Tag: Congress
महिलाओं को हर महीने 2500, 5 रुपये में खाना और पूर्वांचल मंत्रालय… दिल्ली के लिए कांग्रेस के बड़े ऐलान
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं. पार्टी ने गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया है. कांग्रेस के मैनिफेस्टो में सबसे बड़ा ऐलान वक्फ बोर्ड और पूर्वांचलियों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का किया गया है. कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपने घोषणापत्र में वक्फ बोर्ड का गठन करने और इमामों के भत्ते को समय से देने का ऐलान किया है. पार्टी ने वादा किया कि सच्चर कमेटी की ... Read more
रेवंत रेड्डी के भाई का स्कूल में स्वागत का वीडियो वायरल, विपक्ष ने कहा- यह सत्ता का दुरुपयोग
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाई तिरुपति रेड्डी का विकाराबाद में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद विपक्षी दलों भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है. वीडियो में स्कूली छात्र परेड में तिरुपति रेड्डी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा जैसे आयोजन में शामिल होते दिख रहे हैं. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना ... Read more
आप को अपने ‘कुकर्मों’ के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलेगी : संदीप दीक्षित
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा. चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं. ‘आप’ ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें यह रेखांकित करने की जरूरत है कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितना काम किया था. संदीप दीक्षित को आगामी ... Read more
दिल्ली में केजरीवाल को हराने के लिए विपक्ष बड़ी लकीर खींच पाएगा?
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सफलता किसके सिर सजेगी- यह लाख टके का प्रश्न नहीं है. लाख टके का प्रश्न ये है कि राजनीति पॉजिटिव नोट पर कौन कर रहा है? जिसकी राजनीति उम्मीद जगाने वाली है, सहूलियत देने वाली होगी वही सफल होगा. इसका मतलब यह भी है कि लगातार चुनाव दर चुनाव जीतती आ रही आम आदमी पार्टी की राजनीति के पैटर्न को न सिर्फ फॉलो करना होगा विपक्ष को, बल्कि उसे बड़ी लकीर भी खींचनी होगी. मगर, क्या दिल्ली का विपक्ष इस पैटर्न को फॉलो करता दिख रहा है? आम आदमी पार्टी ने अपनी सफलता के मंत्र की ... Read more
राज्यसभा में सरकार के प्रवक्ता बन गए जगदीप धनखड़, हेडमास्टर की तरह करते हैं बर्ताव: खरगे
नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र का बुधवार (11 दिसंबर) को 12वां दिन है. आज भी लोकसभा में जॉर्ज सोरोस और वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर हंगामा हुआ. जबकि राज्यसभा में सभापति के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जोरदार हंगामा हुआ. जगदीप धनखड़ के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव पर INDIA ब्लॉक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने धनखड़ को सरकार का प्रवक्ता बता दिया है. उन्होंने कहा कि सभापति सदन में किसी स्कूल के हेडमास्टर की तरह बर्ताव करते हैं. वो कभी खुद को RSS का एकलव्य बताते हैं, तो कभी ... Read more
प्रदेश में कांग्रेस करेगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, पानी-बिजली सहित उठाएगी अन्य मुद्दे
जयपुर। राज्य सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने भी प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित पानी, बिजली और पुरानी सरकार की योजनाओं को बंद करने के मुद्दों पर प्रदेश में भजनलाल सरकार की घेराबंदी करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के एक साल उत्सव के दौरान आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति बनाई है। पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और अग्रिम संगठनों को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के निर्देश देंगे। सरकार के समारोह के जवाब में ... Read more
गुजरात में सुरक्षित नहीं महिलाएं, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर मोदी की हैरान करने वाली चुप्पी : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि गुजरात में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और महिलाओं के साथ आये दिन यौन शोषण तथा दुष्कर्म की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे साफ होता है कि राज्य में कानून का राज ध्वस्त हो चुका है। कांग्रेस का कहना है कि गुजरात में यौनाचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इन घटनाओं से महिलाओं के लिए राज्य में असुरक्षा माहौल और बढ़ गया है लेकिन सरकार इस बारे में कोई कदम नहीं उठा रही है। महिलाओं के साथ दुष्कर्म के कई आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से संबंधित बताए जा रहे हैं। स्कूलों में ... Read more
नूंह में क्या इस बार खिल पाएगा कमल? क्या बोलीं यहां की जनता, जानिए
नूंह: हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान( Haryana Assembly Elections 2024) होगा. मतगणना 8 अक्टूबर को होगी. सत्तारूढ़ भाजपा की नजर विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने पर है. लेकिन उसे कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है. वहीं, हरियाणा के चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है. हरियाणा का मेवात का इलाक, जहां मुस्लिम आबादी ज्यादा है. तो आखिर मेवात सबसे पिछड़ा इलाका क्यों है और इस बार के सियासी समीकरण क्या है? इसको लेकर NDTV संवाददाता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे. नूंह के मांडी खेड़ा में एक चाय ... Read more
शेख, फारूक, उमर : नेहरू से वो यारी पुरानी, कश्मीर में अब्दुल्ला कुनबे की पढ़िए पूरी कहानी
Jammu Kashmir Elections 2024: धरती का स्वर्ग और निसर्ग की नेमत जम्मू कश्मीर देश का ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत होने के बावजूद अशांति की पीड़ा को भी झेलता रहा है. सन 1931 के जुलाई माह में भी अशांति का एक ऐसा दौर आया जिसने एक 26 साल के युवक को राजनीति के मैदान में कूदने पर मजबूर कर दिया. वह युवक थे शेख अब्दुल्ला. तब कश्मीर में पुलिस की गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई थी. इसके विरोध में प्रदर्शन किए गए थे और शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था. शेख अब्दुल्ला ... Read more
जो पहले पत्थरें उठाती थीं, उन हाथों ने अब थाम लीं किताबें… कश्मीर घाटी में चुनाव से पहले शुरू हुआ चिनार बुक फेस्टिवल
श्रीनगर: कभी आतंकियों के निशाने पर रहने वाले कश्मीर घाटी (Kashmir Valley) का मिजाज बदल गया है. पहले जिन हाथों में पत्थरें हुआ करती थीं, उन हाथों में अब किताबें सजती हैं. जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections 2024) से पहले श्रीनगर में चिनार बुक फेस्टिवल (Chinar Book Festival) शुरू हुआ है. चिनार बुक फेस्टिवल बदलते कश्मीर की तस्वीर दिखाती है. बुक फेस्टिवल की शुरुआत 17 अगस्त से हुई. चिनार बुक फेस्टिवल में हर तरह की किताबें तो मिलेंगी. वहीं, विजिटर्स के लिए भी ढेरों एजुकेशनल और एंटरटेनमेंट की एक्टिविटी होंगी. चिनार बुक फेस्टिवल 25 अगस्त 2024 तक चलेगा. सुबह ... Read more