Tag: news18 local
Pithoragarh News: सरकारी विभागों ने नहीं किया बिजली का बिल जमा, करोड़ों वसूलने में बिजली विभाग के छूटे पसीने
रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बिजली विभाग को सरकारी दफ्तरों ने ही परेशान किया हुआ है. यहां जनता तो समय से अपने बिल का भुगतान कर रही है, लेकिन कई ऐसे सरकारी विभाग हैं, जिन्होंने अपना बिजली का बिल अभी तक नहीं भरा है, जो बिजली विभाग के लिए सिरदर्द बना हुआ है. देखा जाए तो करोड़ों रुपए का भुगतान जिले के विभागों को करना है, जिसमें जल संस्थान, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, पेयजल निगम मुख्य रूप से हैं. इनका लंबे समय से बिजली का बिल पेंडिंग ही है. सभी विभागों को बिजली के बिल ... Read more
Haldwani Crime News: घर में गैर मर्द के साथ मिली पत्नी, पूछने पर पीट दिया, केस दर्ज
रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से ‘पति, पत्नी और वो’ का एक मामला सामने आया है. बाजार से पति जब घर लौटा, तो दरवाजा अंदर से बंद था. उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन नहीं खुला. कुछ समय बाद जब दरवाजा खुला, तो अंदर पत्नी एक पराए मर्द के साथ थी. इसकी वजह पूछने पर पत्नी व उसका प्रेमी बिफर गए और दोनों ने मिलकर पति को पीट दिया. पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है. मामले की जांच की जा रही है. ... Read more
गढ़वाली फिल्ममेकर सुशीला रावत ने बताए वे गुर जिससे स्थानीय फिल्में करेंगी बेहतर व्यवसाय
देहरादून. उत्तराखंड के हरे-भरे पेड़-पौधे और हसीन वादियां बॉलीवुड और हॉलीवुड निर्माताओं को भी खींच लाती है, लेकिन यहां की स्थानीय फिल्में आज भी अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है. बेहतरीन कहानी, पहाड़ का दर्द बयां करती गढ़वाली फिल्मों के प्लाट, लोकेशन और कलाकारों की मेहनत अन्य फिल्मकारों की तरह ही होती हैं. जटिल भोगौलिक स्थिति और सीमित संसाधनों के बावजूद फिल्म निर्माता और निर्देशक गढ़वाली फिल्में बनाते हैं और कुछ ही जगह पर पर्दे पर फिल्में रिलीज हो पाती हैं. कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि जितनी मेहनत गढ़वाली फिल्मों को बनाने के लिए लगती है, ... Read more
Uttarakhand News: 20 साल से सरकारी टीचर बना बैठा था 10वीं फेल, जब खुला खेल तो…
रिपोर्ट : पवन सिंह कुंवर सितारगंज. उत्तराखंड में लगातार भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं. शुक्रवार को देहरादून समेत कई जिलों में युवाओं ने भर्ती परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की और देहरादून में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का विरोध जताया. वहीं, उधमसिंह नगर जिले में एक सरकारी टीचर के फर्जीवाड़े का ऐसा मामला सामने आया है कि आप भी माथा पकड़ लेंगे. यह टीचर पिछले 20 साल से बच्चों को पढ़ा रहा था. जब इसके दस्तावेज की जांच की गई, तो वह 10वीं फेल निकला. आरोपी शिक्षक को बर्खास्त कर दिया गया है. पुलिस ने ... Read more
dehradun news: इको गलियारा देखकर आप गुनगुना उठेंगे ‘याद आ गया मुझको गुजरा जमाना’, जानें वजह
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. कोरोना काल में लोगों के रोजगार चले गए, जिसके बाद कई लोगों ने स्टार्टअप शुरू किया. देहरादून के रहने वाले दीपक कोठियाल ने भी देशभर में भ्रमण करने के बाद अलग-अलग राज्यों की कलाओं को एक मंच पर लाने के लिए एक कंपनी बनाई. इनकी खास बात यह है कि यह लकड़ी और बांस के उत्पाद ही बनाते हैं. जो खिलौने पुराने जमाने में हुआ करते थे, उन खिलौनों से सबकी यादें ताजा करते हैं. वे लट्टू, लकड़ी के बर्तन, गुड्डे-गुड़िया, रेलगाड़ी, गाड़ी, हैंगिंग पॉट समेत साज-सज्जा के भी काफी सामान बना रहे हैं. देहरादून ... Read more
Dehradun News: यमराज का रूप धरकर घूमते नजर आए ट्रैफिक पुलिसकर्मी कुंवर सिंह बिष्ट, जानें वजह
