Tag: Delhi Elections 2025

'मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी है…', दिल्ली की रैली में पीएम मोदी

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को आरके पुरम पहुंचे. यहां एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप दा’ के नेता अब पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. ‘आप दा’ ने दिल्ली के 11 साल बर्बाद किए हैं और वो दिल्लीवासियों से झूठा वादा कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा, ” मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी दी थी – गरीब, किसान, नौजवान और नारी शक्ति. कल जो बजट आया है वो ... Read more

महिलाओं को हर महीने 2500, 5 रुपये में खाना और पूर्वांचल मंत्रालय… दिल्ली के लिए कांग्रेस के बड़े ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं. पार्टी ने गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया है. कांग्रेस के मैनिफेस्टो में सबसे बड़ा ऐलान वक्फ बोर्ड और पूर्वांचलियों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का किया गया है. कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपने घोषणापत्र में वक्फ बोर्ड का गठन करने और इमामों के भत्ते को समय से देने का ऐलान किया है. पार्टी ने वादा किया कि सच्चर कमेटी की ... Read more

आम आदमी पार्टी जीती तो मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री बनेंगे : अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Campaigns For Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया पहले भी केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे. केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार सिसोदिया के पक्ष में जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘वह सरकार में ... Read more

Exclusive : अवध ओझा के लिए क्यों छोड़ी पटपड़गंज सीट? मनीष सिसोदिया ने बताया

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा का चुनाव होना है. ऐसे में सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में लगी हैं. लगातार दो बार से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है. आप के साथ-साथ कांग्रेस और भाजपा भी मैदान में मौजूद है. एनडीटीवी ने आप नेता मनीष सिसोदिया से एक्सक्लुजीव बातचीत की है. इस बातचीत में कई महत्वपूर्ण सवाल पूछे गए हैं, जिनका जवाब मनीष सिसोदिया ने बेबाकी से दिया है. सवाल- 13, 15 और 20, क्या ये मनीष सिसोदिया और आप का सबसे कठिन चुनाव है? जवाब- हर चुनाव मुझे तो कठिन लगा है. हमने तो ये ही मानकर लड़ा ... Read more

दिल्ली चुनाव 2025 : इस बार किसकी होगी शालीमार बाग सीट? लगातार चौथी बार जीतने उतरेगी 'आप'

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव की घोषणा होते ही राजनीतिक पार्टियों ने दिल्ली में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं. पार्टियां अपने-अपने हिसाब से दिल्ली की सभी 70 सीटों का गुणा भाग कर रही हैं. ऐसे में दिल्ली की सभी सीटों का महत्व बढ़ जाता है. इस बार एक ओर भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में यमुना सफाई, साफ पानी, सड़कों और तमाम स्थानीय मुद्दों पर सत्ताधारी पार्टी ‘आप’ को घेर रही है, तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी अपनी गवर्नेंस, स्कूल मॉडल, फ्री बिजली, पानी जैसे मुद्दों पर लोगों से वोट मांग रही है. इन सब के बीच कांग्रेस पार्टी भी ... Read more

Delhi Elections 2025: BJP का मजबूत गढ़ है रोहिणी सीट, 2013 को छोड़ हर बार मारी बाजी

नई दिल्ली: रोहिणी विधानसभा सीट: दिल्ली चुनाव का बिगुल फुंक चुका है. सभी राजनीतिक पार्टियां राज्य में राज्य में अपने-अपने समीकरण साधने में लगी हुई हैं. विधानसभा चुनाव में उत्तर पश्चिम दिल्ली में डायवर्सिटी की वजह से हर चुनाव में मामला कांटे का हो जाता है. दिल्ली का रोहिणी इलाका उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. 2008 में परिसीमन के बाद इसे एक स्वतंत्र विधानसभा क्षेत्र के रूप में अस्तित्व मिला. इससे पहले यह विधानसभा क्षेत्र कई अन्य विधानसभाओं का हिस्सा था. तेजी से हुआ है शहरीकरण  डीडीए के प्रयासों से इस विधानसभा क्षेत्र में तेजी से ... Read more