Tag: Samajwadi Party
यूपी उपचुनाव : बुर्का, वोटिंग और बवाल, मिल्कीपुर में अखिलेश क्यों हैं लाल
मिल्कीपुर: उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर सीट पर भी उपचुनाव को लेकर आज सुबह से ही वोटिंग जारी है. 3 बजे तक यहां 57.13 फ़ीसदी मतदान हुआ है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव फर्जी वोटिंग को लेकर बड़े आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने यह आरोप भी लगाया है कि बूथों में बुर्का उठा-उठाकर चेकिंग की जा रही है और साथ ही फर्जी मतदान कराए जाने के भी आरोप लगाए हैं. अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि चुनाव में मतदान के दौरान पुलिस अधिकारी मतदाताओं की आईडी चेक कर रहे हैं और इसे लेकर उन्होंने निर्वाचन आयोग से ... Read more
यूपी के मंत्री आशीष पटेल को STF से है किस बात का डर, कैसे हैं अपना दल (एस) और BJP के संबंध
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के पॉलीटेक्निकों में विभागाध्यक्ष पद पर पदोन्नति में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे कैबिनेट मंत्री आशीष सिंह पटेल ने इन आरोपों को राजनीतिक चरित्र हनन बताया है. उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहें तो उनके कार्यकाल में हुए कामकाज की सीबीआई से जांच करा सकते हैं.आशीष ने अपनी ही सरकार पर एक धमाकेदार आरोप भी लगाया है. मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर आशीष ने लिखा अगर उनके साथ कोई अनहोनी होती है तो, उसकी जिम्मेदारी उत्तर ... Read more
कांग्रेस से दूरी और केजरीवाल से नजदीकी… आखिर क्या चाहते हैं अखिलेश यादव? समझिए दिल्ली में A+A का मतलब
नई दिल्ली: “मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि समाजवादी पार्टी पूरी जिम्मेदारी से आपके साथ खड़ी है. कभी भी आपको मदद और सहयोग की जरूरत पड़ेगी, हम आपके साथ दिखाई देंगे. दिल्ली जितनी आपकी है, जितना आप सरकार ने काम किया है, उतना हम भी महसूस करते हैं. आपको यहां एक बार फिर से काम करने का मौका मिलना चाहिए.” उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोमवार को दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से ये बातें कही. मौका था ‘महिला अदालत’ का, जिसका आयोजन आम ... Read more
जब बुलडोज़र पर भिड़ गए योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव, एक-दूसरे पर चलाए 'शब्दबाण'
लखनऊ: वो साल था 2017, जब उत्तर प्रदेश में बुलडोज़र (CM Yogi Buldozer Action) ने तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की थी. धीरे-धीरे ये बुलडोज़र कल्चर देश के कई राज्यों में पहुंच गया. हालत ये हुए कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) अब देशभर के लिए बुलडोज़र एक्शन को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने की तैयारी में है. एक तरफ सबकी निगाहें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जारी होने वाले दिशा-निर्देश पर हैं. वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के बीच बुलडोज़र को लेकर ज़ुबानी जंग शुरू हो गई है. समझें ... Read more
पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ….