रिपोर्ट : हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड में हर रोज सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गवां देते हैं. कई मामलों में तेज रफ्तार या हेलमेट न लगाने के चलते जान पर बन आती है. यातायात नियम इनसान की जिंदगी को सुरक्षित रखने के लिए बनाए गए हैं. लेकिन कई लोग जल्दबाजी में नियमों को ताक पर रख लापरवाही से सड़कों पर वाहन दौड़ रहे हैं. राजधानी देहरादून में यातायात पुलिस सख्ती बरतने के साथ-साथ लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाकर यातायात नियमों को मानने की अपील करती है. इसी कड़ी में देहरादून की सड़कों पर लोगों ने ... Read more
अल्हड़ ठंड में ट्रेंड कर रही कुल्हड़ वाली चाय, देहरादून के ठीहों पर क्रेजी हो रहे चाय प्रेमी
रिपोर्ट : हिना आजमी देहरादून. कड़ाके की ठंड में चाय का लुत्फ उठाने की ख्वाहिश हर किसी की होती है. दरअसल, चाय की चुस्कियां शरीर में गर्माहट पैदा कर देती है. इसलिए इस समय चाय की छोटी दुकान हो या बड़ी, वहां पर चाय के शौकीनों की भीड़ देखी जा सकती है. मौसम के बदलते मिजाज में यदि चाय की कोई दुकान कुछ अलहदा है, तो वहां लोगों का जमावड़ा होना भी लाजिमी है. राजधानी देहरादून में इस समय लोग कुल्हड़ में चाय पीने को तवज्जो दे रहे हैं. पुराने दौर में रेलवे स्टेशन हो या चौक-चौराहा या फिर नुक्कड़, ... Read more
उत्तराखंड के 3000 सरकारी विद्यालयों में लगेगा ताला, जानिए पिथौरागढ़ के कितने स्कूल होंगे बंद
रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड सरकार के एक नए फैसले के बाद उत्तराखंड के 3000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी चल रही है. पिथौरागढ़ जिले की अगर बात करें तो यहां 370 ऐसे विद्यालय हैं, जो छात्र संख्या कम होने के कारण बंद होने के कगार पर हैं. दरअसल शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए नया कदम उठाया है, जिसमें अब वह राज्य के ऐसे सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी में है, जहां छात्र संख्या 10 से कम है. राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे ... Read more
Nainital: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में शुरू होने जा रही एयर एंबुलेंस सेवा, नार्वे की कंपनी से हुआ करार
हाइलाइट्स 27 सितंबर को सिक्स सिग्मा ने नॉर्वे के हेलिट्रांस कंपनी के सीईओ ओले क्रिश्चियन के साथ दिल्ली में करार किया. इसके अलावा एडवेंचर स्पोर्ट्स, रेस्क्यू ऑपरेशंस, आपदा प्रबंधन और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा. रिपोर्ट : हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के मरीजों को जल्द ही एयर एंबुलेंस की सुविधा मिल सकेगी. दरअसल उत्तराखंड के कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां एंबुलेंस का पहुचना मुश्किल है. ऐसे इलाकों में अगर एयर एंबुलेंस की सुविधा शुरू होती है तो यह बड़ी बात होगी. बता दें कि उत्तराखंड राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कई तरह की समस्याएं हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधित ... Read more
अल्मोड़ा की सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे, वाहन चालकों को सता रहा दुर्घटना का डर
रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण अल्मोड़ा शहर की सड़कों का बुरा हाल है. यहां की सड़कों पर केवल गड्ढे ही गड्ढे देखने को मिलते हैं. आलम यह है कि इन सड़कों से गुजरने में दोपहिया वाहन चालकों को डर लगता है. खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटना हो चुके हैं, लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं. अल्मोड़ा के जाखन देवी के पास कुछ समय पहले जल संस्थान के द्वारा सड़क के किनारे खुदाई की गई थी. सड़क तो खोद दी गई, पर उसका ... Read more