Tag: दिल्ली AQI
स्कूल खोलने पर तुरंत फैसला करे CAQM, निर्माण बंद होने तक राज्य सरकारें मजदूरों को दें भत्ता : प्रदूषण पर SC
दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Delhi Air Pollution) के मुद्दे पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में (Supreme Court) सुनवाई हुई. अदालत ने दिल्ली में स्कूल खोलने का फैसला कमीशन फॉर एयर क्वॉलिटी मैनेजमेंट (CAQM) पर छोड़ दिया है. वहीं, GRAP-4 के प्रावधान में ढील से पहले तक सभी राज्य सरकारें मजदूरों को भत्ता देंगी. अदालत ने कहा, “CAQM मंगलवार तक तय करे कि स्कूल खुलेंगे या नहीं. CAQM स्कूलों और एजुकेशन इंस्टिट्यूशन के लिए राहत पर विचार करे, क्योंकि कुछ छात्रों को स्कूल और आंगनबाडी बंद होने से मिड डे मिल नहीं मिल रहा. बहुत स्कूलों में पढ़ाई के लिए ... Read more
Explainer: जब 494 था दिल्ली का AQI, तो इंटरनेशनल एजेंसी ने 1600 क्यों बताया? जानिए क्यों आया ये फर्क
नई दिल्ली: दिल्ली में वायु प्रदूषण (Air Pollution) का स्तर हर दिन खतरनाक होता जा रहा है. सोमवार को दिल्ली में हवा की क्वालिटी इतनी खराब रही कि औसत AQI 494 दर्ज किया गया. ये केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) का आंकड़ा था. 2015 के बाद से दूसरा सबसे खराब आंकड़ा है. वहीं, इंटरनेशनल ऐप IQAir ने सोमवार को दिल्ली का AQI 1,600 से भी ज्यादा बताया. इसे लेकर कंफ्यूजन की स्थिति पैदा हो गई. सवाल भी उठने लगा कि आखिर दोनों रीडिंग में कौन सा सही है? आपको जानकार हैरानी होगी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर CPCB और ... Read more
दिल्ली में GRAP-3 आज से : क्या-क्या लगी पाबंदियां? एक्सपर्ट से जानिए कैसे बदल सकती है दमघोंटू हवा
नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन जहरीली होती जा रही है. बढ़ते वायु प्रदूषण से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी है. दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स गुरुवार की सुबह औसतन 426 रहा. दिल्ली दुनिया में दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा. दिल्ली की हवा के गिरती क्वालिटी के बाद भी CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने राज्य में शुक्रवार से GRAP-3 लागू कर दिया है. GRAP का स्टेज III तब लागू किया जाता है, जब AQI 401-450 की सीमा में गंभीर हो जाता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने सुबह 7 बजे जो आंकड़ों जारी ... Read more