Tag: SP

Lok Sabha Elections 2024 Phase 5 Voting Live Updates: पांचवें चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज

Indian General Election 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान जारी छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की 49 लोकसभा सीट पर पांचवे चरण का मतदान जारी है. सुबह 9 बजे तक 10.28% मतदान दर्ज किया जा चुका है. पांचवें चरण के चुनाव के लिए प्रचार अभियान शनिवार की शाम समाप्त हो गया था. इस चरण में दो ‘हाई प्रोफाइल’ सीट रायबरेली और अमेठी में भी मतदान हो रहा है, जहां से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मैदान में हैं.  जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 22 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ... Read more

राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी कांग्रेस : मोदी

बाराबंकी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि अगर कांग्रेस आई तो राममंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देगी और राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देगी।  जैदपुर मार्ग के समीप विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये प्रधानमंत्री ने इंडिया गठबंधन को नसीहत भी दी कि उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्यूशन लेना चाहिए कि कहां बुलडोजर चलाना है और कहां नहीं।  उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से कहा कि आपके एक वोट की ताकत ने 500 साल के इंतजार को खत्म करके भव्य राममंदिर में श्रीरामलला को विराजमान कराया। ... Read more

VIDEO : यूपी के बीजेपी विधायक सदन में खेल रहे ‘तीन पत्ती’ और ‘चबा रहे तंबाकू’, विपक्ष का आरोप 

राष्‍ट्रीय लोकदल ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें राकेश कुमार गोस्वामी जैसा दिखने वाला एक व्यक्ति विधानसभा की कार्यवाही के दौरान हेडफोन पहने हुए दिख रहा है और अपने स्मार्टफोन पर ताश का खेल खेलता नजर आ रहा है.   राष्‍ट्रीय लोकदल ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ” विधानसभा में तीन पत्ती का गेम खेलने वाले ये महाशय महोबा के भाजपा विधायक हैं…सदन के प्रति इनकी कर्मठता और जनता की समस्याओं को लेकर आए माननीय विधानसभा सदस्यों के प्रति इनकी मानसिकता का उदाहरण है इनका कृत्य! जनसेवा के प्रति ये है भाजपा के जनप्रतिनिधियों का चाल, चेहरा और ... Read more