Tag: आतिशी

दिल्ली चुनाव : BJP ने सबसे ज्यादा अमीरों और AAP ने दागियों को दिया टिकट, 29 'अंगूठा छाप' भी उम्मीदवार

नई दिल्ली: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए सभी दलों के उम्मीदवार तय हो चुके हैं. चुनाव प्रचार भी जोर-शोर से चल रहा है. अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप में आम आदमी पार्टी चौथी बार सत्ता पाने की उम्मीद लगाए बैठी है. BJP भी सत्ता में वापसी की कोशिश में है. वहीं, कांग्रेस भी दिल्ली में अपना सूखा खत्म करना चाहती है. 5 फरवरी को वोटिंग होनी है. नतीजे 8 फरवरी को आएंगे. इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR) और दिल्ली इलेक्शन वॉच ने चुनाव लड़ रहे सभी 699 उम्मीदवारों पर रिपोर्ट प्रकाशित की है. इस रिपोर्ट में ... Read more

कालकाजी विधानसभा सीट: क्या AAP की होगी हैट्रिक? जानिए सीएम आतिशी की सीट का चुनावी समीकरण

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Elections 2025) को लेकर सभी सीटों पर उम्मीदवार और संभावित उम्मीदवारों ने तैयारी तज कर दी है. आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान कर दिया है. इस विधानसभा चुनाव में कालकाजी विधानसभा सीट दिल्ली पर पूरे देश की नजर रहेगी. मुख्यमंत्री आतिशी इस सीट से चुनावी मैदान में है. यह सीट दक्षिण दिल्ली जिले में स्थित है कालकाजी, मथुरा रोड के आसपास का हिस्सा, गोविंदपुरी, भागीरथी एंक्लेव और नेहरू नगर का हिस्सा आता है.  2020 के चुनाव में क्या रहा था परिणाम? कालकाजी विधानसभा सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव ... Read more

दिल्ली में सोमवार से 10वीं-12वीं छोड़कर बाकी सभी स्कूल बंद, CM आतिशी ने की घोषणा

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को सुबह आठ बजे से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने संशोधित जीआरएपी के चरण-IV को पूरे एनसीआर में लागू करने का फैसला किया है. इसके साथ दिल्ली की स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के अलावा अन्य कक्षाएं ऑनलाइन होंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जीआरएपी-4 लागू होने पर दिल्ली की स्कूलों को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है.  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ... Read more

दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में SC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.  सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है. दरअसल अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने ... Read more

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी दिल्ली CM पद की शपथ, LG ने राष्ट्रपति को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi) 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. केजरीवाल ने 17 सितंबर (मंगलवार) की शाम को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था. उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे. इसके बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. फिर उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया. उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है. दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है. ... Read more

आतिशी की लव स्टोरी से लेकर उनकी पढ़ाई और परिवार को लेकर विवाद तक जानिए हर डिटेल

Delhi New CM Atishi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर की बेटी आतिशी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. दिल्ली में कई नेताओं ने राजनीति करते-करते अपनी जीवन खपा दिया, लेकिन वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सके. मगर आतिशी ने विधायक से मुख्यमंत्री बनने का सफर महज 4 सालों में तय कर लिया. आतिशी की राजनीति की ही तरह उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है.  किस से हुआ प्यार? आतिशी ने जिस शख्स से प्यार किया उनका नाम प्रवीण सिंह (Praveen Singh) है. इनकी लव स्टोरी अटकी नहीं, बल्कि फुल स्पीड में आगे बढ़ी और अब ... Read more

दिल्ली बजट में बड़ी घोषणा, हर वयस्क महिला को हर माह 1,000 रुपये देगी सरकार

दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी (Atishi) ने दिल्ली का 2024-25 का अपना पहला बजट पेश करते हुए ये भी कहा कि 2013 में जब हम राजनीति में आए थे तब  लोगों का राजनीति से भरोसा उठा हुआ था. लोग वोट तो डालते थे, लेकिन लगता था वोट से क्या होगा. घर कैसे चलेगा, इलाज कैसे होगा, बच्चे पढ़ाने में संघर्ष करना पड़ता था. इन सब के चलते लोगों का सरकार से नहीं वोट से भी भरोसा उठ गया था. ऐसे में दिल्ली के लोगों के लिए अरविंद केजरीवाल उम्मीद की किरण बनकर आए.  दिल्ली के लोगों ने उनकी सच्चाई और ईमानदारी ... Read more

“वे कहते हैं ‘बीजेपी में शामिल हो जाओ’, मैं कहता हूं नहीं, कतई नहीं” : अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला करके अपने प्रतिरोध का संकेत दिया. नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज बीजेपी पर कटाक्ष किया कि वह उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल ने कहा कि, ”वे कहते हैं बीजेपी में आ जाओ, हम छोड़ देंगे. मैंने कहा बिल्कुल नहीं आऊंगा बीजेपी में, कतई नहीं आऊंगा बीजेपी में.. क्यों आ जाएं बीजेपी में? नहीं आते बीजेपी में… बीजेपी में चले जाओ तो सारे खून माफ!” यह भी पढ़ें दिल्ली के किराड़ी में चार सरकारी स्कूलों के शिलान्यास के दौरान ... Read more

‘आप’ MLA खरीद फरोख्त मामले में नोटिस देने आतिशी के घर पहुंची क्राइम ब्रांच

आप’ में सूत्रों ने बताया कि आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आम आदमी पार्टी (आप) के विधायकों की ‘‘खरीद-फरोख्त” के प्रयास के आरोपों के संबंध में रविवार को नोटिस देने दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर पहुंचे. ‘आप’ में सूत्रों ने बताया कि आतिशी अपने आवास पर मौजूद नहीं थीं. बहरहाल, मंत्री ने अपने कार्यालय के कर्मचारियों को नोटिस लेने का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टीम आतिशी को नोटिस देने फिर ... Read more