Tag: कांग्रेस

महिलाओं को हर महीने 2500, 5 रुपये में खाना और पूर्वांचल मंत्रालय… दिल्ली के लिए कांग्रेस के बड़े ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कांग्रेस ने बुधवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं के लिए कई वादे किए हैं. पार्टी ने गरीब परिवार की एक महिला को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया है. कांग्रेस के मैनिफेस्टो में सबसे बड़ा ऐलान वक्फ बोर्ड और पूर्वांचलियों के लिए एक अलग मंत्रालय बनाने का किया गया है. कांग्रेस ने दिल्ली के लिए अपने घोषणापत्र में वक्फ बोर्ड का गठन करने और इमामों के भत्ते को समय से देने का ऐलान किया है. पार्टी ने वादा किया कि सच्चर कमेटी की ... Read more

रेवंत रेड्डी के भाई का स्कूल में स्वागत का वीडियो वायरल, विपक्ष ने कहा- यह सत्ता का दुरुपयोग

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भाई तिरुपति रेड्डी का विकाराबाद में एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, जिसके बाद विपक्षी दलों भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आरोप लगाया कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है. वीडियो में स्कूली छात्र परेड में तिरुपति रेड्डी का स्वागत करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद वह अधिकारियों की मौजूदगी में पूजा जैसे आयोजन में शामिल होते दिख रहे हैं. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि तेलंगाना ... Read more

आप को अपने ‘कुकर्मों’ के कारण दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त मिलेगी : संदीप दीक्षित

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) को अपने ‘‘कुकर्मों” के कारण आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ेगा. चुनाव इस साल फरवरी में होने हैं. ‘आप’ ने सभी 70 सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जबकि कांग्रेस ने अब तक 48 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं. दीक्षित ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि उन्हें यह रेखांकित करने की जरूरत है कि शीला दीक्षित ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिल्ली में कितना काम किया था. संदीप दीक्षित को आगामी ... Read more

फैशन मॉडल से लेकर पत्रकारिता और गांधी परिवार की बहू तक, ऐसा रहा मेनका गांधी का राजनीतिक सफर

नई दिल्ली: मेनका गांधी जिन्हें आज आप एक नेता के रूप में जानते हैं वो एक मॉडल और एक पत्रकार भी रह चुकी हैं. राजनीति में तो हैं लेकिन भूतपूर्व पीएम इंदिरा गांधी की बहू गांधी परिवार की विरासत नहीं संभाल रहीं. मेनका गांधी का जन्म राजधानी नई दिल्ली में एक सिख परिवार में हुआ था. उनके पिता तरलोचन सिंह आनंद सेना में अधिकारी थे. मेनका गांधी की शुरुआती पढ़ाई लॉरेंस स्कूल से हुई. स्नातक की पढ़ाई उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से हासिल की. जेएनयू से भी मेनका ने पढ़ाई की. कॉलेज के दिनों में मेनका गांधी ... Read more

शेख, फारूक, उमर : नेहरू से वो यारी पुरानी, कश्मीर में अब्दुल्ला कुनबे की पढ़िए पूरी कहानी

Jammu Kashmir Elections 2024: धरती का स्वर्ग और निसर्ग की नेमत जम्मू कश्मीर देश का ऐसा राज्य है जो प्राकृतिक सौंदर्य से ओतप्रोत होने के बावजूद अशांति की पीड़ा को भी झेलता रहा है. सन 1931 के जुलाई माह में भी अशांति का एक ऐसा दौर आया जिसने एक 26 साल के युवक को राजनीति के मैदान में कूदने पर मजबूर कर दिया. वह युवक थे शेख अब्दुल्ला. तब कश्मीर में पुलिस की गोलीबारी में 21 लोगों की मौत हो गई थी. इसके विरोध में प्रदर्शन किए गए थे और शेख अब्दुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया था. शेख अब्दुल्ला ... Read more

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को हटाने की तैयारी में विपक्ष? जानिए संविधान में ऐसा करने के क्या हैं नियम

Opposition preparing to remove Vice President : विपक्षी दल उपराष्ट्रपति और राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को पद से ‘हटाने’ के लिए उनके खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 67 के तहत प्रस्ताव लाने की खातिर नोटिस देने पर विचार कर रहे हैं. सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि नोटिस के समय पर चर्चा की जानी है और निर्णय लिया जाना है. सूत्रों के अनुसार, प्रस्ताव पारित होने की संभावना नहीं है, फिर भी यह राज्यसभा अध्यक्ष के ‘‘स्पष्ट रूप से और लगातार पक्षपातपूर्ण” दृष्टिकोण को उजागर करने वाला एक बयान होगा. क्या है संविधान में ... Read more

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

मनोज तिवारी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है. नई दिल्ली: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा व आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार तय हो चुके हैं. भाजपा ने दिल्ली में छह नए चेहरों पर दाव लगाया है. वहीं कांग्रेस तीन में से दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों के सहारे मैदान में है. आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर ज्यादा भरोसा कर रही है. यह भी पढ़ें दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है. यही कारण है कि यहां चार सीटों पर भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी से और तीन सीटों पर ... Read more

Analysis : PM मोदी के मिशन-370 में मदद करेंगे आदिवासी? आखिर कांग्रेस से क्यों खिसका ये वोट बैंक

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर पक्ष और विपक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी है. सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) और राहुल गांधी दोनों ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया. पीएम मोदी बस्तर तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सिवनी में थे. कई राज्यों में आदिवासी वोट चुनाव परिणामों पर बड़ा प्रभाव डालते हैं. आजादी के बाद से ही आदिवासी वोटों पर कांग्रेस का एकाधिकार रहा था. लेकिन पिछले दस साल में बीजेपी ने कांग्रेस से आदिवासी वोटों को अपने पाले में डालने में सफलता प्राप्त की है. आइए समझने की कोशिश करते ... Read more

अरुणाचल : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र

अरुणाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. पार्टी ने घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों का वादा करने के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. यह भी पढ़ें घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि इसे लोगों के विचारों, राय और शिकायतों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है. पूर्वोत्तर राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा की दो और विधानसभा की 50 सीटों के लिए एक ... Read more

मुंबई उपनगर में इस चुनाव में महज 0.5% फर्स्ट टाइम वोटर, युवाओं में मतदान को लेकर क्यों नहीं है उत्साह?

नई दिल्ली: युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने पर खूब सरकारी ज़ोर दिखता रहा है पर ये सफल कितना हो पाया ये कहना मुश्किल है. चार लोकसभा सीटों वाले मुंबई उपनगर का आंकड़ा बताता है कि जनसंख्या का सिर्फ़ 0.5% ही फर्स्ट टाइम वोटर है. यह आंकड़ा कम से कम 3% होना चाहिए. ऐसे में अब हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies)  में भी रजिस्ट्रेशन कैंप लग रहे हैं. युवाओं को वोटिंग लिस्ट में जोड़ने की क्या क्या कोशिशें चल रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले “पहली बार वाले मतदाताओं” की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. आर्थिक राजधानी का ... Read more