Tag: जदयू

Exclusive: कांग्रेस-राजद का साथ, बांटने वाली राजनीति का तोड़, तेजस्वी ने NDTV से क्लियर की बिहार चुनाव की पिक्चर

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल बनने लगा है. RJD, JDU, BJP, कांग्रेस, लेफ्ट, LJP, HUM सहित प्रदेश के सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हैं. मौजूदा राजनीतिक हालातों में बिहार में जदयू,भाजपा, लोजपा और हम के गठजोड़ वाली NDA सरकार की टक्कर राजद, कांग्रेस, लेफ्ट के गठबंधन से होगी. इसमें एक तरफ नीतीश कुमार तो दूसरी ओर तेजस्वी यादव चेहरा हैं. तेजस्वी यादव इस समय बिहार के नेता प्रतिपक्ष भी हैं. बुधवार को NDTV ने बिहार विधानसभा चुनाव सहित देश के अन्य मुद्दों पर तेजस्वी यादव से एक्सक्लूसिव बातचीत की. जिसमें उन्होंने ... Read more

'कल विधानसभा में दोनों डिप्टी CM का क्लास लगाए हैं', युवा चौपाल में जमकर गरजे तेजस्वी

Bihar Politics: बुधवार को बिहार की राजधानी पटना के मिलर हाई स्कूल में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की युवा चौपाल बुलाई गई. इस कार्यक्रम में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा- ‘2025 में हमारी सरकार बनेगी. पूरे भारत में सबसे युवा प्रदेश बिहार है. नया बिहार आप लोगों को बनाना है.”  तेजस्वी ने नीतीश के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मैंने नीतीश कुमार को दो बार सीएम बनाया. मालूम हो कि नीतीश कुमार ने मंगलवार को सदन में कहा था लालू यादव को उन्होंने मुख्यमंत्री बनाया. तेजस्वी का यह बयान नीतीश के उसी बयान ... Read more

बिहार: नीतीश सरकार ने लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का लिया फैसला

पटना: बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को राज्य के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत लगभग 3.5 लाख नियोजित शिक्षकों को स्थायी कर्मचारी का दर्जा देने का फैसला किया है. इस आशय का निर्णय मंगलवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में लिया गया . मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्दार्थ कैबिनेट की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘‘बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली, 2023” को स्वीकृति प्रदान कर दी है .उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के तुरंत बाद ये संविदा पर कार्यरत शिक्षक स्थायी सरकारी कर्मचारी की स्थिति ... Read more