Tag: delhi weather
बदतर होती जा रही दिल्ली की हवा, औसत AQI 494, आर्टिफिशियल बारिश कराने की गुजारिश
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन खतरनाक लेवल पर बनी हुई है. वायु प्रदूषण (Air Pollution) की वजह से मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली के वजीरपुर में AQI 494 तक पहुंच गया. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आनंद विहार, नरेला, जहांगीरपुरी और रोहिणी समेत बाकी इलाकों का AQI भी 400 पार पहुंच चुका है. वहीं, दिल्ली का औसत AQI 494 दर्ज किया गया है. ये इस सीजन में सबसे खराब AQI है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर आर्टिफिशियल बारिश करवाने की गुजारिश की है. दिल्ली की आम आदमी ... Read more
दिल्ली में GRAP-3 आज से : क्या-क्या लगी पाबंदियां? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बदल सकती है दमघोंटू हवा
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार की सुबह औसतन 426 रहा. दिल्ली दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है. GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 7 बजे जो आंकड़ों जारी ... Read more
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश, आज फिर गदर मचाएगा मानसून, जानें मौसम की ताजा अपडेट
नई दिल्ली: मानसून पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरसा रहा है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन से कई सड़कें बंदी रही. दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. वहीं, आज भी कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई. राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से जुड़ी घटनाओं में मैनपुरी में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि जालौन और बांदा ... Read more
पहाड़ों पर बारिश का कहर, राजस्थान का भी हाल बुरा, दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
Rain Update: दिल्ली-एनसीआर में रूक-रूक कर बारिश हो रही है. आने वाले दिनों में दिल्ली में कई बारिश की ऐसी ही संभावना बनी रहेगी. मौसम विभाग (आईएमडी) राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास नम पूर्वी हवाएं मजबूत हो गई हैं. दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से तेज बारिश होने की परिस्थितियां बनी हुई हैं. गौरतलब है कि उत्तरी भारत में मानसून के प्रभाव से मूसलाधार बारिश हो रही है, खासकर पहाड़ी इलाकों में बारिश का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है. बादल फटने की वजह से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वहीं, राजस्थान के ... Read more
पहाड़ों से मैदान तक मूसलाधार बारिश, इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट!
नई दिल्ली: Weather Update: देश में मॉनसून एक्टिव होने के साथ ही कई राज्यों में बारिश हो रही है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित उत्तर भारत के बड़े हिस्से में बारिश के कारण आम जीवन प्रभावित है, जबकि असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उत्तराखंड में मानसून टूट कर बरस रहा है. नदियां उफान पर है और पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में सैकड़ों सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हो गईंं. अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट का एलान किया गया है. पहाड़ी क्षेत्रों के अलावा मैदानी ... Read more
दिल्ली में सप्ताहांत तक मानसून के पहुंचने की संभावना, जान लें अपने शहर का हाल
नई दिल्ली: मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाले निजी संस्थान ने बुधवार को पूर्वानुमान लगाया कि इस सप्ताहांत तक दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उसम से राहत मिल सकती है. हालांकि, भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी में कब तक पहुंचेगा. ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, ‘‘मानसून के 29 या 30 जून को दिल्ली पहुंचने की संभावना है.” दिल्ली में मानसून का आगमन आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच होता है. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मानसून से दिल्ली ... Read more
दिल्ली में 41.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा अधिकतम तापमान, कल से राजस्थान में लू चलने का अनुमान
दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. (प्रतीकात्मक) नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली (Delhi) में रविवार को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से दो डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए डाटा के अनुसार, यह राष्ट्रीय राजधानी में इस गर्मी में अब तक दर्ज किया गया सबसे अधिक तापमान था. इससे पहले 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि दिन के दौरान सापेक्षिक आर्द्रता ... Read more
Delhi govt reverts order extending winter vacations in schools. Here’s why
Shortly after its issuance, the Delhi government reversed a directive concerning the extension of winter vacation in schools across the national capital. The Department of Education clarified that the prior order, which prolonged the winter break, was issued in error. It has promptly been rescinded, and a decision on the matter will be reached tomorrow morning. The Delhi Directorate of Education stated that additional directives pertaining to the winter break may be issued in the future. The revised order stated, “Order No.DE.23(3)/Sch.Br./2024/18 dated: January 6, 2024, regarding the extension of Winter Vacation stands withdrawn with immediate effect. Further instructions on ... Read more
Winter Vacation in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां, जानें कितने दिनों की रहेगी छुट्टी और कब खुलेंगे स्कूल
Winter Vacation in Delhi: दिल्ली के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां नई दिल्ली: Delhi Schools Winter Break: दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. घने कोहरे की चादर के साथ सुबह का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने लगा है. दिल्ली सरकार हर साल स्कूलों बच्चों को कड़ी सर्दी से बचाने के लिए दिल्ली शीतकालीन अवकाश (Delhi winter break) की घोषणा करती है. इस साल भी शिक्षा निदेशालय ने दिल्ली के स्कूलों में विंटर ब्रेक की अनाउंसमेंट की है. दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने 1 से 6 जनवरी, 2024 तक दिल्ली शीतकालीन छुट्टियों की घोषणा की है. स्टूडेंट ... Read more
Weather Update: सोमवार तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होती रहेगी बारिश, पहाड़ी राज्यों में IMD का अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के बुलेटिन में कहा गया है कि, राजधानी में रविवार को भी बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (हिंडन वायु सेना अड्डा, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश हुई. आईएमडी द्वारा साझा किए आंकड़ों के अनुसार, शाम साढ़े पांच बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली में शनिवार के लिए भी ‘येलो’ अलर्ट जारी किया था. इस दिन दिल्ली ... Read more