Tag: police
जिला पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाईन में विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
सवाई माधोपुर। “मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान” “हरियालो राजस्थान” “एक पेड़ मां के नाम” के अन्तर्गत जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने गुरूवार को स्टेप बाई स्टेप के विद्यार्थियों के साथ पुलिस परेड़ ग्राउंड में पौधारोपण कर विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा लक्ष्य न केवल अधिक से अधिक पौधे लगाना है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करना है कि पौधे जीवित रहें और फल-फूल सकें। इस दौरान उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत कम से कम एक-एक पौधा लगाकर उनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी लेकर ... Read more
दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियां मिलने के कुछ दिन बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इसके साथ ही कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दी गई धमकी बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) को दी गई है. धमकी भरे ई-मेल के बाद सभी जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच अभियान जारी है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ... Read more
VIDEO : पीछे से आए बाइक सवार, एक ने उतरकर महिला के गले से छीनी चेन, फिर हो गए फरार
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक सनसनीखेज वारदात सामने आयी है. दिल्ली के शाहदरा (Shahdara of Delhi) थाना इलाके में दिन दहाड़े बाइक पर सवार बदमाशों ने एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग (Chain snatching) की वारदात को अंजाम दिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे बेखौफ बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और सड़क पर जा रही महिला को शिकार बना लेते है. पहले हेलमेट पहने एक बदमाश बाइक पर सवार होकर आता है और महिला के पास से गुजर कर आगे से बाइक वापस मोड़ने का नाटक करता ... Read more
International Women’s Day 2023: शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस-प्रशासन…हर क्षेत्र में महिलाएं दिखा रहीं अपना दम
रिपोर्ट : ओम प्रयास हरिद्वार. बदलते समय के साथ बहुत सी चीजें भी बदल गई है. जब कोई महिला पुलिस अधिकारी, प्रशासन, डॉक्टर, पायलट, मंत्री या अन्य बड़े पदों पर बैठती है, तो हमने लोगों को यह कहते सुना है कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है. वर्तमान दौर में महिलाएं हर एक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है. पुलिस विभाग, रेलवे विभाग, प्रशासन, राजनीति, एयरफोर्स, थल सेना जैसे अनेक विभागों में महिलाएं भी पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर काम रही है या फिर यह कहना गलत नहीं होगा कि देश के विकास में ... Read more
फरीदाबाद : नाबालिगों को बिना ID प्रूफ की जांच के देते थे होटल का कमरा, पुलिस ने की कार्रवाई
फरीदाबाद: पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर अनियमितता बरतने के आरोप में ओयो संचालक पर कार्रवाई की है.डीसीपी मुख्यालय नीतीश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए महिला थाना एनआईटी प्रभारी इंस्पेक्टर माया की टीम ने nit-5 एरिया में स्थित एक ओयो होटल में छापेमारी की. जहां कानून का उल्लंघन करने पर होटल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की गयी. पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि nit-5 में स्थित शाइन स्टार ओयो होटल में आईडी प्रूफ की जांच किए बिना ही लोगों को कमरा दिया जाता है. सूचना पर तुरंत ... Read more
मध्य प्रदेश: राजगढ़ और धार जिलों में हुए सड़क हादसों में 6 की मौत, 5 घायल
प्रतीकात्मक फोटो. भोपाल. मध्य प्रदेश के राजगढ़ और धार जिलों में पिछले 24 घंटे में हुए दो सड़क हादसों में एक स्कूली छात्र समेत 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. बोड़ा पुलिस थाना प्रभारी संदीप कुमार मीणा ने बताया कि बोड़ा के समीप गेहूंखेड़ी शासकीय स्कूल के 11 छात्र-छात्राएं टवेरा गाड़ी से रविवार को नरसिंहगढ़ में पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की परीक्षा देने गए थे. यह भी पढ़ें उन्होंने बताया कि परीक्षा देकर लौटते समय राजगढ़ जिले के बोडा-नरसिंहगढ़ मार्ग पर चोरखेड़ी गांव के पास करीब 5 बजे बोड़ा की तरफ से ... Read more
“बच्चे और मां का मिलना खुशी की चीज”, ऑन ड्यूटी महिला पुलिसकर्मी ने नवजात को दूध पिलाकर बचाई जान
केरल हाईकोर्ट ने इस इंसानियत के लिए सिविल पुलिस अफसर एम आर राम्या की तारीफ की है. कोच्चि. माता-पिता के आपसी झगड़े के कारण मुश्किल में फंसे 12 दिन के नवजात बच्चे की जान बचाने के लिए एक महिला पुलिस अफसर ने उसे ब्रेस्टफीड कराया. घटना के बारे में पता चलने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक और केरल हाईकोर्ट के जज ने अफसर की तारीफ की है. केरल राज्य पुलिस के मीडिया यूनिट से जारी प्रेस नोटिफिकेशन के अनुसार, केरल हाईकोर्ट के जज देवन रामचन्द्रन ने राज्य पुलिस हेड को लिखे गए पत्र में सिविल पुलिस अफसर एम आर राम्या ... Read more
बच्चों को फ्री शिक्षा देकर ‘हीरो’ बना ये पुलिसवाला, ड्यूटी के बाद शिक्षा की अलख जगाते हैं विकास कुमार
ड्यूटी के बाद बच्चों को शिक्षा देने वाले UP Police के कांस्टेबल की हो रही चर्चा UP Bijnor Police Constable Vikas Kumar: ऐसे बहुत कम ही लोग होते हैं जो अपने सीमित समय और संसाधनों का इस्तेमाल समाज को बेहतर बनाने के लिए करते हैं, मगर ऐसे कुछ एक लोग भी बाकियों के लिए मिसाल बन जाते हैं. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में एक पुलिसकर्मी लोगों के लिए मिसाल बन रहा है, जो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, पुलिस कांस्टेबल विकास कुमार ने ज्वाइनिंग के बाद से ही छात्रों को मुफ्त में ... Read more