Tag: admission

मान्यता की तलवार, एलएलबी के लिए इंतजार

कोटा। बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नहीं मिलने के कारण हाड़ौती के सभी राजकीय विधि महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। जबकि, कोटा विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के यूजी के परीक्षा परिणाम जारी हो चुके हैं। ऐसे में हजारों विद्यार्थी एलएलबी प्रथम वर्ष में एडमिशन के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के इंतजार में हैं।  दरअसल, एलएलबी प्रथम वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए बीसीआई की मान्यता चाहिए होती है, जो अब तक नहीं मिल सकी। जबकि, गवर्नमेंट लॉ कॉलेज कोटा ने गत वर्ष दिसम्बर माह में ही आवेदन कर दिया था। एडमिशन ... Read more

प्राइवेट स्कूलों को महंगी पड़ सकती है अब एडमिशन में आनाकानी

कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत शहर के प्राइवेट स्कूलों द्वारा आरटीई में चयनित विद्यार्थियों को एडमिशन देने में आनाकानी की जा रही है। अभिभाावकों की लागतार शिकायतें मिलने के बाद शिक्षा विभाग अब एक्शन मोड में आ गया। विभाग की ओर से सभी प्राइवेट स्कूलों को सख्त हिदायत दी गई है कि सत्र 2024-25 में नर्सरी कक्षाओं में दाखिला देने में आनाकानी की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सरकार के आदेशों का उल्लंघन करना महंगा पड़ सकता है। शिक्षा के अधिकार को लेकर सरकार गंभीर है।  मान्यता समाप्ती तक की हो सकती है कार्रवाईशिक्षा विभाग ... Read more

देश में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

जयपुर। देशभर में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इन स्कूलों में 20 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसकी एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रम और परीक्षा के लिए आवेदन की पहल अभी चल रही है। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2024 के लिए पंजीकरण इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) की 9 अगस्त तक है और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2024 है। इन बी-स्कूलों में दिल्ली स्कूल आॅफ बिजनेस (वीआईपीएस-टीसी), (नई दिल्ली), बिमटेक (नोएडा), जिÞमे (कोच्चि), कलकत्ता बिजनेस स्कूल (कोलकाता), डॉ. डीवाई पाटिल बी स्कूल, (पुणे) और एनईआरआईएम ग्रुप ऑफ ... Read more

प्रदेश के एमबीए कॉलेजों में अब होंगे एडमिशन 

जयपुर। प्रदेश में इन दिनों स्कूलों और कॉलेजों में एडमिशन का दौर चल रहा है तो स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया करीब-करीब पूरी हो चुकी है। वहीं कॉलेजों में एडमिशन का प्रोसेस का दौर चल रहा है। इस दौरान एमबीए और एमसीए कॉलेजों में अब दाखिले की कवायद शुरू होगी। यह प्रक्रिया राजस्थान मैनेजमेंट एडमिशन प्रोसेस के अनुसार पूरी की जाएगी। इस दौरान सामान्य वर्ग के छात्रों को 50 फीसदी नंबर से यूजी पास करना जरूरी होगा। यह प्रक्रिया 9 से शुरू  होगी और 24 तक फीस जमा होगी। राजस्थान और इसके बाहर के कैंडिडेट्स के लिए सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस ... Read more

सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक

कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं।  कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more

एनआईओएस में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू 

जयपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) कक्षा 10वीं, 12वीं में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। एनआईओएस माध्यमिक स्तर पर 19 भाषाओं सहित 38 विषय, उच्चतर माध्यमिक स्तर पर 13 भाषाओं सहित 43 विषय के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। एनआईओएस में छात्रों की पढ़ाई सेल्फ इंस्ट्रक्शनल मैटेरियल, स्टडी सेंटर्स, स्किल ट्रेनिंग सेंटर्स, ऑडियो/वीडियो प्रोग्राम और लाइव इंटेरैक्टिव के माध्यम से होती है।  ओपन बोर्ड साल में दो बार परीक्षा का भी आयोजन करता है। ओपन स्कूलिंग की फीस भी कम होती है साथ ही इसका सर्टिफिकेट राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर मान्य होता है। एनआईओएस ... Read more

Mahatma Gandhi English Medium Schools में प्रवेश की लॉटरी निकाली

जयपुर। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) में एडमिशन मिलने के बाद भी अगर स्टूडेंट्स या उनके अभिभावकों ने स्कूल में रिपोर्ट नहीं किया तो उस सीट पर अन्य स्टूडेंट को मेरिट के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा। विभाग ने आज लॉटरी निकाल दी है। एक जुलाई से नया सेशन शुरू होने वाला है, ऐसे प्रवेश प्रक्रिया भी जल्द ही पूरी हो जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने मंगलवार को महात्मा गांधी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी निकाली। राज्य के 3 हजार 737 महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के लिए प्रवेश के लिए 84 हजार 333 ... Read more

मल्टीपरपज स्कूल में पांच गुना ज्यादा आए आवेदन

कोटा। कोटा जिले में 52 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं। लेकिन, अभिभावकों व विद्यार्थियों का रुझान केवल चुनिंदा ही स्कूलों में ही नजर आया। दाखिले की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। जिले में सर्वाधिक 1900 आवेदन मल्टीपरपज स्कूल में आए हैं। यहां सीटों के मुकाबले 4 से 5 गुना आवेदन आए हैं। वहीं, दूसरे नम्बर पर वोकेशनल स्कूल रहा। यहां भी सीटों से तीन गुना आवेदन हुए हैं। जबकि, जिले के अन्य स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन की संख्या कम है। अब निदेशालय से लॉटरी निकाल सभी सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।  शिक्षाविदें का तर्क है, शहर ... Read more

दिल्ली की IP यूनिवर्सिटी में दाखिले में अब ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ कोटा भी

प्रतीकात्मक तस्वीर नई दिल्ली: आईपी यूनिवर्सिटी (गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी) ने एडमिशन में ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ कोटा तय किया है. यूनिवर्सिटी ने सत्र 2024-25 से अपने सभी यूनिवर्सिटी स्कूल और सेंटर में चलने वाले यूजी और पीजी प्रोग्राम में  एक सीट का अतिरिक्त ‘सिंगल गर्ल चाइल्ड’ कोटा देने का फैसला लिया है. यह भी पढ़ें यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर महेश वर्मा ने बताया कि इससे महिला सशक्तिकरण को संबल मिलेगा. यह कोटा उनके सपनों को मूर्त रूप देने में सहायक साबित होगा. यूनिवर्सिटी के स्कूल एवं सेंटर के सभी यूजी एवं पीजी प्रोग्राम में एक-एक अतिरिक्त सीट इस कोटे ... Read more

प्रदेश के 33 हजार से ज्यादा प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन की पहल

जयपुर। अगर आप अपने बच्चे को निजी स्कूल में बिल्कुल फ्री शिक्षा दिलवाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। शिक्षा विभाग ने शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत राजस्थान के 33 हजार से ज्यादा निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए बच्चों के आवेदन मांग रखे हैं, जिसके लिए 29 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस अधिनियम के तहत जो अभिभावक पात्रता रखते हैं वो राजस्थान शिक्षा विभाग की आरटीई की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ढाई लाख रुपए सालाना आय वाले इस अधिनियम के तहत अपने बच्चों को निजी शिक्षण संस्थानों में नि:शुल्क पढ़ाने ... Read more