Tag: महाराष्ट्र
'हर दो-तीन दिन में…': बदलापुर रेप केस में पुलिस से बचने के लिए क्या-क्या जुगत लगाते रहे ट्रस्टी
मुंबई: Badlapur rape case: महाराष्ट्र के ठाणे के बदलापुर में स्थित स्कूल के दो ट्रस्टी पुलिस से बचने के लिए हर दो-तीन दिन में अपना ठिकाना बदलते रहे, अपने फोन बंद कर लिए. इसके अलावा डेढ़ महीने तक फरार रहने के दौरान उन्होंने एक बार भी अपने परिजनों से संपर्क नहीं किया. स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का सफाईकर्मी अक्षय शिंदे ने यौन उत्पीड़न किया था. बदलापुर में बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न मामले में की जांच कर रही स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (SIT) को पूछताछ के दौरान स्कूल ट्रस्टी उदय कोतवाल और तुषार आप्टे ने बताया के उनसे बहुत बड़ी ... Read more
महिलाओं के खिलाफ अपराध क्षमा योग्य नहीं: कोलकाता रेप और मर्डर मामले पर पीएम मोदी
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने आज कोलकाता के एक अस्पताल में महिला जूनियर डॉक्टर के रेप और हत्या (Kolkata Rape and Murder) को लेकर लोगों में भारी आक्रोश के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया. पीएम मोदी ने महाराष्ट्र (Maharashtra) के जलगांव में ‘लखपति दीदी सम्मेलन’ में कहा कि, “महिलाओं की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है. मैं एक बार फिर हर राज्य सरकार से कहूंगा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं. चाहे अपराधी कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए.” मोदी सरकार “लखपति दीदी” को एक स्वयं सहायता ... Read more
बदलापुर मामले में 11 घंटे तक थाने में इंतजार करते रहे पेरेंट्स, फिर दर्ज हुई FIR
नई दिल्ली : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे के एक स्कूल में यौन शोषण का शिकार नर्सरी की छात्रा के माता-पिता ने कहा है कि उन्हें इस भयानक अपराध के बारे में उस वक्त पता चला जब नर्सरी की एक अन्य छात्रा के माता-पिता ने उन्हें इस बारे में बताया और कहा कि वे इसे लेकर मामला दर्ज कराएंगे. उनकी बच्ची का भी यौन शोषण किया गया था. इस मामले में ठाणे के बदलापुर में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. एफआईआर के मुताबिक, बच्ची के माता-पिता अपनी बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए लेकर गए, जिसमें यौन शोषण की पुष्टि हुई. ... Read more
मुंबई उपनगर में इस चुनाव में महज 0.5% फर्स्ट टाइम वोटर, युवाओं में मतदान को लेकर क्यों नहीं है उत्साह?
नई दिल्ली: युवा वोटरों की संख्या बढ़ाने पर खूब सरकारी ज़ोर दिखता रहा है पर ये सफल कितना हो पाया ये कहना मुश्किल है. चार लोकसभा सीटों वाले मुंबई उपनगर का आंकड़ा बताता है कि जनसंख्या का सिर्फ़ 0.5% ही फर्स्ट टाइम वोटर है. यह आंकड़ा कम से कम 3% होना चाहिए. ऐसे में अब हाउसिंग सोसाइटीज (Housing Societies) में भी रजिस्ट्रेशन कैंप लग रहे हैं. युवाओं को वोटिंग लिस्ट में जोड़ने की क्या क्या कोशिशें चल रही हैं. 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए नामांकन करने वाले “पहली बार वाले मतदाताओं” की संख्या बहुत उत्साहजनक नहीं है. आर्थिक राजधानी का ... Read more
लड़कियों को छेड़ने और फोन पर अश्लील वीडियो देखने वाले बेटे की पिता ने कर दी हत्या
महाराष्ट्र के सोलापुर में एक व्यक्ति ने अपने किशोर बेटे के फोन पर अश्लील वीडियो देखने और स्कूल में लड़कियों को छेड़ने से परेशान होकर उसकी जहर पिलाकर हत्या कर दी. विजय बट्टू नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने कहा है कि हत्या की वारदात पिछले महीने हुई थी. पुलिस को 13 जनवरी को एक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली थी. जल्द ही उसे एक लड़के का शव मिलने की सूचना मिली. परिवार ने शव की पहचान अपने लापता बेटे विशाल के रूप में की. बाद में पोस्ट मार्टम से पता चला कि ... Read more
