Tag: jdu
निशांत कुमार कौन हैं? क्या नीतीश कुमार की जगह लेंगे? जानिए बिहार में क्या है चर्चा
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. इसे चुनावी साल कहें तो गलत नहीं होगा. यही कारण है कि सभी राजनीतिक दल चुनाव अभियान में लगे हुए हैं. खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) अभी ‘प्रगति यात्रा’ (Pragati Yatra) पर हैं. मुख्य विपक्षी दल आरजेडी आज राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करने जा रही है. इसमें वो तेजस्वी यादव को लेकर कोई बड़ी घोषणा कर सकती है. बीजेपी तो लगातार चुनाव की तैयारी कर ही रही है और प्रशांत किशोर छात्रों के जरिए ‘कमाल’ करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे में एक बयान बिहार में चर्चा का विषय बना ... Read more
“इतने बाल बच्चे…” : नीतीश कुमार का परिवारवाद को लेकर लालू पर तंज, तेजस्वी ने बिहार CM को दी सलाह
पूर्णिया में शनिवार को चुनावी सभा में नीतीश कुमार लालू यादव, राबड़ी देवी सहित आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती पर खूब बरसे. उन्होंने एनडीए के प्रत्याशी संतोष कुशवाहा के लिए लोगों से वोट मांगे. पूर्णिया के सुमरित हाई स्कूल के खेल मैदान में हुई चुनावी सभा को संबोधित किया. ‘हट गए तो बीबी को बना दिया..’ पूर्णिया संसदीय सीट के लिए यह मुख्यमंत्री का पहला चुनावी कार्यक्रम था. सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लालू यादव और राबड़ी देवी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि, पति-पत्नी ने मिलकर बिहार पर सालों तक शासन किया. पहले पति सीएम बने और जब ... Read more
नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी की है,जिसमें श्री कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन के साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी विभाग के साथ वैसे अन्य विभाग भी रखे हैं जो विभाग किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर, दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व ... Read more
बिहार: नीतीश सरकार ने लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का लिया फैसला
पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का फैसला किया है. इस आशय का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया गया . मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्दार्थ कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘‘बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023” को स्वीकृति प्रदान कर दी है .उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तुरंत बाद ये संविदा पर कार्यरत शिक्षक स्थायी सरकारी कर्मचारी की स्थिति ... Read more
VIDEO : “उन्हीं के प्रयास से…” , भरे मंच से सुशील मोदी ने की CM नीतीश की तारीफ
बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील मोदी (फाइल फोटो) पटना: बिहार में सत्ता पलट के बाद बीजेपी और जेडीयू के सालों पुराने रिश्ते में खटास आ गई है. कोई मौकों पर दोनों पार्टियों के नेता एक-दूसरे पर हमलावर दिखते हैं. खासकर बीजेपी नेता और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी अक्सर नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू को घेरते दिखते हैं. हालांकि, इसी खींचतान के बीच गुरुवार को सुशील मोदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्री की भरे मंच से तारीफ करते दिखे. यह भी पढ़ें एक कार्यक्रम में पहुंचे सुशील मोदी ने कहा, ” मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद ... Read more