Tag: Administration
खंडहर में तब्दील हो रहा शिक्षा का मंदिर, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा
सूमर। कस्बे के खानपुर-सांगोद रोड स्थित पावर हाउस के निकट लाखों रुपए की लागत से बना प्राथमिक स्कूल भवन अब देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार, ग्रामसेवक भवन भी सालों से वीरान और बदहाल पड़ा हुआ है। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये भवन अब अतिक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। ग्राम पंचायत मुख्यालय सूमर में स्थित इस राजकीय प्राइमरी स्कूल का भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय के बाद से ही खाली पड़ा है। इसकी फर्श जगह-जगह से धंस चुकी है, सुरक्षा दीवारें और मुख्य गेट समाजकंटकों ... Read more
लापरवाही: नालियां जाम तो जिम्मेदार मौन!
पनवाड़। पनवाड़ क्षेत्र के दहीखेड़ा कस्बे में कस्बे के मध्य सड़क पर कई महीनों से नालियों की साफ सफाई नहीं होने के अभाव में गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, घरों से निकलने वाला गंदा पानी जगह जगह जमा होने से न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि इससे मक्खी,मच्छर की संख्या भी बढ़ रही है, जिससे बीमारियां फैलने की संभावना बनी हुई है। सड़क पर फैल रहे गंदे पानी से लोगों को दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नालियों की समस्या के लिए कस्बेवासियों ने वार्ड मेंबरों ने ग्राम पंचायत को अवगत कराने के बाद ... Read more
लापरवाही: सातलखेड़ी तालाब दुर्दशा का शिकार
सातलखेड़ी। कस्बे में गांव सातलखेड़ी स्थित तालाब में गंदगी के कारण पानी सड़ने लगा है। बदबू आने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोड तक के दुकानदार को भी अपनी दुकानों पर बैठना तक दुश्वार हो रहा है। तालाब के समीप रह रहे दुकानदारों ने सरपंच शांतिबाई को 6 वर्ष पहले बताया था कि तालाब के पानी सड़ने से बदबू आने लगी है। सरपंच ने गांव के तालाब का निरीक्षण कर सफाई भी करवाई गई थी। गांव वालों का कहना है कि तालाब करीब सौ साल पुराना है, पर यह तालाब देखरेख के ... Read more
श्वानों के काटने के बढ़ते मामले से क्षेत्रवासी दहशत में
रावतभाटा। संपूर्ण रावतभाटा क्षेत्र में आवासीय परिसर कॉलोनी हो या बाहरी क्षेत्र सभी जगह श्वानों के लोगों के काटने के मामले तेजी से बढ़ रहे है। जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलने से डर रहे है। श्वानों की बढ़ रही जनसख्ंया भी चिंता का विषय है। शहर में 15 से 20 डॉग्स बाइट्स के मामले हर महीने अस्पताल पहुंच रहे हैं। जिनमें डॉग बाइट्स के कुछ गंभीर मामले भी सामने आए। सालभर में 250 मामले डॉग बाइट्स के हो चुके है। अभिभावकों द्वारा छोटे बच्चों को लेकर चिंता और भय बना रहता है। बच्चों द्वारा बाहर स्कूल और खेलने ... Read more
विधानसभा चुनाव के लिए अलवर जिले में प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद की
अलवर। राजस्थान विधानसभा आम चुनाव में अलवर जिले की ग्यारह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में शनिवार को होने वाले मतदान को शांति पूर्ण कराने के लिए प्रशासन ने अपनी व्यवस्थाएं चाक चौबंद की हैं। इसके लिए शुक्रवार को राजकीय कला महाविद्यालय से मतदान दलों को रवाना किया गया। रवाना करने से पहले उन्हें अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। अलवर के 11 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 2710 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिन पर 27 लाख 41 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए अलवर की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए पैरा मिलिट्री फोर्सेज की ... Read more