1फरवरी से भारत रंग महोत्सव का होगा आयोजन, महाराष्ट्र के राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
नई दिल्ली: नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) ने आज दुनिया के सबसे बड़े थिएटर फेस्टिवल, भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 25वें वर्ष की घोषणा की . यह कार्यक्रम 1 फरवरी से 21 फरवरी, 2024 तक होने वाला है . देश के 15 शहरों में फैले इस 21-दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में 150 से अधिक प्रदर्शन, कार्यशालाएं, चर्चाएं और मास्टरक्लास शामिल होंगे . इस वर्ष भारत रंग महोत्सव की 25वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. यह भी पढ़ें “वसुधैव कुटुंबकम-वंदे भारंगम” है टैगलाइन इस प्रेस वार्ता को एनएसडी सोसाइटी के अध्यक्ष परेश रावल, भारंगम के रंगदूत पंकज त्रिपाठी, एनएसडी निदेशक चितरंजन त्रिपाठी, ... Read more
रेत माफिया ने नागपुर में अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश की
प्रतीकात्मक तस्वीर नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में कथित रूप से अवैध रेत ले जा रहे एक ट्रक चालक ने रविवार सुबह एक महिला अधिकारी पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इससे पहले महिला अधिकारी और उनके सहकर्मियों ने अवैध रेत ले जा रहे आठ वाहनों को जब्त किया था. यह भी पढ़ें अधिकारी ने बताया कि यह घटना यहां से लगभग 60 किलोमीटर दूर मानसर-तुमसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर घोटीटोक गांव के पास हुई. उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग के अधिकारी अवैध रूप से खनन किए गए रेत के परिवहन को रोकने ... Read more
मुंबई में खसरा बना ‘बड़ा खतरा’, अब तक 15 मासूम गंवा चुके जान, बड़े भी हो रहे बीमार
प्रतीकात्मक फोटो मुंबई : महानगर मुंबई खसरे का प्रकोप झेल रहा है. शहर में अब तक 15 मासूमों की जान इस बीमारी के कारण जा चुकी है, इनमें से 86% दो साल से छोटे बच्चे थे. बच्चों को होने वाली इस संक्रामक बीमारी की चपेट में बड़े भीआ रहे हैं. 19 साल के प्रवेश कुमार मैकेनिक का काम करने के साथ-साथ पढ़ाई भी करते हैं. करीब दो सप्ताह पहले वे खसरे (Measles)की चपेट में आ गए थे. अब जाकर वे ठीक हो पाए हैं. प्रवेश बताते हैं, “दो हफ़्ते पहले बुख़ार आया और फिर बदन पर दाने आ गए. बच्चे ... Read more
महाराष्ट्र में श्रद्धा वालकर के गृहनगर में हुई अंतरधार्मिक शादी का रिसेप्शन रद्द
श्रद्धा वालकर और उनके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला वसई के रहने वाले थे (फ़ाइल फोटो). मुंबई: श्रद्धा वालकर की हत्या के मद्देनजर महाराष्ट्र के वसई शहर में स्थानीय संगठनों के विरोध के बाद एक नवविवाहित हिंदू-मुस्लिम जोड़े की शादी का रिसेप्शन रद्द कर दिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. दिल्ली में महरौली में 27 साल की श्रद्धा वालकर की हत्या कर दी गई थी. वह पालघर जिले के वसई शहर की रहने वाली थी. एक समाचार चैनल के संपादक ने शुक्रवार की सुबह स्वागत समारोह के आमंत्रण की एक तस्वीर ट्वीट की और हैशटैग ‘लवजिहाद’ और ... Read more
VIDEO: छात्रा से ड्राइवर ने पूछे अश्लील सवाल, चलते ऑटो से कूदी नाबालिग; 40 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचा आरोपी
हादसे में लड़की के सिर पर गंभीर चोट आई है. औरंगाबाद: औरंगाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. एक ऑटो रिक्शा में बैठी लड़की से ड्राइवर द्वारा अश्लील सवाल पूछे गए. ऐसे में लड़की चलते ऑटो से कूद गई, हादसे में युवती के सिर में गंभीर चोट आई है. ये घटना शहर के सिल्लेखाना से शिवाजी हाई स्कूल मार्ग पर संकल्प क्लासेज के सामने हुई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. गिरफ्तार रिक्शा चालक की पहचान सैयद अकबर सैयद हमीद के तौर पर हुआ है. जिसकी उम्र 39 साल की है. औरंगाबाद क्रांति चौक थाने के पुलिस निरीक्षक डॉ. गणपत दरादे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ... Read more