मां सूरत, बोली और दादा और पिता सी राजनीतिक समझ और आत्मविश्वास वाली सपा की ये नई स्टार प्रचारक कोई और नहीं बल्कि अखिलेश और डिंपल की लाड़ली बिटिया अदिति यादव हैं. अदिति पहले अपनी मां डिंपल के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंचीं और फिर अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंचीं. उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से वहां के लोगों को पल भर में अपना बना लिया. वहां की महिलाओं ने अदिति को गले से लगातर अपना आशीर्वाद दिया. कौन हैं अदिति यादव? अदिति यादव सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं. ... Read more
कन्नौज में पापा नहीं, बेटी की चर्चा ज्यादा… अखिलेश यादव के लिए कैसे वोट मांग रहीं अदिति
अदिति यादव ने कन्नौज में अपने पिता अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार किया. नई दिल्ली/लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए पहले, दूसरे और तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Seats) में सातों फेज में वोटिंग हो रही है. यूपी की सियासत में खास दखल रखने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कुनबे के 5 सदस्य इस बार चुनावी मैदान में हैं. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज से मैदान में हैं. उनकी पत्नी डिंपल यादव ... Read more
मैनपुरी ही नहीं यूपी की सभी 80 सीटों पर मिलेगी जीत – NDTV इलेक्शन कार्निवल में बीजेपी ने किया दावा
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश भर में सभी दलों की तरफ से तैयारी जारी है. एनडीटीवी नेटवर्क का खास कार्यक्रम ‘NDTV इलेक्शन कार्निवल’ (NDTV Election Carnival) दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, भरतपुर होते हुए लगभग एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को मैनपुरी पहुंचा. उत्तर प्रदेश में मैनपुरी एक ऐसा सीट है जिसे बीजेपी मोदी लहर में भी अबतक नहीं जीत पायी है. साल 1996 से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. कार्यक्रम में जहां एक तरह समाजवादी पार्टी की तरफ से जीत का दावा किया गया वहीं बीजेपी नेता ने पीएम मोदी और राज्य की योगी ... Read more
मैनपुरी पहुंचा NDTV इलेक्शन कार्निवल: समाजवादी पार्टी ने कहा “हमारा गढ़ है”, बोले बीजेपी के नेता – इस बार यूपी में क्लीन स्वीप करेंगे
मैनपुरी: एनडीटीवी नेटवर्क का खास कार्यक्रम ‘NDTV इलेक्शन कार्निवल’ (NDTV Election Carnival) दिल्ली, हरिद्वार, मेरठ, भरतपुर होते हुए लगभग एक हजार किलोमीटर का सफर तय कर गुरुवार को मैनपुरी पहुंचा. मैनपुरी वह सीट है जिसे समाजवादी पार्टी की गढ़ माना जाता है. मैनपुरी सीट पर साल 1996 से समाजवादी पार्टी लगातार जीत रही है. मुलायम सिंह यादव या उनके परिवार के सदस्य लगातार इस सीट से चुनाव जीत रहे हैं. 2024 के लोकसभा चुनाव में डिंपल यादव को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है. बीजेपी की तरफ से इस बार जयवीर सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया है जो राज्य ... Read more
मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका, यूपी सरकार के फैसले के खिलाफ वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली: आजम खान मौलाना मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट (Maulana Mohammad Johar University Trust) को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट की चुनौती वाली याचिका को खारिज कर दिया है. ट्रस्ट ने यूपी सरकार के लीज के रद्द करने वाले फैसले को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की डबल बेंच ने यह फैसला सुनाया. यूपी सरकार के ट्रस्ट की लीज को रद्द करने के फैसले को अदालत ने बरकरार रखा है. यह भी पढ़ें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर के मौलाना मोहम्मद जौहर यूनिवर्सिटी ट्रस्ट के ... Read more
अग्निवीर योजना ने युवाओं का भविष्य खराब किया, समाजवादी पार्टी योजना के पक्ष में नहीं: अखिलेश यादव
लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर योजना ने नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। यादव ने सोमवार को कहा कि चीफ आफ दि आर्मी स्टाफ ने कहा है कि 2027 तक एक लाख फौजियों की कमी हो जाएगी। अग्निवीर व्यवस्था जानबूझकर लाई गई है ताकि पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों का स्टेटस फौज में भर्ती होने के बाद बेहतर न बन सके। भाजपा अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों का भविष्य खराब कर दिया है। चार साल की फौज की नौकरी कौन नौजवान करना चाहेगा। नौजवानों को भाजपा को वोट नहीं देना चाहिए। समाजवादी पार्टी अग्निवीर योजना के ... Read more