Tag: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव

दिल्‍ली चुनाव में 'बटोग तो कटोगे' की एंट्री, CM योगी ने केजरीवाल को जानें किन-किन मुद्दों पर घेरा

नई दिल्‍ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की दिल्‍ली में चुनावी सभा के साथ  ‘बटेंगे तो कटेंगे’ की एंट्री हो गई है. हरियाणा और महाराष्‍ट्र के विधानसभा चुनाव में  ‘बटेंगे तो कटेंगे’ का नारा बीजेपी के काम आया था, अब दिल्‍ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) में भी इसे आजमाया जा रहा है. गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के रण में उतरे. उनकी पहली जनसभा किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बजरंग शुक्ला, दूसरी करोल बाग से दुष्यंत गौतम और तीसरी जनसभा जनकपुरी से प्रत्याशी आशीष सूद के पक्ष में हुई. यहां आम आदमी पार्टी (आप) ... Read more

केजरीवाल ने महिला सुरक्षा को लेकर BJP को घेरा, बोले- जिम्‍मेदारी निभाने में विफल रही केंद्र सरकार

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया. त्यागराज स्टेडियम में ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और जलापूर्ति बेहतर करने की जिम्मेदारी दी थी और मैंने अपना काम किया. लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और केंद्र सरकार को दी, जो विफल रहे.’ केजरीवाल ने ... Read more