Tag: Breaking News

Live News : ओडिशा और उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर SC में सुनवाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भुवनेश्वर में ‘उत्कर्ष ओडिशा-मेक इन ओडिशा सम्मेलन 2025′ का उद्घाटन करेंगे और फिर शाम में उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री ‘मेक इन ओडिशा’ प्रदर्शनी का उद्घाटन भी करेंगे. प्रधानमंत्री देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे. यह उत्तराखंड की स्थापना के रजत जयंती वर्ष के दौरान आयोजित किया जा रहा है. राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 28 जनवरी से 14 फरवरी तक उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में होगा. सुप्रीम कोर्ट की तीन न्यायाधीशों की पीठ 28 जनवरी को पूर्व निगम पार्षद और फरवरी 2020 में ... Read more

LIVE UPDATES: गुरुवार को 102 लोकसभा सीटों के लिए होगा प्रथम चरण का मतदान

लोकसभा चुनाव : शुक्रवार को प्रथम चरण का मतदान… LOK Sabha Elections 2024: देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों के लिए  19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होगा. इन सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम को समाप्त हो गया था. इस चरण में तमिलनाडु (39), उत्तराखंड (5), अरुणाचल प्रदेश (2), मेघालय की (2), अंडमान निकोबार द्वीप समूह (1), मिजोरम (1), नगालैंड (1), पुडुचेरी (1), सिक्किम (1) और लक्षद्वीप (1) की सभी लोकसभा सीट पर मतदान होगा. इनके अलावा राजस्थान में 12, उत्तर प्रदेश में 8, मध्य प्रदेश में 6, असम और महाराष्ट्र में ... Read more

जब रेलवे के रिटायर कर्मचारी ने उठाई थी माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ आवाज, पेंशन से लड़ा था केस

रेलवे के पूर्व कर्मचारी हरिश्चंद्र विश्वकर्मा 2003 में रिटायर हुए थे. उसी साल क्षेत्रीय बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ जमीन हड़पने का मामला दर्ज कराया गया. यह मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ मामलों की लंबी सूची में जमीन हड़पने का पहला मामला था. मुख्‍तार अंसारी की गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बांदा में मौत हो गई.  मऊ में रहने वाले 82 साल के विश्वकर्मा ने गैंगस्टर की मौत के बारे में पूछे जाने पर दार्शनिक अंदाज में जवाब देते हुए एनडीटीवी से कहा, “हम सभी को एक दिन मरना है. यह आपकी और मेरी दोनों की कहानी है.” 2005 से अपनी ... Read more

ये संस्था कर रही गरीब बच्चों को पढ़ाने का काम, 600 बच्चों का स्कूल में करवाया एडमिशन

अरशद खान/देहरादून. परिवर्तन “द चेंज” संस्था पिछले 6 वर्षों से समाज में विभिन्न मुद्दों जैसे मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों की शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और रक्तदान, नेत्र दान, ट्रेफिक नियमों पर जागरूकता आदि पर लगातार काम कर रही है. इस संस्था में 2000 से ज़्यादा वॉलिंटियर है जो निःशुल्क सेवा भाव से समाज सेवा कर रहे हैं. यह वॉलिंटियर प्रोजेक्ट पाठशाला के अंतर्गत मलिन बस्तियों के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ते है, इनके द्वारा सबसे पहले एक सर्वे किया जाता है कि किस जगह पर स्कूल न जाने वाले या ड्रॉपआउट बच्चे ज्यादा है, उसी ... Read more

163 साल पुराना है देहरादून का ये पुल, सुंदर कारीगरी देख पर्यटकों की लगती है भीड़, आप भी पहुंचे यहां

अरशद खान/देहरादून: देहरादून के टूरिस्ट प्लेस मालदेवता को शायद ही कोई होगा जो नहीं जानता होगा. बहुत सारे लोग इस जगह को अक्सर एक्सप्लोर करने आते रहते हैं यहां के हिडन प्लेस, कैफे, मैगी प्वाइंट को ज्यादातर लोग एक्सप्लोर करते हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ऐतिहासिक इबारत देहरादून के मालदेवता में दिखाने वाले हैं जिसको देखकर आप वाकई हैरान हो जाएंगे. जी हां यह कोई इमारत, कोई भवन, या कोई कैफे नहीं बल्कि अंग्रेजों के द्वारा बनाया गया एक पुल है. यह पुल मालदेवता के स्थल में मौजूद हैं इसके बारे में कहा जाता है कि यह पुल ... Read more

SC का फैसला आने तक कर्नाटक के स्कूलों, कॉलेजों में हिजाब पर बैन रहेगा : शिक्षा मंत्री

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को राज्य में शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब पर प्रतिबंध हटाने से इनकार करने वाले कर्नाटक उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर एक खंडित फैसला सुनाया. न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता ने उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अपील को खारिज कर दिया, जबकि न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने इसकी अनुमति दी. नागेश ने मीडिया से कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया भर में हिजाब और बुर्का के खिलाफ आंदोलन हो रहा है और महिलाओं की स्वतंत्रता चर्चा का विषय है, कर्नाटक सरकार को एक बेहतर निर्णय की उम्मीद थी जो शिक्षा प्रणाली में एकरूपता लाता, ... Read more