Tag: Aam Aadmi Party

आम आदमी पार्टी एवं भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ किया धोखा, पूरे नहीं किए वादे : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और जो वादे उंन्होने किए थे पूरे नहीं हुए हैं और असलियत सामने आ गई है। इसलिए दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार के काम पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये ... Read more

'गृह मंत्रालय को दिल्ली की सुरक्षा की चिंता नहीं' : बम धमाके को लेकर सिसोदिया का केंद्र सरकार पर निशाना

नई दिल्ली: दिल्ली में रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सी.आर.पी.एफ स्कूल के पास रविवार सुबह एक जोरदार धमाका हुआ, लेकिन इसके कारण कोई हताहत नहीं हुआ है. दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए हैं. ‘आप’ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में आज सुबह स्कूल के पास धमाका होना यह दिखाता है कि केंद्र सरकार को दिल्ली के लॉ एंड ऑर्डर की कोई चिंता नहीं है. दिल्ली वालों की कोई चिंता नहीं है. इस धमाके से स्कूल की ... Read more

'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार…': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के ... Read more

जेल डायरी : मनीष सिसोदिया ने बताया सलाखों के पीछे कैसे काटे 17 महीने?

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कथित शराब घोटाले मामले में जेल से जमानत पर रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने एनडीटीवी के साथ बात करते हुए तमाम मुद्दों पर बात की. सिसोदिया ने कहा कि जब मैं जेल गया तो मेरे दिमाग में एक ही सवाल था कि जेल में रहूंगा तो समय का सदुपयोग कैसे करूंगा. मैंने सोचा कि इसका उपयोग एक ही हो सकता है कि जेल में रहकर पढ़ो. और मेडिटेशन करो. मैंने खूब मेडिटेशन किया और पढ़ाई की. जम कर ... Read more

CM केजरीवाल की गैर मौजूदगी में मनीष सिसोदिया करेंगे विधानसभा चुनाव अभियान का नेतृत्व

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (‘आप’) सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अभी भी जेल में हैं, उनके करीबी विश्वासपात्र और पूर्व डिप्टी मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रीय राजधानी और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की कमान संभाली है. सिसोदिया को दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. सिसोदिया आज पार्टी के बड़े नेताओं के साथ बैठक करेंगे. हरियाणा में विधानसभा चुनाव, जहां आप ने सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है, इस साल के अंत में होने वाले हैं, ... Read more

AAP ने लॉन्च किया ‘रामराज्य’ वेबसाइट, केजरीवाल को लेकर बोलीं आतिशी- प्राण जाये पर वचन न जाई

लोकसभा चुनाव से पहले और रामनवमी के दिन ‘आप’ ने ‘आपकारामराज्य.कॉम’ वेबसाइट शुरू की. राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह वेबसाइट ‘आप’ की ‘राम राज्य’ की अवधारणा को प्रदर्शित करने के साथ-साथ केजरीवाल सरकार द्वारा किये गये कामकाज की भी जानकारी देगी.  रामचरितमानस से प्रेरित होकर CM अरविंद केजरीवाल जनता से किए वादों को पूरा करने के लिए पिछले 9 साल से लगे हुए हैं : आतिशी#AAP | #Atishi | #ArvindKejriwal | #AamAadmiPartypic.twitter.com/g29xHE2h2k — NDTV India (@ndtvindia) April 17, 2024 संजय सिंह ने कहा, ”मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ‘राम राज्य’ की अवधारणा को साकार करने ... Read more

भाजपा डरी हुई है, AAP को बदनाम कर खत्म करना चाहती है : सीएम अरविंद केजरीवाल

तरन तारन: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) उनकी पार्टी से डरी हुई है और उसे बदनाम कर खत्म करना चाहती है. एक निजी कंपनी से बिजली संयंत्र को पंजाब सरकार द्वारा अधिग्रहीत करने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने ‘आप’ शासित पंजाब के करीब आठ हजार करोड़ रुपये रोक कर रखे हैं. यह भी पढ़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ आज भाजपा केवल एक पार्टी से डरती है और वह ‘आप’ ... Read more

‘‘आपका यह बेटा ढाल की तरह खड़ा रहेगा’’, केजरीवाल ने एलजी पर योजनाओं में बाधा डालने का लगाया आरोप

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर पहली बार मंगलवार को खुलकर निशाना साधा और उन पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘बुरा भला कहकर” सक्सेना दिल्ली के दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में कभी भी उनके लिए ‘‘अपशब्द” का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी पढ़ें बयान में कहा गया है, ... Read more

‘दिल्ली की योगशाला’ कार्यक्रम मंगलवार से हो जाएगा बंद, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उपराज्यपाल पर बोला हमला

नई दिल्ली: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है, ‘दिल्ली की योगशाला’ योजना मंगलवार से बंद कर दी जाएगी, क्योंकि उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने इसे जारी रखने पर कोई फैसला नहीं लिया है. इससे आम आदमी पार्टी (आप) सरकार और उपराज्यपाल के बीच फिर से टकराव हो सकता है. अरविंद केजरीवाल सरकार के सूत्रों ने सोमवार को दावा किया कि उपराज्यपाल सक्सेना ने 31 अक्टूबर के बाद योजना को जारी रखने की मंजूरी नहीं दी है. वहीं, उपराज्यपाल सचिवालय के सूत्रों ने कहा कि सक्सेना के दफ्तर को 31 अक्टूबर के बाद कार्यक्रम को जारी रखने की अनुमति ... Read more

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर कसा तंज, कहा- अध्ययन करके गुजरात गए

मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया पर साधा निशाना. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और गुजरात में बीजेपी के वरिष्ठ नेता मनसुख मांडविया ने मनीष सिसोदिया के पीएम मोदी पर लगाए आरोपों पर पलटवार किया है. मनसुख मांडविया ने प्रधानमंत्री मोदी की स्कूल के अंदर की पुरानी और आज की फोटो शेयर करते हुए कहा, ‘सिसोदिया प्रवेशोत्सव और गुणोत्सव’ का अध्ययन करके गुजरात दौरे पर आएं, दिल्ली में ज़रूर काम आएगा’. यह भी पढ़ें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘सिसोदिया जी, माननीय प्रधानमंत्री जी ने हमेशा ‘सबका प्रयास’ की बात की है. हम हर उस प्रयास को सराहते है, जो देश ... Read more