Tag: Uttarakhand samachar

उत्तराखंड: 30 मदरसों में तालीम ले रहे 750 हिंदू बच्चे, आखिर क्यों उठ रहे सवाल?

देहरादून. उत्तराखंड में मदरसों को लेकर छिड़ी बहस तेज हो गई है. हाल ही में बच्चों के साथ छेड़खानी करने समेत विभिन्न शिकायतों के कारण चर्चाओं में आए पांच मदरसों पर सरकार बुलडोजर चला चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि अवैध मदरसों को बंद किया जाएगा, बावजूद इसके अभी भी सात सौ से अधिक मदरसे संचालित हो रहे हैं, जिनका रिकॉर्ड खुद मदरसा शिक्षा परिषद के पास भी नहीं है. इस बीच बड़ा खुलासा हुआ है कि नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में चल रहे तीस मदरसों में साढे सात सौ गैर मुस्लिम ... Read more

…तो उत्तराखंड के 20 हजार से अधिक शिक्षक लोकसभा चुनाव में नहीं करेंगे वोटिंग! ये है वजह 

देहरादून. प्रमोशन, ट्रांसफर पॉलिसी में काउंसलिंग की व्यव्स्था समेत शिक्षक संघ की 35 मांग है. इसको लेकर संघ पिछले 1 महीने से आंदोलनरत है. अब 6 नवंबर को शिक्षा निदेशालय में तालाबंदी करने का भी ऐलान कर चुके हैं. पिछले एक महीने से कभी शिक्षा निदेशालय में प्रोटेस्ट तो कभी स्कूलों में काली पट्टी बांधकर स्टूडेन्ट्स को पढ़ा रहे टीचर्स अब लोकसभा चुनाव में वोट नहीं करने की बात कह रहे हैं. प्रदेश के राजकीय शिक्षक संघ ने यह फैसला लिया है. शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह चौहान का कहना है की कई दौर की मीटिंग हो चुकी है, ... Read more

PM मोदी से मिलेंगे देवप्रयाग विधानसभा के छात्र, वंदे भारत ट्रेन से 25 सितंबर को जाएंगे दिल्ली

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. अपनी अनोखी पहल के लिए सुर्खियों में रहने वाले उत्तराखंड के देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी इस वर्ष भी विधानसभा के हाई स्कूल टॉपर छात्रों को भारत भ्रमण करेंगे. 24 सितंबर से होने वाले भारत दर्शन कार्यक्रम के लिए इस बार विधानसभा के 90 छात्रों का चयन किया गया है. यह सभी छात्र देवप्रयाग विधानसभा के सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों में अध्ययनरत छात्र हैं. इन्होंने दसवीं की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त किये हैं. बता दें कि, विधायक विनोद कंडारी ने वर्ष 2019 में भारत दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की थी. इस दौरान उनकी इस पहल को काफी सराहा ... Read more

उत्तराखंड के इस मंदिर में बच्चों के अलावा किसी और का जाना मना, शिक्षा के लिए करते हैं पूजा

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. उत्तराखंड में अनेक प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, इसीलिए इसको देवभूमि भी कहा जाता है. यहां के पहाड़ी इलाकों में देवी-देवताओं की पूजा की जाती है. हर गांव के अपने अलग इष्टदेव होते हैं. यहां अनेकों अद्भुत प्राचीन मंदिर हैं. इनमें से कुछ तो ऐसे हैं जिनकी बनावट हैरत में डाल देती है. आज बात करते हैं ऐसे मंदिर की जहां सिर्फ बच्चे ही पूजा कर सकते हैं. इस मंदिर में बड़े उम्र वाले लोगों का प्रवेश वर्जित है. यह मंदिर सीमांत जिले पिथौरागढ़ (Pithoragarh) के चीन सीमा के नजदीक दांतू गांव में है. इस मंदिर में शिक्षा ग्रहण करने ... Read more

उत्तराखंड में फ्लॉप रहा अरविंद केजरीवाल का दिल्ली एजुकेशन मॉडल! AAP बोली-नकल के लिए चाहिए अक्ल 

हाइलाइट्स उत्तराखंड में फ्लॉप रहा केजरीवाल एजुकेशन पैटर्न. उत्तराखंड राज्य में चल रहे 189 अटल उत्कृष्ट स्कूल. विद्यालयों में टीचर्स की कमी, पुस्तकें भी उपलब्ध नहीं. देहरादून. उत्तराखंड में केजरीवाल स्कूल मॉडल की कॉपी बुरी तरह पिट गयी है. आलम ये है कि स्कूल तो इंग्लिश मीडियम कर दिए गए, लेकिन अंग्रेजी का टीचर ही स्कूल में नहीं मिलेंगे. यही नहीं किताबें तो 6 से 12 क्लास तक के किसी भी स्टूडेंट्स के पास नहीं है. ऐसे में उत्तराखंड सरकार कठघरे में खड़ी दिख रही है, जबकि आम आदमी पार्टी इसको लेकर हमलावर है. बता दें कि साल 2021 में ... Read more

Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more