Tag: दिल्ली वायु प्रदूषण

दिल्ली-NCR में GRAP-4 खत्म, अब ग्रैप-2 की पाबंदियां लागू, जानिए क्या रहेगा खुला और क्या बंद?

नई दिल्ली: वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद दिल्ली और इसके पड़ोसी क्षेत्रों में प्रदूषण पर रोक के लिए लगाई गई ग्रैप नियमों में ढील दी गई है. ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चरण -4 और चरण -3 को रद्द करने का निर्णय लिया है. सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने सीएक्यूएम को चरण-दो प्रतिबंधों में जीआरएपी-तीन के कुछ अतिरिक्त उपाय शामिल करने का सुझाव दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 अंक को पार कर गया तो चरण तीन प्रतिबंध लागू किए ... Read more

दिल्ली में आज भी AQI 400 के करीब, आखिर लोगों को कब मिलेगी राहत?

नई दिल्ली: दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में प्रदूषण से लोगों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6 बजे दिल्ली के अधिकतर इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 400 के करीब दर्ज किया गया. जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. आज दिल्ली के अलीपुर में AQI 362, आनंद विहार में 393, जहांगीरपुरी में 384, मुंडका में 396, नरेला में 383, नेहरू नगर में 362, पंजाबी बाग में 370, शादीपुर में 398, रोहिणी में 381 और विवेक विहार में 395 दर्ज किया गया. वायु प्रदूषण के ... Read more

बदतर होती जा रही दिल्ली की हवा, औसत AQI 494, आर्टिफिशियल बारिश कराने की गुजारिश

नई दिल्ली: दिल्ली की हवा हर दिन खतरनाक लेवल पर बनी हुई है. वायु प्रदूषण (Air Pollution) की वजह से मंगलवार रात 9 बजे दिल्ली के वजीरपुर में AQI 494 तक पहुंच गया. सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आनंद विहार, नरेला, जहांगीरपुरी और रोहिणी समेत बाकी इलाकों का AQI भी 400 पार पहुंच चुका है. वहीं, दिल्ली का औसत AQI 494 दर्ज किया गया है. ये इस सीजन में सबसे खराब AQI है. इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने केंद्र सरकार को चिट्‌ठी लिखकर आर्टिफिशियल बारिश करवाने की गुजारिश की है. दिल्ली की आम आदमी ... Read more

गंभीर प्रदूषण की गिरफ्त में फंसी दिल्ली, औसत एक्यूआई 447 दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है. नई दिल्ली : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने कहा है कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. शनिवार को 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 447 रहा. हालांकि आज बाद में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी से बहुत खराब श्रेणी में पहुंचकर थोड़ा सुधरा. शहर के 37 निगरानी स्टेशनों में से 30 में शाम 6 बजे एक्यूआई 400 अंक से नीचे दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें सीपीसीबी के अनुसार गंभीर एक्यूआई दर्ज करने वाले क्षेत्रों में बवाना (406), जहांगीरपुरी ... Read more

“हम एक गैस चैंबर बन गए हैं”: धुंध से ढकी दिल्ली में घुटती जिंदगी

58 वर्षीय भजन लाल ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि प्रदूषण ने उनके गले को बुरी तरह प्रभावित किया है. उन्होंने कहा, “मेरी आंखें चुभती हैं … मेरे फेफड़े प्रभावित होते हैं, जिससे सांस लेने में समस्या होती है. बलगम मेरी छाती में जमा हो जाता है.” दिल्ली को एयर क्वालिटी के लिए लगातार दुनिया की सबसे खराब राजधानी का दर्जा दिया गया है. जब यहां प्रदूषण का स्तर बढ़ जाजा है तब स्मॉग के चलते सड़कों पर दृश्यता का स्तर भी गिर जाता है. यह दृश्यता को 50 मीटर तक सीमित कर देता है. PM2.5 स्तर के पॉल्यूटेंट ... Read more