Tag: अरविंद केजरीवाल
दिल्ली चुनाव में BJP की 'आंधी' में उड़े दूसरी पार्टी के उम्मीदवार, लगभग 80 फीसदी कैंडिडेट्स की जब्त हुई जमानत
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बीजेपी ने दिल्ली में 70 में से कुल 48 सीटें जीती हैं. वहीं दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी रही जिसे इस चुनाव में 22 सीटें मिलीं. जबकि कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई. इस चुनाव परिणाम की चर्चा कई कारणों से होती रहेगी. लेकिन चर्चा में रहने की एक सबसे बड़ी वजह है ऐसे उम्मीदवारों की संख्या जिनकी जमानत जब्त हो गई. इस चुनाव में कुल 699 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनमें से 555 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए. यानी ... Read more
केजरीवाल का एजुकेशन मॉडल धोखा: दिल्ली सरकार पर बरसे अजय माकन
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद अजय माकन (Ajay Maken) ने दिल्ली में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की नीतियों पर तीखा हमला बोला है. माकन ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को बदहाल कर दिया. उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली के विकास को लेकर भ्रम का जाल बिछाया. मैंने शीला दीक्षित के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के बीच अंतर को उजागर किया था. मैंने बताया कि कैसे दिल्ली के अस्पतालों में विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी में प्रति बिस्तर दो मरीज हैं. मैंने यह भी बताया था कि अस्पतालों में एक्स-रे, ... Read more
दिल्ली चुनाव: आंबेडकर नगर में उम्मीदवारों से ज्यादा PM मोदी और केजरीवाल की चर्चा, जानिए क्या है वोटर का मूड
नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली की आंबेडकरनगर विधानसभा सीट (Ambedkar Nagar Assembly Seat) के मतदाताओं के लिए भारी जाम, खराब सड़कें और स्वच्छता जैसी बुनियादी समस्याएं प्रमुख मुद्दे हैं लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) की तारीख नजदीक आते-आते यहां मुख्य लड़ाई मोदी के ‘नाम’ और केजरीवाल के ‘काम’ में तब्दील होती नजर आ रही है. अनुसूचित जाति (एससी) के लिए सुरक्षित इस सीट पर पिछले दो चुनावों से आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल करती रही है और इस बार भी पार्टी ने मौजूदा विधायक डॉ. अजय दत्त पर दांव लगाया है. उनकी हैट्रिक रोकने के लिए भाजपा ने ... Read more
Exclusive: दिल्ली चुनाव में CM आतिशी ने खुद बताया AAP का हाल, PM मोदी के 'आपदा' टैग का भी दिया जवाब
नई दिल्ली: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में 6 दिन का वक्त बचा है. 5 फरवरी को वोटिंग है. चौथी बार सरकार पर काबिज होने के लिए आम आदमी पार्टी पूरा जोर लगा रही है. आतिशी कालकाजी सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रही है. इस बार वह बतौर मुख्यमंत्री चुनावी मैदान में हैं. उनका मुकाबला BJP के फायरब्रांड नेता रमेश बिधूड़ी से है. कांग्रेस की तरफ से अलका लांबा भी इसी सीट से अपनी किस्मत आजमा रही हैं. NDTV के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में आतिशी ने फिर से AAP की सरकार बनने की उम्मीद जताई. आतिशी ने कहा, “कालकाजी में ... Read more
Live News : ओडिशा और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा सम्मेलन 2025′ का उद्घाटन करेंगे और फिर शाम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. यह उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में होगा. सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ 28 जनवरी को पूर्व निगम पार्षद और फरवरी 2020 में ... Read more
दिल्ली चुनाव : BJP ने सबसे ज्यादा अमीरों और AAP ने दागियों को दिया टिकट, 29 'अंगूठा छाप' भी उम्मीदवार
नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए सभी दलों के उम्मीदवार तय हो चुके हैं. चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से चल रहा है. अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता पाने की उम्मीद लगाए बैठी है. BJP भी सत्ता में वापसी की कोशिश में है. वहीं, कांग्रेस भी दिल्ली में अपना सूखा खत्म करना चाहती है. 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR) और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने चुनाव लड़ रहे सभी 699 उम्मीदवारों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में ... Read more
आम आदमी पार्टी जीती तो मनीष सिसोदिया उप मुख्यमंत्री बनेंगे : अरविंद केजरीवाल
Arvind Kejriwal Campaigns For Manish Sisodia: मनीष सिसोदिया पहले भी केजरीवाल सरकार में डिप्टी सीएम रह चुके हैं. आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को घोषणा की कि अगर पांच फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी जीत जाती है तो मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) फिर से उप मुख्यमंत्री बनेंगे. केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवार सिसोदिया के पक्ष में जंगपुरा निर्वाचन क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही. उन्होंने मतदाताओं से सिसोदिया को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा, ‘‘वह सरकार में ... Read more
दिल्ली चुनाव को लेकर BJP का संकल्प पत्र-3 जारी, अमित शाह बोले- केजरीवाल जैसा झूठा नहीं देखा
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली चुनाव से पहले से पार्टी मुख्यालय में बीजेपी का ‘संकल्प पत्र’ पार्ट-3 जारी किया. अमित शाह ने कहा कि भाजपा के लिए हमारा संकल्प पत्र, हमारे कामों की सूची है. ये झूठे वादे नहीं हैं. 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में काम करने की राजनीति स्थापित की है. दिल्ली प्रदेश भाजपा ने महिलाओं, युवाओं, जेजे क्लस्टर्स, असंगठित मजदूरों, मध्यम वर्ग, पेशेवरों, व्यापारियों और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के साथ बैठकें और परामर्श किया. 1.08 लाख से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिए. 62 तरह की समूह बैठकें हुईं. इस ... Read more
दिल्ली चुनाव में 'बटोग तो कटोगे' की एंट्री, CM योगी ने केजरीवाल को जानें किन-किन मुद्दों पर घेरा
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की दिल्ली में चुनावी सभा के साथ ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की एंट्री हो गई है. हरियाणा और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव में ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा बीजेपी के काम आया था, अब दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भी इसे आजमाया जा रहा है. गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे. उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ला, दूसरी करोल बाग से दुष्यंत गौतम और तीसरी जनसभा जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद के पक्ष में हुई. यहां आम आदमी पार्टी (आप) ... Read more
EXCLUSIVE: केजरीवाल दे रहे हैं जनता को धोखा…. दिल्ली चुनाव से पहले NDTV से बोले राज्य बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक पार्टियां अपनी तैयारियों को आखिरी रूप देने में लगे हैं. इस बार के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच कड़ा मुकाबला बताया जा रहा है. वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी जमीन दोबारा से तलाशती नजर आ रही है. तमाम पार्टियां अपनी योजनाओं के साथ जनता के सामने जा रही हैं. बीजेपी भी अपनी विकास की नीतियों के साथ दिल्ली में भी सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है. एनडीटीवी ने दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा से चुनाव में तैयारियों ... Read more