Tag: municipal council
बारां शहर में स्कूल, अस्पताल सहित 20 संस्थानों को सीज नोटिस जारी किए
बारां। बारां शहर में संचालित कई आवासीय और वाणिज्यिक संस्थानों ने अग्निशमन सुरक्षा और जीवन रक्षा के लिए उपाय नहीं कर रखे है। ऐसे में नगर परिषद ने 20 स्कूल, होटल, अस्पताल,रिसोर्ट, मैरिज गार्डन को नोटिस जारी किया है। इन स्थानों में नियमानुसार फायर फाइटिंग सिस्टम और फायर एनओसी नहीं ले रखी है। नोटिस की तीन दिन में पालना नहीं करने पर इन संस्थानों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद बारां के आयुक्त सौरभ जिन्दल ने बताया कि बारां शहर में संचालित सेन्ट्रल ऐकेडमी, आशीर्वाद मैरिज गार्डन, जानकी फोर्ट मैरिज गार्डन, आरके गार्डन, जोनल हॉस्पिटल, बरदानिया हॉस्पिटल, ... Read more
अनियमितता वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि संस्थानों को परिषद ने नोटिस जारी किए
बारां। दिल्ली और जयपुर में बेसमेंट हादसे में हुई मौतों के बाद बारां नगर परिषद ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। शहर में बेसमेंट, सुरक्षा इंतजाम, फायर एनओसी आदि अनियमितता वाले होटल, रेस्टारेंट आदि स्थानों को नगर परिषद ने सोमवार को नोटिस जारी किए है। इसके बाद अब गुरुवार को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि बारां शहर में बेसमेंट सहित अन्य अनियमितता बरतने पर बारां शहर में बेसमेंट में धड़ल्ले से चल रही कारोबारी गतिविधियां…शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिस पर नगर परिषद ने गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने वाले होटल, रेस्टोरेंट आदि ... Read more
कार्रवाई: बूंदी में 4 कोचिंग व लाईब्रेरी संस्थान किए सीज
बूंदी। नई दिल्ली में बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना के बाद कुंभकर्णी नींद से जागते हुए प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए बेसमेंट में संचालित 4 कोचिंग व लाइब्रेरी संस्थान को सीज किया। गौरतलब है कि नई दिल्ली की बेसमेंट में संचालित लाइब्रेरी में घटित घटना के बाद पूरे देश में फौरी कार्यवाही करते हुए नगर परिषद की अग्निशमन दस्ते ने बूंदी शहर मे जगह जगह चल रहे बेसमेंटों की जांच कर किसी भी प्रकार की गतिविधि नहीं करने के दिशा निर्देश दिए थे। राज्य सरकार के दिशा-निर्देश और लगातार प्रमुखता से प्रकाशित हो रहे समाचारों ... Read more