑटो, वैन या बस का उपयोग कर रहे हैं। जहां पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण स्कूलों द्वारा उपयोग किए जाने वाले इन वाहनों का भार अभिभावकों पर पड़ता है। साथ ही उन्हें स्कूल की मोटी फीस के अलावा अतिरिक्त रूप से वाहनों का किराया भी देना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों पर दोगुनी मार पड़ रही है। इसके साथ पेट्रोल व गैस से संचालित ऑटो बच्चों के ... Read more
पिछले 20 साल में दुनिया भर के प्रमुख पुल हादसे
2022: गुजरात में 90 से अधिक लोगों की मौत गुजरात के मोरबी में रविवार को 100 साल पुराना सस्पेंशन ब्रिज गिरने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि मोरबी पुल पर 500 लोग सवार थे. 2021: मेक्सिको सिटी में 26 लोगों की मौत मई में मैक्सिको सिटी मेट्रो सिस्टम पर ट्रैक का एक ऊंचा खंड गिर गया था, जिससे एक यात्री ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. इस हादसे में 26 लोग मारे गए थे. और दर्जनों घायल हो गए थे. 2018: जेनोआ में 43 लोगों की मौत हुई थी साल ... Read more