Tag: admission seats

देश में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में मिलेगा एडमिशन

जयपुर। देशभर में 600 से ज्यादा बी-स्कूलों में दाखिला मिलेगा। इन स्कूलों में 20 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश का मौका दिया जाएगा। इसकी एमबीए और पीजीडीएम पाठ्यक्रम और परीक्षा के लिए आवेदन की पहल अभी चल रही है। अखिल भारतीय प्रबंधन संघ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट-2024 के लिए पंजीकरण इंटरनेट आधारित टेस्ट (आईबीटी) की 9 अगस्त तक है और कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के लिए अंतिम तिथि 11 अगस्त, 2024 है। इन बी-स्कूलों में दिल्ली स्कूल आॅफ बिजनेस (वीआईपीएस-टीसी), (नई दिल्ली), बिमटेक (नोएडा), जिÞमे (कोच्चि), कलकत्ता बिजनेस स्कूल (कोलकाता), डॉ. डीवाई पाटिल बी स्कूल, (पुणे) और एनईआरआईएम ग्रुप ऑफ ... Read more

सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में रिक्त सीटों पर अब मिलेगा एडमिशन

जयपुर। प्रदेश के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नर्सरी से लेकर 8वीं तक की रिक्त सीटों पर अब सालभर विद्यार्थियों को प्रवेश की सुविधा मिलेगी। परीक्षा से पहले भी अगर कोई सीट खाली है, तो भी एडमिशन दिया जा सकेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। ऑनलाइन आवेदन के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर लिंक को फिर से एक्टिव कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने इंग्लिश मीडियम स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश का पोर्टल 23 जून को बंद कर दिया था।  80 प्रतिशत प्रवेश 15 अगस्त तक,15 प्रतिशत अर्द्धवार्षिक परीक्षा तकशिक्षा अधिकारियों ... Read more