Tag: मनीष सिसोदिया
आम आदमी पार्टी जीती तो मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री बनेंगे : अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Campaigns For Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया पहले भी केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे. केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार सिसोदिया के पक्ष में जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘वह सरकार में ... Read more
जेल डायरी : मनीष सिसोदिया ने बताया सलाखों के पीछे कैसे काटे 17 महीने?
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कथित शराब घोटाले मामले में जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए तमाम मुद्दों पर बात की. सिसोदिया ने कहा कि जब मैं जेल गया तो मेरे दिमाग में एक ही सवाल था कि जेल में रहूंगा तो समय का सदुपयोग कैसे करूंगा. मैंने सोचा कि इसका उपयोग एक ही हो सकता है कि जेल में रहकर पढ़ो. और मेडिटेशन करो. मैंने खूब मेडिटेशन किया और पढ़ाई की. जम कर ... Read more
सरकार के विकास कार्य नहीं रुकेंगे भले ही मुझे जेल भेज दिया जाए : दिल्ली CM केजरीवाल
मुख्यमंत्री यहां उत्तर पश्चिमी दिल्ली के किराड़ी गांव में दो सरकारी स्कूलों के शिलान्यास समारोह में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित कर रहे थे. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियों को उनके (आप नेताओं के) पीछे लगा दिया गया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘भले ही आप केजरीवाल को जेल में डाल दें, लेकिन स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाने और दिल्ली के लोगों को मुफ्त इलाज प्रदान करने के (चल रहे) काम नहीं रुकेंगे. भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) चाहती है कि हम उनकी पार्टी से जुड़ें, लेकिन हम झुकेंगे नहीं.” केजरीवाल ... Read more
“800 अधिकारियों के बाद भी..”, ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज
ED की चार्जशीट पर मनीष सिसोदिया का तंज नई दिल्ली: दिल्ली के शराब घोटाला मामले में ED ने अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी है. ED ने अपनी चार्जशीट में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी नहीं बनाया है. ED द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट पर अब मनीष सिसोदिया ने तंज कसा है. उन्होंने शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया. मनीष सिसोदिया ने अपने ट्वीट में लिखा कि ये मेरे लिए बेहद गर्व की बात है कि इनकी तमाम साज़िशों और झूठी FIRs के बाद भी ये मेरे ऊपर कोई आरोप नहीं लगा पा रहे. 800 अफ़सरों की टीम ने 500 जगह ... Read more
“BJP करवाना चाहती है केजरीवाल की हत्या” : AAP ने मनोज तिवारी पर उठाए सवाल
स्कूल निर्माण में 1300 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर विजिलेंस की रिपोर्ट…
MCD चुनाव के लिए AAP ने BJP के “डबल इंजन” नारे के मुकाबले में लॉन्च किया कैम्पेन
नई दिल्ली: दिल्ली में करीब दो हफ्ते बाद नगर निकाय चुनाव है. ऐसे में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल का पार्षद’ अभियान शुरू किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि केवल आप के नेतृत्व वाली नगर निकाय ही राजधानी में विकास करेगी. केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम का चुनाव जीतने के लिए तैयार है. यह भी पढ़ें सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, “अगर कोई बीजेपी पार्षद किसी सीट के लिए चुना जाता है, तो वह केवल केजरीवाल को गाली देगा और क्षेत्र में काम बंद कर देगा. इसलिए, पूरी दिल्ली को ‘केजरीवाल की सरकार, केजरीवाल ... Read more
ये लोग MCD चुनाव नहीं, केजरीवाल को गाली देने का चुनाव लड़ रहे : मनीष सिसोदिया
नगर निगम चुनावों को लेकर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि आज से दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी अपने चुनाव प्रचार अभियान को अगले चरण में लेकर जा रही है. पूरी दिल्ली में एमसीडी में भी केजरीवाल की गूंज चल रही है. यह भी पढ़ें दिल्ली में दिल्ली सरकार की जो जिम्मेदारी थी, स्कूल, सड़क, अस्पताल वे केजरीवाल जी ने बहुत दिए, लेकिन बीजेपी को जब नगर निगम चलाने का मौका दिया तो उसकी मूल जिम्मेदारी पर बीजेपी ने कुछ नहीं किया. 15 साल में जनता बीजेपी का एक काम नहीं गिनवा पा ... Read more
‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम मंगलवार से हो जाएगा बंद, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर बोला हमला
नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना मंगलवार से बंद कर दी जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इसे जारी रखने पर कोई फैसला नहीं लिया है. इससे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उपराज्यपाल के बीच फिर से टकराव हो सकता है. अरविंद केजरीवाल सरकार के सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना को जारी रखने की मंजूरी नहीं दी है. वहीं, उपराज्यपाल सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि सक्सेना के दफ्तर को 31 अक्टूबर के बाद कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति ... Read more
‘दिल्ली की योगशाला’ बंद कराने के मामले में BJP पर भड़के सिसोदिया, कल LG से करेंगे मुलाकात
सिसोदिया के मुताबिक 30 सितंबर को दिल्ली की योगशाला कार्यक्रम को बंद करने का फैसला लिया गया. नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ‘मुफ्त योगा क्लासेज’ (Dilli Ki Yogshala)बंद करने के फैसले से डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भड़क गए हैं. सिसोदिया ने इससे संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है. इसके साथ ही सिसोदिया शुक्रवार को इस मामले को लेकर उप-राज्यपाल वीके सक्सेना(VK Saxen) से मिलने जाएंगे. मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘दिल्ली में इनके द्वारा योगा क्लास बंद किए जाने को लेकर कल LG साहिब से मिलूंगा. इसकी फाइल ... Read more
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP
विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more