Tag: Lok Sabha Elections 2024

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Voting Live Updates: पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज

Indian General Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवे चरण का मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज किया जा चुका है. पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार की शाम समाप्त हो गया था. इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.  जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ... Read more

जेल जाने के बावजूद भी क्यों नहीं दिया इस्तीफा? केजरीवाल ने किया खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से लौटने के बाद उनके तेवर पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं. शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए रोड शो भी किया. मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके ... Read more

पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ….

मां सूरत, बोली और दादा और पिता सी राजनीतिक समझ और आत्मविश्वास वाली सपा की ये नई स्टार प्रचारक कोई और नहीं बल्कि अखिलेश और डिंपल की लाड़ली बिटिया अदिति यादव हैं. अदिति पहले अपनी मां डिंपल के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंचीं और फिर अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंचीं. उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से वहां के लोगों को पल भर में अपना बना लिया. वहां की महिलाओं ने अदिति को गले से लगातर अपना आशीर्वाद दिया.  कौन हैं अदिति यादव? अदिति यादव सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं. ... Read more

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश की 10 लोकसभा सीट पर 57% से अधिक वोटिंग, आगरा में सबसे कम मतदान

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ. मतदान समाप्त होने का आधिकारिक समय शाम छह बजे था, हालांकि इससे पहले (छह बजे से पहले) मतदान केंद्र पहुंच कतार में लगे मतदाताओं को अवसर प्रदान करने के कारण इसमें इजाफा किया गया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 57.34 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 67.64 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव में 65.23 प्रतिशत, कर्नाटक में 68.85 प्रतिशत और मध्य प्रदेश में 64.02 प्रतिशत मतदान हुआ. लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 8.39 करोड़ महिलाओं सहित कम से कम 17.24 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र थे और 18.5 लाख ... Read more

लोकसभा चुनाव : PM मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मतदान के लिए पहुंचे गुजरात 

PM मोदी यहां रानीप इलाके में ‘निशान हायर सेकेंडरी स्कूल’ के परिसर में स्थित एक मतदान केंद्र में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. वहीं शाह नारानपुरा इलाके में एक मतदान केंद्र पर मतदान करेंगे. यहां 25 लोकसभा सीटें और 5 विधानसभा सीटें हैं, जहां मंगलवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7.30 बजे रानीप मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे, जबकि गृहमंत्री अमित शाह सुबह 9.15 बजे नारणपुरा में वोट करेंगे. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सी.आर.पाटिल सुबह 8.30 बजे नारणपुरा में मतदान करेंगे, जबकि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी सुबह 8.30 ... Read more

Exclusive: BJD राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, हम गाली की राजनीति नहीं करते- धर्मेंद्र प्रधान

ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान. ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले मौजूदा केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में संबलपुर से काफ़ी वक़्त गुज़ारा. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि वह 15 साल के बाद चुनावी रण में उतरे हैं. इतने समय तक वह खुद चुनाव नहीं लड़े बल्कि दूसरों को लड़वाया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने और चुनाव लड़वाने में बहुत फ़र्क होता है. वहीं ... Read more

एम्बुलेंस से वोट देने पहुंची हार्ट सर्जरी की मरीज, महिलाओं और बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह

लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेने के लिए मतदाता अपने काम को किनारे रखकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. मतदाताओं में मरीज, महिलाएं और बुजुर्गों की संख्या अच्छी खासी है. सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन देखने को मिल रही थी. नोएडा के मेरीगोल्ड स्कूल में बने पोलिंग बूथ पर महिला निर्मला यादव एम्बुलेंस से पहुंची. महिला की कुछ दिन पहले ही ओपन हार्ट सर्जरी हुई है. 75 साल की महिला का कहना है कि मैं सुबह से बहुत परेशान थी कि वोट कैसे डालूंगी. जिसके बाद एक निजी संस्था की एम्बुलेंस में बैठकर मैं वोट डालने आई ... Read more

“इतने बाल बच्चे…” : नीतीश कुमार का परिवारवाद को लेकर लालू पर तंज, तेजस्वी ने बिहार CM को दी सलाह

पूर्णिया में शनिवार को चुनावी सभा में नीतीश कुमार लालू यादव, राबड़ी देवी सहित आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती पर खूब बरसे. उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए लोगों से वोट मांगे. पूर्णिया के सुमरित हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया.  ‘हट गए तो बीबी को बना दिया..’ पूर्णिया संसदीय सीट के लिए यह मुख्यमंत्री का पहला चुनावी कार्यक्रम था. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि, पति-पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया. पहले पति सीएम बने और जब ... Read more

नक्सल प्रभावित इलाके में रील और रियल वोटिंग में क्या आया फर्क? Newton के कलाकारों ने बताया

कोंडागांव के रहने वाले जूनो नेताम और सुखधर ने फिल्म Newton में काम किया है. रायपुर: साल 2017 में एक फिल्म आई थी ‘न्यूटन’ (Newton). इसमें राजकुमार राव (Rajkumar Rao) लीड रोल में थे. फिल्म का एक डॉयलॉग था, जो बहुत मशहूर हुआ था. ये डायलॉग था… “जबतक कुछ नहीं बदलोगे ना दोस्त, कुछ नहीं बदलेगा.” ये फिल्म छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाके में सालों बाद चुनाव करवाने के विषय पर बनाई गई थी. इसमें राजकुमार राव के अलावा पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi), संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) और अंजलि पाटिल ने भूमिका निभाई थी. यह भी पढ़ें फिल्म में राजकुमार ... Read more

Lok Sabha Election 2024 : दिल्ली की 7 लोकसभा सीटों पर इन उम्मीदवारों के बीच है मुकाबला

मनोज तिवारी पर भाजपा ने एक बार फिर भरोसा जताया है. नई दिल्ली: दिल्ली की सभी सातों सीटों पर भाजपा व आप-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार तय हो चुके हैं. भाजपा ने दिल्ली में छह नए चेहरों पर दाव लगाया है. वहीं कांग्रेस तीन में से दो सीटों पर अपने पुराने चेहरों के सहारे मैदान में है. आम आदमी पार्टी अपने मौजूदा विधायकों पर ज्यादा भरोसा कर रही है. यह भी पढ़ें दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन है. यही कारण है कि यहां चार सीटों पर भाजपा का मुकाबला आम आदमी पार्टी से और तीन सीटों पर ... Read more